Advertisment

MP IFS Officer Transfer: हाथियों की मौत मामले में सस्पेंड CF और ACF बहाल, 20 अफसरों के तबादले, देखें लिस्ट

MP IFS Officer Transfer: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में 10 हाथियों की मौत के मामले में सस्पेंड हुए वन संरक्षक गौरव चौधरी और सहायक वन संरक्षक फत्ते सिंह निनामा को वन विभाग ने बहाल कर दिया है। इसी के साथ 20 अफसरों के तबादले कर दिए गए हैं।

author-image
BP Shrivastava
MP IFS Officer Transfer

हाइलाइट्स

  • हाथियों की मौत मामले में FC चौधरी व AFC निनामा बहाल
  • दोनों IFS अफसरों को 3 नवंबर को किया गया था सस्पेंड
  • वन विभाग में 20 अफसरों के तबादले किए
Advertisment

MP IFS Officer Transfer: मध्यप्रदेश के उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में 10 हाथियों की मौत के मामले में सस्पेंड हुए वन संरक्षक (Forest Conservator) गौरव चौधरी और सहायक वन संरक्षक (Assistant Forest Conservator) फत्ते सिंह निनामा को वन विभाग ने फिर से बहाल कर दिया है। इन अधिकारियों को नई पोस्टिंग देने के लिए आदेश भी जारी किए गए हैं। इसके अलावा, वन विभाग ने माधव नेशनल पार्क, सतपुड़ा टाइगर रिजर्व, और पेंच टाइगर रिजर्व के अधिकारियों सहित 20 आईएफएस की ट्रांसफर लिस्ट भी जारी की है।

publive-image

गौरव चौधरी को बालाघाट सर्कल में पदस्थ किया

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में दस जंगली हाथियों की मौत के मामले में 2010 बैच के आईएफएस अधिकारी गौरव चौधरी, जो उस समय वन संरक्षक और क्षेत्र संचालक थे, को 3 नवंबर 2024 को निलंबित किया गया। इसके बाद 23 दिसंबर 2024 को एक समीक्षा समिति की बैठक हुई, जिसमें तय किया गया कि जांच पूरी होने तक या 1 मई 2025 तक उनका निलंबन जारी रहेगा।

12 मार्च 2025 को फिर से रिव्यू कमेटी की बैठक हुई, जिसमें यह तय किया गया कि चौधरी अब जांच को प्रभावित नहीं कर सकते क्योंकि जांच की प्रारंभिक प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इसलिए उन्हें पदस्थापना देने का फैसला किया गया और अब उन्हें वन संरक्षक बालाघाट सर्कल में नियुक्त किया गया है।

Advertisment

publive-image

फत्ते सिंह निनामा को भी मिली पोस्टिंग

जानकारी के अनुसार बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व उमरिया में 10 जंगली हाथियों की मौत के बाद मामले की जांच में समय पर सक्षम लीडरशिप नहीं निभाने के चलते तथा अधिकांश कार्यवाही अधीनस्थों पर छोड़ने के चलते सहायक वन संरक्षक और उप वन मंडल अधिकारी पनपथा बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व फत्ते सिंह निनामा को सस्पेंड कर दिया गया था।

निनामा की बहाली को लेकर यह दिया तर्क

निनामा को 3 नवम्बर 2024 को सस्पेंड करने के बाद उनका मुख्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक और वन बल प्रमुख कार्यालय भोपाल अटैच किया गया था। इनके मामले में भी जांच अधिकारियों ने अभिमत दिया कि सभी प्रकार की प्रारंभिक जांच पूरी की जा चुकी है और निनामा के किसी तरह से जांच प्रभावित करने की स्थिति में नहीं हैं। इसके बाद विभाग ने निनामा को बहाल कर उप वन मंडलाधिकारी शाजापुर सामान्य वन मंडल पदस्थ किया गया है। आदेश में जिक्र किया गया है कि निनामा के विरुद्ध विभागीय जांच चलती रहेगी।

publive-image

इन वन अफसरों के हुए ट्रांसफर

  • एचयू खान, पीसीसीएफ उत्पादन को पीसीसीएफ और मुख्य कार्यपालन अधिकारी कैम्पा मुख्यालय पदस्थ किया गया है।
  • बालाघाट सर्कल के मुख्य वन संरक्षक अरविन्द प्रताप सिंह को मुख्य वन संरक्षक ग्वालियर सर्कल पदस्थ किया गया है।
  • रिपुदमन सिंह भदौरिया, वन संरक्षक कार्यालय, वन बल प्रमुख को वन संरक्षक सागर बनाया गया है।
  • क्षितिज कुमार, ओएसडी वन विभाग को वनमंडल अधिकारी कार्य आयोजना भोपाल और अतिरिक्त प्रभार ओएसडी वन विभाग।
  • प्रियांशी सिंह, उप संचालक, माधव राष्ट्रीय उद्यान, शिवपुरी को वनमंडल अधिकारी, कार्य आयोजना इंदौर पदस्थ किया गया है।
  • लवित भारती वनमंडल अधिकारी नरसिंहपुर वनमंडल को वन मंडल अधिकारी कार्य आयोजना शहडोल पदस्थ किए गए हैं।
  • प्रीता एसएम वनमंडल अधिकारी मंडला (उत्पादन) को वनमंडल अधिकारी पूर्व मंडला वनमंडल पदस्थ किया गया है।
  • विनय कुमार वनमंडल अधिकारी रायसेन उप वन संरक्षक और संचालक वन विहार राष्ट्रीय उद्यान भोपाल पदस्थ किए गए हैं।
  • ऋषभा नेताम को वनमंडल अधिकारी पूर्व मंडला से उप संचालक सतपुड़ा टाइगर रिजर्व नर्मदापुरम पदस्थ किया गया है।
  • प्रतिभा शुक्ला को उप वन संरक्षक मप्र राज्य वन विकास निगम से वनमंडल अधिकारी रायसेन पदस्थ किया गया है।
Advertisment

ये भी पढ़ें: MP कैडर के IAS अफसरों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी, 7 लाख कर्मचारियों को कब मिलेगा DA का तोहफा.?

  • मीना अवधेश कुमार शिवकुमार को उप वन संरक्षक वन विहार राष्ट्रीय उद्यान भोपाल से सामाजिक वानिकी सर्कल ग्वालियर पदस्थ किया गया है।
  • पूजा नागले उप संचालक सतपुड़ा टाइगर रिजर्व नर्मदापुरम को वन मंडलाधिकारी उत्पादन मंडला बनाया गया है।
  • कल्पना तिवारी उप वन मंडलाधिकारी पवई दक्षिण पन्ना वनमंडल को वन मंडलाधिकारी नरसिंहपुर वनमंडल पदस्थ किया गया है।
  • भूरा गायकवाड़ प्रभारी सहायक वन संरक्षक चंबल अभयारण्य को उप वनमंडल अधिकारी पनपथा बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व उमरिया पदस्थ किया गया है।
  • स्वामी कार्तिक नायक उप वनमंडल अधिकारी छतरपुर से उप वनमंडल अधिकारी बिजावर छतरपुर पदस्थ किए गए हैं।
  • नरेश चंद्र पाटीदार, सहायक वन संरक्षक, सिवनी पेंच टाइगर रिजर्व से उप वनमंडल अधिकारी, छतरपुर सामान्य वनमंडल पदस्थ किए गए हैं।
  • निकुंज पांडेय, अधीक्षक, सोन घड़ियाल संजय टाइगर रिजर्व, सीधी से उप वनमंडल अधिकारी ओबेदुल्लागंज रायसेन पदस्थ किए गए हैं।
  • पुष्पेंद्र धाकड़, उप वन मंडलाधिकारी ओबेदुल्लागंज से सहायक वन संरक्षक, सतपुड़ा टाइगर रिजर्व, नर्मदापुरम पदस्थ किए गए हैं।
  • जीपी कुदारे, उप वनमंडल अधिकारी, डिंडोरी उत्पादन से सहायक वन संरक्षक कार्यालय, प्रधान मुख्य वन संरक्षक और वन बल प्रमुख पदस्थ किए गए हैं

अन्नदाता पर बड़ी कार्रवाई: किसानों पर पुलिस ने लगाया हजारों का जुर्माना, आप मत करना यह बड़ी गलती

Advertisment

Bhopal Kisan News

Bhopal Kisan News: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से किसानों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। खेतों में पराली जलाने वाले चार किसानों पर 37 हजार 500 रुपए का जुर्माना लगाया है। अब प्रशासन इन किसानों पर एफआईआर भी करने की तैयारी कर रहा है। भोपाल जिले में पराली जलाने पर रोक है। इसके बावजूद भी किसानों ने अपने खेतों में पराली जलाई है। इसलिए कलेक्टर के निर्देश में यह कार्रवाई की गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

bandhavgarh tiger reserve news Bandhavgarh elephant death case MP IFS Officer Transfer IFS officer Gaurav Chaudhary reinstated Fate Singh Ninama forest department Madhya Pradesh forest officer transfer Elephant death investigation Forest department transfer list 2025 Gaurav Chaudhary Balaghat circle
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें