/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/9-mp.jpg)
भोपाल। MP IAS Transfer बीते तीन दिनों से प्रदेश में आईएएस अधिकारियों की फेरबदल जारी है। इसी के चलते एक बार फिर मंगलवार को प्रदेश के दो कलेक्टरों के ट्रांसफर हुए। इसे लेकर राज्य शासन ने आदेश भी जारी कर दिए हैं। आपको बता दें इनकी लिस्ट में डिंडोरी कलेक्टर शामिल हैं।
विकास मिश्रा नए कलेक्टर —
प्राप्त जानकारी के अनुसार डिंडोरी के पुराने कलेक्टर यानि रत्नाकर झा को शासकीय योजनाओं में हीलाहवाली की शिकायतों के चलते हटा दिया गया है। जिसके बाद इन्हें मंत्रालय का रास्ता दिखा गया है। ये उप सचिव बनाए गए ​हैं। इनके हटाए जाने के बाद विकास मिश्रा को नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है। ये 2013 बैच के आईएएस हैं। विकास मिश्रा उप सचिव थे। बता दें कि इससे पहले कल 15 जिलों के कलेक्टर बदले गए थे।
नशामुक्ति ​अभियान में लापरवाही के चलते हटाए गए थे एसपी —
आपको बता दें इससे पहले अनूपपुर कलेक्टर भी हटाए गए थे। जानकारी के अनुसार 2015 बैच के आईपीएस रहे अखिल पटेल को गृह विभाग ने शहडोल कमिश्नर की अनुशंसा पर ट्रांसफर कर दिया गया था। ​कमिश्नर को लगातार एसपी से संबंधित शिकायतें मिल रही थी। इतना ही नहीं जिला अभियोजन अधिकारी ने कलेक्टर को पत्र लिखकर एसपी से जान का खतरा भी बताया था। जिसके बाद कमिश्नर राजीव शर्मा ने सीएक इकबाल सिंह बैस से एसपी को हटाने की अनुशंसा की थी।
राज्य शासन द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना#JansamparkMPpic.twitter.com/ZIjpcMVHP5
— GAD, MP (@GADdeptmp) November 8, 2022
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us