Advertisment

मऊगंज में प्रशासनिक फेरबदल: एसपी रसना ठाकुर, कलेक्टर अजय श्रीवास्तव को हटाया, दिलीप कुमार-IAS संजय जैन को जिम्मेदारी

Mauganj SP Collector Transfer; मऊगंज में प्रशासनिक फेरबदल: एसपी रसना ठाकुर, कलेक्टर अजय श्रीवास्तव को हटाया, दिलीप कुमार-IAS संजय जैन को जिम्मेदारी, Mp ias transfer sp rashna thakur sdpo Ankita sulya dgp kalash makwana mauganj violence zkv

author-image
Kushagra valuskar
मऊगंज में प्रशासनिक फेरबदल: एसपी रसना ठाकुर, कलेक्टर अजय श्रीवास्तव को हटाया, दिलीप कुमार-IAS संजय जैन को जिम्मेदारी

मऊगंज में प्रशासनिक फेरबदल।

हाइलाइट्स
  • मऊगंज में दोहरी हत्या के बाद प्रशासनिक फेरबदल।
  • पुलिस अधीक्षक रसना ठाकुर का तबादला कर दिया गया।
  • दिलीप सोनी को नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
Advertisment

Mauganj Violence: मऊगंज जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के गड़रा गांव में हुई हिंसा के तीन दिन बाद सरकार ने बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया है। देर रात जिले के कलेक्टर और एसपी दोनों को हटा दिया गया।

2013 बैच के आईएएस अधिकारी अजय श्रीवास्तव को हटाकर उन्हें उप सचिव, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन और खेल एवं युवा कल्याण विभाग में नियुक्त किया गया है। उनकी जगह 2015 बैच के आईएएस अधिकारी संजय कुमार जैन को मऊगंज जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसी तरह, एसपी रसना ठाकुर को हटाकर उन्हें एआईजी पीएचक्यू भोपाल में तैनात किया गया है। उनकी जगह दिलीप कुमार सोनी को मऊगंज का नया एसपी नियुक्त किया गया है। यह निर्णय डीजीपी कैलाश मकवाना के मऊगंज दौरे के बाद लिया गया। आरोप है कि एसपी रसना ठाकुर घटनास्थल पर देर से पहुंची थीं।

Advertisment

publive-image

महिला एसडीओपी को जलाने की कोशिश

15 मार्च को हुए हमले में एएसआई रामचरण गौतम की मौत हो गई थी। इसी घटना में उपद्रवियों ने महिला एसडीओपी अंकिता सुल्या और उनकी टीम को भी जलाने की कोशिश की थी। एसडीओपी और कुछ पुलिसकर्मियों को एक कमरे में बंद होकर अपनी जान बचानी पड़ी। भीड़ ने कमरे का दरवाजा तोड़ने की कोशिश की, लेकिन जब वे सफल नहीं हुए तो उन्होंने बाहर से ताला लगा दिया।

एसडीओपी अंकिता सुल्या ने बताया कि उपद्रवी घटनास्थल से गिरफ्तार किए गए 5 आरोपियों को छोड़ने के लिए दबाव बना रहे थे। इसके बाद उन्होंने पेट्रोल और डीजल डालकर आग लगाने की धमकी दी। करीब एक घंटे बाद अतिरिक्त पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा और आंसू गैस का इस्तेमाल करके एसडीओपी और उनकी टीम को सुरक्षित निकाला गया।

इस पूरे मामले में प्रशासनिक लापरवाही और सुरक्षा व्यवस्था में कमी के आरोप लगे हैं, जिसके चलते सरकार ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक बदलाव किए हैं।

Advertisment

publive-image

पीएचक्यू में पदस्थ एआईजी स्तर के चार अधिकारियों को नई जिम्मेदारी

मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एआईजी) स्तर के अधिकारियों के कार्यभार में बदलाव किया गया है। मंगलवार देर रात पुलिस महानिदेशक द्वारा जारी आदेश के अनुसार, चार अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

अधिकारी और उनकी नई पदस्थापना

अमित सक्सेना

  • वर्तमान पद: एआईजी, कार्मिक
  • नई पदस्थापना: एआईजी, चयन/भर्ती

गोपाल सिंह धाकड़

  • वर्तमान पद: एआईजी, चयन/भर्ती
  • नई पदस्थापना: एआईजी, पीटीआरआई

संतोष सिंह भदौरिया

  • वर्तमान पद: एआईजी, पीटीआरआई
  • नई पदस्थापना: एआईजी, रेडियो मुख्यालय

नीतू ठाकुर

  • वर्तमान पद: एआईजी, रेडियो मुख्यालय
  • नई पदस्थापना: एआईजी, कार्मिक

यह भी पढ़ें-

मध्यप्रदेश में सरकारी कर्मचारियों को जल्द मिलेगा प्रमोशन: मुख्यमंत्री मोहन यादव का बयान सुनकर खुश हो जाएंगे कर्मचारी

Nasa Astronauts Sunita Williams: सुनीता विलियम्स की पृथ्वी पर वापसी, तड़के 3.28 बजे फ्लोरिडा तट पर लैंड हुआ यान

Advertisment
MP news MP IAS transfer ias officer transfer mauganj ias transfer sp rashna thakur dgp kalash makwana SDPO Ankita Sulya
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें