Advertisment

MP Historical Tourist Places: ये हैं रायसेन के टॉप-6 पर्यटन स्थल, इनमें से कई यूनेस्को की विश्व धरोहर में शामिल

historical tourist places:  मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में कई ऐतिहासिक और धार्मिक पर्यटन स्थल हैं। इन पर्यटक स्थलों पर घूमने के लिए देश भर से लोग आते हैं।यहां घूमने के लिए ऐसी कई खूबसूरत जगहें हैं। जो यूनेस्को की विश्व धरोहर में शामिल है।

author-image
Kumar pintu
MP Historical Tourist Places:  ये हैं रायसेन के टॉप-6 पर्यटन स्थल, इनमें से कई यूनेस्को की विश्व धरोहर में शामिल

historical tourist places:  मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में कई ऐतिहासिक और धार्मिक पर्यटन स्थल हैं। इन पर्यटक स्थलों पर घूमने के लिए देश भर से लोग आते हैं।

Advertisment

यहां घूमने के लिए ऐसी कई खूबसूरत जगहें हैं। जो यूनेस्को की विश्व धरोहर में शामिल है।

साथ ही यह शहर भारत के सबसे हरे-भरे जिलों में आता है जहां आप प्राकृतिक वातावरण का भी आनंद ले सकते हैं। आइए जानते हैं रायसेन के खास पर्यटन स्थलों के बारे में...

1.सांची स्तूप बेतवा नदी के तट पर स्थित है। इस स्थल को यूनेस्को विश्व धरोहर में शामिल किया गया है। इस जगह को देखने के लिए देश के कोने-कोने से लोग आते हैं

Advertisment

publive-image

  1. जामगढ़ रायसेन जिले की बरेली तहसील में स्थित है। इसे गुर्जर-प्रतिहार काल माना जाता है। इस पर्यटक स्थल को देखने के लिए हजारों लोग आते हैं। बता दें कि यह जामगढ़ पत्थर की गुफाओं की एक श्रृंखला है जिसे ऐतिहासिक शिव मंदिर माना जाता है।

publive-image

3.रायसेन किला एक ऐतिहासिक पर्यटन स्थल है। इस किले को देखने के लिए पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है। इस किले में एक ऐसा उपकरण लगा हुआ है जो 40 कुओं से पानी संरक्षित कर सकता है। इस किले में नौ प्रवेश द्वार हैं।

publive-image

4.भोजपुर मदिंर मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में वेत्रवती नदी के तट पर स्थित है। इस नगर और यहां के शिवलिंग का निर्माण धार के प्रसिद्ध राजा भोज ने करवाया था। उन्हीं के नाम पर इस शहर का नाम भोजपुर रखा गया। इसे उत्तर भारत में प्राचीन काल का सोमनाथ कहा जाता है।

Advertisment

publive-image

5.रायसेन जिले में हजरत पीर फतेहउल्लाह शाह का पवित्र स्थान है। इस पवित्र स्थान को देखने के लिए पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है। यह पवित्र स्थान पूरे देश में प्रसिद्ध है।

publive-image

6. मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में स्थित भीमबेटका की गुफाओं को देखने के लिए पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है। इसमें कई गुफाएं हैं जिन पर विभिन्न लोगों के रंग-बिरंगे चित्र बने हुए हैं। इस विरासत स्थल को यूनेस्को में शामिल किया गया है।

publive-image

ये भी पढ़ें :-  

Advertisment
UNESCO World Heritage tourist place in raisen summer tourist place sanchi stupa sanchi ka stup Raisen tourist places Raisen Sanchi Buddhist Stupa Raisen places to visit Raisen Fort Madhya Pradesh tourism madhya pradesh Jamgarh Hazrat Pir Fatehullah Shah Baba Bhojpur Bhimbetka best tourist place
Advertisment
चैनल से जुड़ें