/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/mp-news-jagdalpur-band-mp-breaking-news.jpg)
भोपाल। MP News: बीते दिनों मणिपुर में महिलाओं पर अत्याचार का वायरल वीडियो के बाद लोगों में आक्रोश है। जिसके बाद विभिन्न दलों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा हैं इसी के चलते आज आदिवासी समाज द्वारा जगदलपुर में संभाग बंद का आव्हान किया किया है। तो वहीं राजधानी भोपाल में कांग्रेस द्वारा गांधीवादी तरीके ​से विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
भोपाल के मिंटो हॉल में कांग्रेस करेगी विरोध (MP Congress Virodh Pradarshan)
मणिपुर मामले में राजधानी भोपाल में आज कांग्रेसियों द्वारा गांधीवादी तरीके से विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। यहां के मिंटो हाल में सभी कांग्रेसी एकट्ठे होकर गांधीजी की प्रतिमा के पास धरना देंगे।
जगदलपुर में संभाग बंद का आह्वान (Jagdalpur Band)
मणिपुर मामले को ही लेकर आज सर्व आदिवासी समाज द्वारा एमपी के जगदलपुर में बंद का आह्वान किया गया है। इसके लिए सुबह से बंद का असर दिखा। जहां ऑटो रिक्शा चालक भी इस आव्हान में शामिल हुए। ये सभी मणिपुर में महिलाओं से अत्याचार का विरोध कर रहे हैं। इसी आव्हान के रूप में आज 24 जुलाई को दोपहर दोपहर 2 बजे तक सभी प्रतिष्ठानों को बंद रखा जाएगा। आपको बता दें बस्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स ने भी बंद को समर्थन दिया है।
क्या था मामला
बीते​ दिनों एक विशेष जाति को एससी-एसटी में शामिल किए जाने को लेकर हिंसा भड़की। इसी दौरान दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर उनके साथ अमानवीय हरकतें करते हुए वीडियो वायरल हुआ था। इस घटना ने सभी को शर्मशार कर दिया था। महिलाओं के साथ हो रहे इस अत्याचार के विरोध में सभी राज्यों में विरोध प्रदर्शन हो रहा है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें