Advertisment

MP Heavy Rain Alert: भारी बारिश के बाद शहडोल में बाणसागर डैम के रेडियल गेट खोले, 2500 क्यूमेक्स छोड़ा जाएगा पानी

MP Heavy Rain Alert 12 July 2025: मध्यप्रदेश में भारी बारिश से शहडोल के बाणसागर डैम का बढ़ा जल स्तर 339.13 मीटर तक पहुंच गया। ऐसे में 12 जुलाई, शनिवार दोपहर 1 बजे रेडियल गेट खोल दिए गए, जिससे 2500 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जाएगा।

author-image
sanjay warude
MP Heavy Rain Alert July 2025

MP Heavy Rain Alert July 2025

MP Heavy Rain Alert 12 July 2025: मध्यप्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। बारिश भारी से शहडोल के बाणसागर डैम का बढ़ा जल स्तर 339.13 मीटर तक पहुंच गया। ऐसे में 12 जुलाई, शनिवार दोपहर 1 बजे रेडियल गेट खोल दिए गए, जिससे 2500 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जाएगा।

Advertisment

शहडोल के बाणसागर डैम के कैचमेंट एरिया में भारी बारिश हुई, जिससे बाणसागर डैम का जल स्तर 339.13 मीटर तक पहुंच गया। रीवा जल संसाधन विभाग चीफ इंजीनियर अलार्म बजाकर वार्निंग जारी की। जिसके बाद शनिवार दोपहर 1 बजे रेडियल गेट खोलकर पानी छोड़ा जाएगा। बारिश से आसपास के क्षेत्र का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। प्रशासन भी अलर्ट पर है।

[caption id="attachment_856875" align="alignnone" width="948"]MP Heavy Rain Alert 12 July 2025 भोपाल में सुबह से दोपहर तक रूक-रूककर बारिश हो रही।[/caption]

MP के 45 जिलों में हैवी रेन अलर्ट

मौसम विभाग ने शनिवार, 12 जुलाई को एमपी के 10 जिलों में वेरी हैवी रेन और 35 जिलों में हैवी रेन अलर्ट जारी किया है। मूसलाधार बारिश की वजह से चित्रकूट में मंदाकिनी नदी भी उफान पर है। जलस्तर बढ़ने से रामघाट, भरतघाट सहित सभी प्रमुख घाट डूब गए हैं और निचले इलाकों में पानी भर गया है। कई घरों और दुकानों में पानी घुसने की खबरें हैं।

Advertisment

भारत के मध्य भाग में मानसून की स्थिति

Indai Map

यहां बने बाढ़ जैसे हालात

शुक्रवार को सिवनी, छतरपुर, उमरिया, सतना और कटनी जिलों में बाढ़ जैसे हालात देखने को मिले। सिवनी में सिर्फ 9 घंटे में करीब 6.5 इंच बारिश दर्ज की गई। मंडला जिले में भारी बारिश से आई बाढ़ की वजह से अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है।

अब तक 16 इंच बारिश

इस मानसून सीजन में पूरे राज्य में अब तक औसतन 16 इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की जा चुकी है। खासकर पूर्वी मध्यप्रदेश के मंडला, सिवनी, बालाघाट, मैहर और डिंडौरी जिले सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में और अच्छी बारिश की संभावना है।

देखें चार दिन कैसा रहेगा मौसम

MP Heavy Rain Alert 12 July 2025

MP Heavy Rain Alert 12 July 2025

MP Heavy Rain Alert 12 July 2025

MP Heavy Rain Alert 12 July 2025

हमें XFacebookWhatsAppInstagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें। 
Advertisment

MP Moong Kharidi 2025 Update: सरकार ने तय की मूंग खरीद की सीमा, MP के जिलों में किसानों से खरीद के लिए बना ये फार्मूला

MP Moong Kharidi 2025 Update

Madhya Pradesh Moong Kharidi 2025 MSP Price Update: केंद्र सरकार ने मध्यप्रदेश में समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी की लिमिट तय कर दी है, जिसके बाद राज्य सरकार ने भी खरीद एक फार्मूला बना लिया है। पूरी खबर पढ़ने क्लिक करें...

wks MPWeatherAlert IndiaMonsoonNews MP news MP Heavy Rain Alert 12 July 2025 MP Heavy Rain Alert Monsoon2025 Mandla Death MandalaFlood MandakiniFlood Mandakini Flood Madhya Pradesh Rain July 2025 hindi news HeavyRainAlert ChitrakootRain
Advertisment
चैनल से जुड़ें