Advertisment

MP Heavy Rain Alert: मध्यप्रदेश में पानी ही पानी, कलियासोत समेत चार डैम के गेट खोले, 87 लोगों का रेस्क्यू

MP Heavy Rain Alert: मध्यप्रदेश में मानसून अपने शबाब पर है। इस वक्त सभी ओर जोरदार बारिश हो रही है। लगभग पूरा एमपी पानी से भीग चुका है। भोपाल में भी सुबह से बादल जमकर बरस रहे हैं।

author-image
sanjay warude
Bhopal barish

Bhopal barish

MP Heavy Rain Alert: मध्यप्रदेश में मानसून अपने शबाब पर है। इस वक्त सभी ओर जोरदार बारिश हो रही है। लगभग पूरा एमपी पानी से भीग चुका है। भोपाल में सोमवार रात से बारिश चल रही है। सुबह से पूरे शहर में बादल जमकर बरस रहे हैं। भोपाल बड़ा तालाब का जल स्तर 1661.05 मीटर पहुंचा।

Advertisment

इटारसी में तवा डैम के 9 गेट 7-7 फीट की ऊंचाई तक खोल दिए गए हैं। इनसे एक लाख क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। तवा डैम का अभी का जलस्तर 1159.80 फीट है। आगर-मालवा और नर्मदापुरम में पूरे जिले एवं भोपाल समेत रायसेन के कुछ स्कूलों की छुट्टी घोषित की गई। इंदिरासागर और ओंकारेश्वर डैम के गेट खोले गए। अशोकनगर, शिवपुरी में 87 लोगों का रेस्क्यू किया गया। इसमें अशोकनगर के 67 ग्रामीण और शिवपुरी में सीएम राइज स्कूल के 20 छात्र शामिल हैं।

[caption id="attachment_867540" align="alignnone" width="1112"]Itarsi इटारसी में तवा डैम के गेट खोले गए।[/caption]

भोपाल, रायसेन में स्कूलों में छुट्टी

बारिश के चलते कुछ स्कूलों में छुट्टी कर दी गई। आगर-मालवा में सोमवार देरशाम से स्कूलों की छुट्टी घोषित की गई। इधर नर्मदापुरम में मंगलवार सुबह प्रशासन ने स्कूलों की छुट्टी घोषित की। नर्मदापुरम में सुबह 8:30 बजे स्कूलों में छुट्टी का आदेश जारी किया गया। हालांकि, तब तक कई बच्चे स्कूल के लिए निकल चुके थे। भोपाल में सेंट जोसेफ कोएड और कार्मल कॉन्वेंट स्कूल में छुट्टी कर दी गई। रायसेन में सेंट फ्रांसिस कॉन्वेंट स्कूल में की छुट्टी की गई। रायसेन समेत अन्य जिलों में कुछ निजी स्कूलों में सुबह छुट्टी घोषित की गई।

Advertisment

भोपाल के आईएसबीटी में पानी

लगातार तेज बारिश से भोपाल के आईएसबीटी में पानी घुस गया। कहीं टखनों तो कहीं घुटनों तक पानी भरा गया। पुराने भोपाल रेलवे स्टेशन की सड़क डूब गई। आसपास के कॉम्प्लेक्स की दुकानें बंद रही। कई दुकानों और घरों में पानी घुस गया।

[caption id="attachment_867646" align="alignnone" width="1081"]Bhopal ISBT Water तेज बारिश से भोपाल के आईएसबीटी में पानी घुस गया।[/caption]

सर्रा गांव से ग्रामीणों का रेस्क्यू

दमोह में तेंदूखेड़ा और तारादेही में बाढ़ जैसे हालात दिखे। व्यारमा नदी का जलस्तर बढ़ गया। दो गांव पूरी तरह जलमग्न हो गए। SDRF, पुलिस और प्रशासन ने सर्रा गांव से ग्रामीणों को सुरक्षित निकाला। यहां भी कलेक्टर ने स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की।

Advertisment

अशोकनगर में गांवों का संपर्क टूटा

अशोकनगर में दर्जनों पुल-पुलियों पर से पानी बहा। कुछ घंटों के लिए कई गांवों का संपर्क टूट गया। नईसराय, किरौला, टीला-मुंगावली मार्ग पर जलभराव हुआ। कॉलोनियों में पानी घुसा तो घरों का सामान खराब हुआ। विदिशा रोड पर 2-3 फीट पानी जम गया। जिससे आवागमन प्रभावित हुआ।

MP Heavy Rain Alert 29 July 2025

यह खबर भी पढ़ें: MP Cabinet Decisions: बाबई मोहासा में इंडस्ट्री के लिए जमीन में छूट, विक्रमपुरी एरिया में अधिग्रहण समेत चार विधेयक मंजूर

चंबल खतरे के निशान से 4 मीटर नीचे

कुंवारी, आसन, चंबल नदी का जलस्तर बढ़ा। चंबल नदी खतरे के निशान से 4 मीटर नीचे बही। सबलगढ़ में कॉलोनियों में पानी घुसा। नदियों के बढ़ते जलस्तर पर प्रशासन अलर्ट नजर आया। विदिशा में कलेक्टर अंशुल गुप्ता ने नर्सरी से 12वीं तक सभी स्कूलों की छुट्टी घोषित की। आदेश के जरिए कलेक्टर ने सभी छात्रों और अभिभावकों को अलर्ट किया।

Advertisment

नर्मदा उफनी, खरगोन में हाई अलर्ट

इंदिरासागर और ओंकारेश्वर डैम रेडियल गेट खोले गए। इंदिरासागर डैम से 6076 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जाएगा। अभी डैम का जलस्तर 195.18 मीटर हैं। ओंकारेश्वर डैम से 6068 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जा रहा हैं। खरगोन में हाई अलर्ट जारी किया गया।

[caption id="attachment_867815" align="alignnone" width="1103"]Omkareshvar ओंकारेश्वर डैम से 6068 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जा रहा हैं।[/caption]

यह खबर भी पढ़ें: MP Electricity Complaint: बिजली कंपनी का कमाल, फॉल्ट सुधरा ही नहीं और कागजों में कर दिया समाधान, घरों में छाया अंधेरा

Advertisment

अगले 24 घंटे में कैसा रहेगा मौसम

जिला-भारी बारिश
पश्चिमी शिवपुरी
आगर
उत्तरी गुना
उज्जैन-महाकालेश्वर
नीमच
मंदसौर-गांधी सागर अभयारण्य
रतलाम-धोलावाड
देवास
इंदौर-एपी
 मध्यम बारिश
उत्तरी खंडवा-ओंकारेश्वर
भोपाल-बैरागढ़
शाजापुर
राजगढ़
दक्षिण गुना
सीहोर
विदिशा-उदयगिरि
हल्की बारिश

रायसेन-सांची-भीमबेठका

पूर्वी शिवपुरी
नर्मदापुरम-पचमढ़ी
पश्चिम ग्वालियर
झाबुआ
अलीराजपुर
धार-मांडू
बड़वानी-बावनगजा
खरगोन-महेश्वर
दक्षिणी खंडवा
बुरहानपुर
सागर
नरसिंहपुर
उत्तरी बैतूल
उत्तरी छिंदवाड़ा
मुरैना
पूर्वी ग्वालियर
अशोकनगर
भिंड
छतरपुर-खजुराहो
पन्ना
सतना-चित्रकूट
मैहर
सीधी
सिंगरौली
दमोह
जबलपुर-भेड़ाघाट
कटनी
उमरिया-बांधवगढ़
शहडोल
अनुपपुर-अमरकंटक
दक्षिण बैतूल
दक्षिण छिंदवाड़ा
पांढुर्ना-पेंच
बालाघाट
मंडला-कान्हा
डिंडोरी
सिवनी

यह खबर भी पढ़ें: MP Electricity Complaint: बिजली कंपनी का कमाल, फॉल्ट सुधरा ही नहीं और कागजों में कर दिया समाधान, घरों में छाया अंधेरा

अति भारी बारिश वाले जिलेभारी बारिश वाले जिले
ग्वालियरगुना
श्योपुरराजगढ़
मुरैनाआगर-मालवा
भिंडशाजापुर
दतियादेवास
शिवपुरीसीहोर
निवाड़ीहरदा
टीकमगढ़बैतूल
छतरपुरपांढुर्णा
अशोकनगरछिंदवाड़ा
विदिशासिवनी
सागरनरसिंहपुर
रायसेनजबलपुर
नर्मदापुरमडिंडौरी
अनूपपुर
उमरिया
कटनी
दमोह
पन्ना
Advertisment

देखें एमपी में चार दिन कैसा रहेगा मौसम

29 July 2025 MP Map

30 July 2025 MP Map

31 July 2025 MP Map

1 Aug 2025 MP Map

हमें XFacebookWhatsAppInstagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें। 

International Tiger Day: MP के ये टाइगर रिजर्व घूमने के लिए सबसे बेहतर, आसानी से दिखते हैं बाघ, जानें कैसे पहुंचेंगे आप

National Tiger Day

International Tiger Day: मध्यप्रदेश अपनी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासतों के लिए जितना फेमस है, अब उतना ही ज्यादा टाइगर के लिए अपनी एक अलग पहचान बनकर उभर रहा है। पूरी खबर पढ़ने क्लिक करें...

WeatherUpdate weather news very heavy rain school holiday mp weather update mp rain news MP Heavy Rain Alert Monsoon Update monsoon 2025 Madhya Pradesh rain alert IMD Alert MP hindi news Heavy Rain MP AgarmalvaSchoolChutti Agar Malwa 34 Jilon Mein Barish
Advertisment
चैनल से जुड़ें