Advertisment

रेप का आरोपी तहसीलदार सस्पेंड: FIR होने के बाद से है फरार, पुलिस ने घोषित किया 10 हजार का इनाम

Gwalior Tehsildar Suspended: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से तहसीलदार के निलंबन की खबर सामने आई है। रेप के आरोपी फरार तहसीलदार शत्रुघन सिंह चौहान को शासन ने सस्पेंड कर दिया है।

author-image
BP Shrivastava
Gwalior Tehsildar Suspended

हाइलाइट्स

  • तहसीलदार पर ग्वालियर में एक महिला ने लगाया रेप का आरोप
  • शासन ने तहसीलदार शत्रुघन सिंह चौहान का किया सस्पेंड
  • पुलिस तहसीलदार पर घोषित कर चुकी है 10 हजार का इनाम
Advertisment

Gwalior Tehsildar Suspended: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से तहसीलदार के निलंबन की खबर सामने आई है। रेप के आरोपी फरार तहसीलदार शत्रुघन सिंह चौहान को शासन ने सस्पेंड कर दिया है। तहसीलदार के खिलाफ FIR होने के बाद बैतूल ट्रांसफर कर दिया गया था। उन्होंने अब तक बैतूल में ज्वाइनिंग नहीं दी। अब जानकारी आई है कि उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है।

तहसीलदार को सुप्रीम कोर्ट से भी नहीं मिली अग्रिम जमानत

[caption id="attachment_779605" align="alignnone" width="985"]publive-image रेप के आरोप से घिरे तहसीलदार शत्रुघन सिंह चौहान को सस्पेंड कर दिया गया।[/caption]

जानकारी के मुताबिक तहसीलदार शत्रुघन सिंह चौहान पर ग्वालियर में महिला को शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप है। उसके खिलाफ ग्वालियर महिला थाना में पत्नी होने का दावा करने वाली महिला ने FIR दर्ज कराई है। केस दर्ज होने के बाद से ही तहसीलदार शत्रुघन सिंह फरार चल रहा है। जिला कोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट भी तहसीलदार को अग्रिम जमानत देने से इनकार कर चुका है। पुलिस ने तहसीलदार पर 10 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया हुआ है।

Advertisment

महिला ने लगाया है दुष्कर्म का आरोप

तहसीलदार शत्रुघन सिंह चौहान महिला को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप है। चौथी पत्नी होने का दावा करने वाली महिला ने केस दर्ज कराया है। तहसीलदार शत्रुघ्न सिंह चौहान जब भितरवार में पदस्थ था, उस दौरान ग्वालियर की महिला ने आरोप लगाया है कि वह तहसीलदार शत्रुघन की पत्नी है। इसके अलावा उसकी तीन और पत्नियां भी हैं। कारनामे उजागर होने के बाद महिला ने तहसीलदार के खिलाफ रेप की शिकायत कलेक्टर-एसपी से की।

ये भी पढ़ें: MP में हैरान करने वाला मामला: 18 महीने पहले जिस महिला का अंतिम संस्कार किया वो अचानक आ गई सामने, फिर क्या हुआ

तहसीलदार ने दोस्तों से भी दुष्कर्म करवाया

34 साल की महिला का आरोप है कि 2006 में उसके पति का देहांत होने के बाद 2008 में उसकी मुलाकात शत्रुघन सिंह से हुई थी। 2010 में तहसीलदार ने मंदिर में शादी की और 17 साल से यौन शोषण किया। इस दौरान 2014 में उसने शत्रुघन के बेटे को भी जन्म दिया। शिकायत में यह भी बताया कि तहसीलदार ने पोस्टिंग वाली जगह पर हमेशा साथ रखा। इस दौरान अपने दोस्त से भी जबरन शारीरिक संबंध बनवाए।

Advertisment

ग्वालियर में 4 साल के बच्चे का अपहरण, हत्या: कॉस्मो आनंदा टाउनशिप से 60 घंटे पहले देवराज हुआ था गायब, गड्ढे में मिला शव

Gwalior News

Gwalior Child Kidnapped: मध्यप्रदेश के ग्वालियर में 60 घंटे पहले हुए अपहरण 4 साल के बच्चे देवराज वंशकार की मौत की खबर सामने आई है। मासूम का शव सड़क किनारे एक गड्ढे में पड़ा मिला है। इस खबर के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पूरे ग्वालियर अंचल में बढ़ते क्राइम को लेकर लोग चिंतित है। इस मामले में पुलिस की नाकामी सामने आई है। वहीं एक महीने पहले मुरार से एक व्यापारी के 6 साल के बेटे का अपहरण हो गया था। गनीमत रही, वह 14 घंटे बाद मिल गया था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

Gwalior Tehsildar Suspended Tehsildar Suspended Tehsildar Shatrughan Singh Chauhan
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें