Advertisment

MP Gwalior News: छेड़छाड पीड़िता की मां को TI ने मारा थप्पड़, नीचे गिरी महिला, वायरल हुआ वीडियो,जानें क्या है मामला

MP Gwalior Viral Video: छेड़छाड पीड़िता की मां को TI ने मारा थप्पड़, नीचे गिरी महिला, वायरल हुआ वीडियो,जानें क्या है मामला

author-image
Preeti Dwivedi
MP Gwalior Viral Video

MP Gwalior Viral Video

MP Gwalior News: प्रदेश में महिलाओं के साथ अत्याचार के मामले सामने आ रहे हैं तो वहीं इन मामलों में पुलिस की कार्यप्रणाली भी सही नहीं है।

Advertisment

ये हम नहीं कह रहे बल्कि इसे लेकर एक वीडियो वायरल (Gwalior video Viral in Hindi News) हो रहा है। दसवीं की छात्रा के साथ छेड़छाड़ की शिकायत करने पहुंची महिला को थाना प्रभारी ने थप्पड़ मार दिया, जिसके बाद महिला नीचे गिर गई।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1843207531084284025

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

आपको बता दें ग्वालियर (Gwalior News in Hindi) से एक वीडियो सामने आया है जहां टीआई साहब महिला को थप्पड़ मारते दिखाई दे रहे हैं। पूरा मामला हजीरा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। जहां थाना परिसर में थाना प्रभारी साहब महिला को थप्पड़ मारते साफ देखे जा सकते हैं।

दो ​दिन तक मामला नहीं हुआ दर्ज

मां का आरोप है कि इस मामले में वह दो दिन से थाने के चक्कर काट रही है, लेकिन पुलिस द्वारा इस पर रिपोर्ट दर्ज नहीं किए जाने पर वह एक बार फिर थाने गई थी। जानकारी के अनुसार पूरा मामला एसपी के पास पहुंचा है। जिसके बाद उन्होंने इस पर कार्रवाई की बात कही है।

Advertisment

फरार आरोपी

जानकारी के अनुसार अभी तक आरोपी के खिलाफ न तो मामला दर्ज किया गया है न ही उसे पकड़ा गया है।

ये भी पढ़ें: Shadi Muhurat 2024: कहीं आप भी तो नहीं कर रहे देवउठनी एकादशी पर शादी की तैयारी, इस बार बड़ी ग्यारस पर नहीं बजेगी शहनाई

mp news in hindi mp gwalior news MP Breaking News Gwalior video Viral gwalior News in Hindi
Advertisment
चैनल से जुड़ें