/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/gwalior-news-1-3.jpg)
ग्वालियर। MP Gwalior News: एमपी के ग्वालियर से एक खुशखबरी आई है। जहां गांधी प्राणी उद्यान gandhi-zoological-park-zoo में सफेद बाघिन मीरा ने तीन शावकों को जन्म दिया है। इसके बाद यहां बाघों का कुनबा बढ़ गया है। mp breaking आपको बता दें नन्हें शावकों में दो पीले और एक सफेद रंग का है। डॉक्टरों के अनुसार तीनों शावक स्वस्थय हैं। उनके द्वारा निगरानी रखी जा रही है। इसके पहले भी करीब दो महीने चिड़ियाघर में बाघिन दुर्गा ने भी दो नन्हे शावकों को जन्म दिया था।
MP Weather: भोपाल-इंदौर में आज भी मौसम के बारिश के आसार, 29 अप्रैल से फिर नया सिस्टम एक्टिव होगा
45 दिन आइसोलेशन में रहेंगे बच्चे —MP Gwalior News
जानकारी के मुताबिक अब 45 दिन तक नन्हें टाइगर आइसोलेशन में रखा जाएगा। बता दें चिड़ियाघर मे मौजूद टाइगर 'लव' और बाघिन 'मीरा' से इनका जन्म हुआ है।
यह भी पढ़ें: Vastu Tips: घर में जल की व्यवस्था कैसी होनी चाहिए, क्या कहता है वास्तु का नियम?
मीरा का जन्म भी यहीं हुआ था — MP Gwalior News
आपको बता दें मीरा का भी जन्म गांधी प्राणी उद्यान gandhi-zoological-park-zoo में ही साल 2013 में हुआ था। अभी जो शावक जन्में हैं इनमें से दो शावक पीले और एक सफेद रंग के हैं। बताया जा रहा है कि मादा मीरा और नर लव से तीसरी बार शावकों का जन्म हुआ है। तीनों ही शावकों का फिलहाल हल्का खाना दिया जा रहा है। जिसमें चिकन सूप, दूध और उबले हुए अंडे शामिल हैं।
दो महीने पहले के लब और दुर्गा से हुआ था शावकों का जन्म — gandhi-zoological-park-zoo
आपको बता दें करीब दो महीने पहले होली के मौके पर एक बड़ी खुशखबरी मिली थी। जब यहां के गांधी प्राणी उद्यान में ही लव और दुर्गा से दो शावकों का जन्म हुआ था। तब इस जोड़ी द्वारा पहली बार दो शावकों को जन्म दिया गया था।
सीता के दो शावकों का नामकरण आज —
आपको बता दें इसके पहले सफेद बाघिन सीता ने करीब आठ महीने पहले दिल्ली चिड़ियाघर में दो शावकों को जन्म दिया था। जिनका नामकरण हो गया है। हालांकि सुरक्षा कारणों से दोनों शावकों को चिड़ियाघर से अलग रखा गया था। जिसके बाद आज पहली बार आज सीता के दोनों शावकों को जन्म के बाद पिंजरे से बाड़े में लाया गया है। केंद्रीय पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव द्वारा छोटे शावकों का नामकरण किया गया है। मादा शावक का नाम अवनी और नर शावक का नाम वियोम रखा गया है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें