Advertisment

MP Election 2023: "सिंधिया गलतफहमी में ना रहें", अजय सिंह ने क्यों कही यह बात?

author-image
Bansal News
MP Election 2023:

ग्वालियर। MP Election 2023 मध्य प्रदेश चुनाव पार्टियों ने बड़े नेताओं को टार्गेट पर लेते हुए बयानबाजी शुरू कर दी है। अब कांग्रेस से बीजेपी में आए केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर कांग्रेस से अजय सिंह ने बड़ा बयान दिया है। कहा कि सिंधिया गलतफहमी में ना रहे हैं कि उनके कारण कांग्रेस की सरकार बनी थी।

Advertisment

कांग्रेस अपने दम पर जीती थी

2018 में ग्वालियर-चंबल में कांग्रेस के अच्छे प्रदर्शन पर अजय सिंह ने उन्होंने कहा है कि किसी को गलतफहमी में नहीं रहना चाहिए पिछला चुनाव कांग्रेस अपने दम पर जीती थी। MP Election 2023 इस बार 2018 से ज्यादा सीटें कांग्रेस को मिलेंगी। यह बात अजय सिंह ने ग्वालियर चंबल के प्रभार के बाद दौरे पर कही है।

यह भी पढ़ें- Rattan Lal Kataria: हरियाणा BJP के वरिष्ठ नेता का निधन, चंडीगढ़ PGI में ली अंत‍िम सांस

कांग्रेस पार्टी पर नहीं पड़ने वाला असर

दरअसल, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने यह बात केंद्रीय मंत्री पर निशाना साधते हुए कही है। MP Election 2023 अजय सिंह के कहे मुताबिक ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस से चले जाने का असर कांग्रेस पार्टी पर इस चुनाव में नहीं पड़ने वाला है। कांग्रेस चुनाव में 2018 से भी बेहतर प्रदर्शन इस बार करने वाली है।

Advertisment

उस समय के हालात की वजह से इतनी ज्यादा सीटें आईं

पूर्व मंत्री अजय सिंह ग्वलियर चंबल के प्रभार के बाद दौरे पर थे। यहां उन्होंने कहा कि उस समय (2018) में कांग्रेस पार्टी और उस समय के हालात की वजह से इतनी ज्यादा सीटें आई थीं। कांग्रेस की सरकार कांग्रेस के दम पर बनी थी। MP Election 2023 और इस विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस एक बार फिर से सरकार बनाने जा रही है।

यह भी पढ़ें- The Kerala Story Box office Collection: फिल्म ने ‘तू झूठी मैं मक्कार’ का तोड़ा रिकॉर्ड, जानें 13वें दिन इतना किया कलेक्शन

अजय सिंह को ग्वालियर का प्रभारी बनाया गया है

यहां बता दें कि अजय सिंह "राहुल भैया" के लिए इस चुनाव में ग्वालियर का प्रभारी बनाया गया है। MP Election 2023 इसके साथ ही वे मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के धुर विरोधी भी माने जाते हैं। दोनों ही नेताओं के एक-दूसरे पर बयान आते रहते हैं। अब जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहा है। वैसे-वैसे बयानबाजी भी तेज होती जा रही है।

Advertisment

इधर, बीजेपी भी जुटी तैयारी में

आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी भी तैयारियों में जुटी हुई है। गुरुवार को आईटी और सोशल मीडिया सेल की प्रदेश स्तरीय बैठक का भी आयोजन किया गया। MP Election 2023 बैठक में सीएम शिवराज सिंह चौहान, आईटी-सोशल मीडिया विभाग के राष्ट्रीय संयोजक अमित मालवीय, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव और वीडी शर्मा भी शामिल हुए। बैठक में 2023 चुनाव को लेकर सोशल मीडिया के लिए एक्टिव करने की तैयारी चल रही है।

यह भी पढ़ें- Tamilnadu Liquor Incident: राज्यपाल ने जहरीली शराब त्रासदी पर मांगी रिपोर्ट, 21 लोगों ने तोड़ा दम

Congress bjp Gwalior Jyotiraditya Scindia Ajay singh MP election 2023
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें