Advertisment

MP Govt School Teacher Vacancy: एमपी में दस हजार पदों पर होगी शिक्षकों की भर्ती, इन विषयों के टीचर्स कर सकते हैं अप्लाई

MP Govt School Teacher Vacancy MP Shikshak Bharti एमपी में दस हजार पदों की होगी शिक्षकों की भर्ती, इन विषयों के टीचर्स कर सकते हैं अप्लाई

author-image
Kushagra valuskar
MP Govt School Teacher Vacancy: एमपी में दस हजार पदों पर होगी शिक्षकों की भर्ती, इन विषयों के टीचर्स कर सकते हैं अप्लाई

MP Shikshak Bharti: एमपी कर्मचारी चयन मंडल ने साल 2025 की भर्ती परीक्षाओं और प्रवेश परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया है। कैलेंडर में 15 भर्ती परीक्षा और पांच प्रवेश परीक्षाओं की डेट बताई गई है। भर्ती परीक्षाओं के जरिए 15 हजार पदों पर नियुक्ति होगी। परिणाम कब घोषित होगा। इसकी जानकारी भी दी गई है।

Advertisment
दस हजार पदों के लिए माध्यमिक शिक्षक परीक्षा

राज्य में शिक्षक पदों पर भर्ती होगी। माध्यमिक शिक्षक परीक्षा का आयोजन मार्च में आयोजित की जाएगी। खेल, गायन, वादन और नृत्य विषयों के लिए प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा और माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा होगी। इसके तहत दस हजार पदों पर भर्ती होगी।

एक लाख पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू

राज्य में सरकारी पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसकी शुरुआत ऊर्जा विभाग से हुई है। विभाग ने तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के 2573 रिक्त पदों के लिए दिसंबर में नोटिफिकेशन जारी किया। यह नियुक्ति पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के जरिए की जाएगी। उम्मीदवार 23 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं।

publive-image

publive-image

एक लाख पदों पर होगी भर्ती

मुख्यमंत्री मोहन यादव के आदेश के बाद भर्ती के लिए MPPSC और कर्मचारी चयन मंडल को जानकारी भेज दी गई। सभी विभागों ने भर्ती प्रस्ताव का काम तेज कर दिया। शिक्षा विभाग में 35,357 पोस्ट भरे जाएंगे। ईएसबी ने कैलेंडर जारी कर पदों की संख्या क्लियर कर दी है।

Advertisment

फिलहाल 3675 पदों पर भर्ती प्रक्रिया हो रही है। इसके लिए कर्मचारी चयन मंडल और एमपीपीएससी को जानकारी भेजी गई। विभिन्न विभागों ने 18,388 पदों पर भर्ती के प्रस्ताव भेजे गए हैं। बैकलॉग और सीधी भर्ती के पद शामिल हैं।

बिजली कंपनी में निकली वैकेंसी

एमपी पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड ने ऑफिसर असिस्टेंट, लाइन अटेंडेंट, सिक्योरिटी सब इंस्पेक्टर, जूनियर इंजीनियर, असिस्टेंट मैनेजर, स्टोर कीपर समेत कई पदों पर वैकेंसी निकाली है। आवेदन प्रक्रिया mponline.gov.in पर शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार 23 जनवरी तक अप्लाई कर सकते हैं।

पदों का विवरण
  • ऑफिस असिस्टेंट ग्रेड 3- 818 पद
  • लाइन अटेंडेंट डिस्ट्रीब्यूशन- 1196 पद
  • सिक्योरिटी सब इंस्पेक्टर- 7 पद
  • जूनियर इंजीनियर इलेक्ट्रॉनिक्स- 3 पद
  • जेई मैकेनिकल- 14 पद
  • जेई असिस्टेंट मैनेजर सिविल- 30 पद
  • जेई असिस्टेंट मैनेजर- 237 पद
  • असिस्टेंट लॉ ऑफिसर/लॉ असिस्टेंट- 31 पद
  • असिस्टेंट मैनेजर पर्सनल- 12 पद
  • असिस्टेंट मैनेजर आईटी- 4 पद
  • प्लांट असिस्टेंट मैकेनिकल- 46 पद
  • प्लांट असिस्टेंट इलेक्ट्रिकल- 28 पद
  • फार्मासिस्ट- 2 पद
  • स्टोरकीपर- 18 पद
  • जूनियर स्टेनोग्राफर- 18 पद
  • एएनएम- 5 पद
  • ड्रेसर- 3 पद
  • स्टाफ नर्स- 1 पद
  • लैब टेक्नीशियन- 5 पद
  • रेडियोग्राफर- 5 पद
  • फायरमैन- 5 पद
  • पब्लिकेशन ऑफिसर- 1 पद
  • सिक्योरिटी गार्ड- 31 पद
  • प्रोग्रामर- 6 पद
  • वेलफेयर असिस्टेंट- 3 पद
  • सिविल ऑपरेटर ट्रेनी- 38 पद
Advertisment

यह भी पढ़ें- 

एमपी व्यापम परीक्षा कैलेंडर जारी, 15 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती, देखें एग्जाम डेट

MPESB में निकली कई पदों पर भर्ती, 13 जनवरी तक कर सकते हैं आवेदन, जानें डिटेल

एमपी शिक्षक भर्ती mp teacher vacancy 2025 MP Shikshak Bharti MP Govt School Teacher Vacancy MP Govt Jobs
Advertisment
चैनल से जुड़ें