Advertisment

प्रदर्शन के बाद जगी उम्मीद: विभागों में इंजीनियर के सैकड़ों पद खाली, 17 अगस्त तक हुआ ये काम तो मिलेगी युवाओं को नौकरी

MP Govt Job Bharti: मध्य प्रदेश के विभिन्न विभागों में निकली इंजीनियर के पदों पर भर्ती में पद बढ़ सकते हैं।

author-image
Rahul Sharma
प्रदर्शन के बाद जगी उम्मीद: विभागों में इंजीनियर के सैकड़ों पद खाली, 17 अगस्त तक हुआ ये काम तो मिलेगी युवाओं को नौकरी

हाइलाइट्स

  • MP में सब इंजीनियर के 283 पदों पर निकली है भर्ती
  • कई डिपार्टमेंट ने खाली पद होने पर भी नहीं निकाली भर्ती
  • कर्मचारी चयन मंडल में 19 अगस्त तक भराए जा रहे फार्म
Advertisment

MP Govt Job Bharti: राजधानी भोपाल में 5 अगस्त को कर्मचारी चयन मंडल के सामने युवाओं के प्रदर्शन का असर दिख रहा है।

मध्य प्रदेश के विभिन्न विभागों में निकली इंजीनियर की भर्ती में पद बढ़ सकते हैं।

यदि विभाग 17 अगस्त से ठीक पहले एक ये काम कर दे तो सैंकड़ों युवा इंजीनियरों को नौकरी मिल सकती है।

Advertisment

पहले पूरे विवाद को समझिए

5 अगस्त से कर्मचारी चयन मंडल यानी ईएसबी में अलग अलग विभागों में सब और सिविल इंजीनियर की पोस्ट के लिए भर्ती परीक्षा का आवेदन जमा होने लगा है।

सब इंजीनियर की करीब 283 वैकेंसीज निकाली गई है। जिसमें मुख्य विभाग पीडब्ल्यूडी और पीएचई में सभी 91 पद दिव्यांगों के लिये आरक्षित हैं।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1820761186129912022

वहीं अन्य विभागों के पद अन्य रिजर्वेशन में जा रहे हैं। ऐसे में इस भर्ती में अनारक्षित वर्ग के लिये सिर्फ 4 पद ही बच रहे हैं। इसी का युवा विरोध कर रहे हैं।

Advertisment

ईएसबी के सामने किया था प्रदर्शन

अनएम्प्लॉयमेंट फोरम और पॉलिटिकल छात्र संघ ने सोमवार, 5 अगस्त को मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल के सामने प्रदर्शन किया था।

उम्मीदवारों ने सब इंजीनियर और सिविल इंजीनियरिंग के पद में वृद्धि की मांग की।

उम्मीदवारों ने बताया कि इस बार सब इंजीनियर की करीब 283 वैकेंसीज निकाली हैं।

Advertisment

जिसमें महिलाओं और दिव्यांगों का कोटा भी है, जबकि 588 वैकेंसी निकाली जानी थीं। हम सालों से एग्जाम की तैयारियां कर रहे हैं।

खाली पदों के बावजूद नहीं निकाली भर्ती

सिविल इंजीनियरिंग के कई विभाग जैसे ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES), जल संसाधन विभाग (WRD), नगरीय विकास विभाग (UADD), हाउसिंग बोर्ड में इस वर्ष कोई भर्ती नहीं निकाली है, जबकि इन विभागों के पास खाली पद हैं।

वहीं लोक निर्माण विभाग (PWD) ने दिव्यांगों के लिए भर्ती निकाली है, जबकि लोक निर्माण विभाग में सामान्य वर्ग सिविल इंजीनियर की भर्ती वर्ष 2017 से नहीं की गई है।

Advertisment

 पदवृद्धि की क्या कोई बची है उम्मीद?

प्रदर्शन के बाद उम्मीदवारों ने कर्मचारी चयन मंडल के डायरेक्टर से मुलाकात की। डायरेक्टर ने उम्मीदवारों को आश्वासन दिया कि भर्ती के लिये 19 अगस्त तक फार्म भरे जा रहे हैं।

अगर मंडल के पास विभाग लास्ट डेट से पहले यानी 17 अगस्त तक भी मांग पत्र भेजकर खाली पदों की जानकारी देते हैं तो ईएसबी उन पदों को भर्ती में शामिल कर लेगा और फार्म भरने की तारीख भी बढ़ा देगा।

अब आगे ये होने की संभावना

नगरीय प्रशासन (UADD) के पास करीब 60 पद सब इंजीनियर के खाली हैं। ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के पास 354 पद तो केवल सिविल इंजीनियर के ही खाली पड़े हैं।

Advertisment

इसी तरह लोक निर्माण विभाग (PWD) में 350 पद इंजीनियर के खाली हैं। यही स्थिति लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, हाउसिंग बोर्ड और जल संसाधन विभाग की है।

इनमें से अधिकांश विभाग रिक्त पदों के 30% से 35% तक पदों की जानकारी एक सप्ताह के अंदर कर्मचारी चयन मंडल को भेज सकते हैं।

...वरना युवा हो जाएंगे ओवरऐज

युवाओं ने कहा कि यदि सब इंजीनियर और सिविल इंजीनियर की पोस्ट बढ़ती है तो सैंकड़ों शिक्षित युवाओं को नौकरी मिल जाएगी और ऐसा नहीं हुआ तो फिर 2 साल का इंतजार करना होगा।

इस दो साल के इंतजार में कई युवाओं पर ओवर ऐस होने का खतरा रहेगा।

भर्ती तो निकल रही लेकिन पद ही नहीं

मध्य प्रदेश में इन दिनों भर्तियां तो निकल रही है, लेकिन युवाओं का कहना है कि इनमें पद इतने कम है कि मेरिट में आने के बाद भी नौकरी मिलना संभव नहीं।

इसका उदाहरण उच्च माध्यमिक यानी वर्ग 1 शिक्षक भर्ती 2023 है। यहां भी इंजीनियर भर्ती की तरह नाम मात्र के पद होने से अच्छे नंबर लाने पर भी युवा शिक्षक नहीं बन पा रहे हैं।

Advertisment
चैनल से जुड़ें