Advertisment

MP Govt Job News : एजुकेशन सहित 21 विभागों में 93681 पदों पर जल्द होगी भर्ती, सीएम के निर्देश जारी

MP Govt Job News : एजुकेशन सहित 21 विभागों में 93681 पदों पर जल्द होगी भर्ती, सीएम के निर्देश जारी MP Govt Job News: 93681 posts will be recruited soon in 21 departments including education, CM's instructions issued

author-image
Bansal News
MP Govt Job News : एजुकेशन सहित 21 विभागों में 93681 पदों पर जल्द होगी भर्ती, सीएम के निर्देश जारी

भोपाल। एमपी में बेराजेगारों के लिए बड़ी MP Govt Job News खुशखबरी हैं। जी हां मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को मंत्रालय में बैठक ली। जिसमें सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा बताया गया कि उन्हें 21 बड़े विभागों में 93681 रिक्त पदों की आधिकारिक जानकारी प्राप्त हो गई है। इन पदों पर नियमानुसार भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा रही है। आपको बता दें मध्यप्रदेश में शिक्षा विभाग के साथ-साथ जनजातीय विभाग, स्कूल शिक्षा और जनजातीय कार्य विभाग पर एक लाख से अधिक पदों पर जल्द भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

Advertisment

इन विभागों में होगी भर्ती -
सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा मीडिया को दी गई जानकारी के अनुसार 21 बड़े विभाग में 93 हजार 681 पद रिक्त हैं। इन्हें भरने के लिए जरूरी प्रक्रिया संचालित की जाएगी। उनके अनुसार इसमें स्कूल शिक्षा और जनजातीय कार्य विभाग में विभिन्न श्रेणी के लगभग 30 हजार रिक्त पद हैं। साथ ही लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी और स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों में रिक्त पदों को मिलाकर लगभग एक लाख पदों पर भर्ती की जाएगी।

सीएम ने क्या कहा -
आपको बता दें शुक्रवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रालय में समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विभाग अपने यहां वैकेंसी की जानकारी सामान्य प्रशासन विभाग को भेजें। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ और सुव्यवस्थित तरीके से संचालित की जानी चाहिए।

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें