Advertisment

MP Govt Job : खुशखबरी! 52 विभागों में सवा लाख से अधिक पदों पर निकल सकती हैं बंपर भर्ती, सरकार ने मांगी जानकारी

MP Govt Job : खुशखबरी! 52 विभागों में सवा लाख से अधिक पदों पर निकल सकती हैं बंपर भर्ती, सरकार ने मांगी जानकारी mp-gov-job-good-news-bumper-recruitment-may-come-out-for-more-than-1-25-lakh-posts-in-52-departments-the-government-sought-information

author-image
Preeti Dwivedi
MP Govt Job : खुशखबरी! 52 विभागों में सवा लाख से अधिक पदों पर निकल सकती हैं बंपर भर्ती, सरकार ने मांगी जानकारी

भोपाल। मध्य प्रदेश के बेरोजगारों MP Govt Job  के बहुत बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। शिवराज सिंह चौहान सरकार  जल्द ही करीब 52 विभागों में सवा लाख से अधिक पदों के लिए नौकरियां निकाल सकती है। इस​के लिए सरकार द्वारा विभिन्न विभागों में रिक्त पदों की जानकारी मांगी जा रही है। जिसका एलान जल्द किया जा सकता हैै।

Advertisment

38 विभागों ने दे दी है रिपोर्ट
कुल 52 विभागों से इसमें जानकारी मांगी गई है। जिसके लिए 38 विभाग द्वारा अपना ब्यौरा दिया जा चुका है। जो जानकारी अभी तक सरकारों को मिली है उसके अनुसार मध्य प्रदेश में सरकारी विभागों में करीब 1 लाख 15 हजार पद खाली हैं।

ए—ग्रेड में 4 हजार से अधिक पद
प्रदेश सरकार द्वारा हर सरकार विभागों द्वारा जानकारी जुटाई जाती है। और इसी जानकारी के आधार पर रक्त पदों पर भर्ती संंबंधी विभिन्न योजनाएं व पदों की भर्ती निर्धारित की जाती है। प्राप्त जानकारी के आधार पर जो अनुमान लगाया जा रहा है उसके अनुसार प्रदेश में ए ग्रेड से लेकर डी ग्रेड तक के स्वीकृत पदों में लगभग 50 फीसदी तक पद अभी खाली हैं। जिसमेें ए ग्रेड की बात करें तो 4 हजार 444 पद स्वीकृत हैं। जिनमें 2 हजार 431 पद मतलब करीब 54 प्रतिशत पद अभी भी खाली हैं।

बी - ग्रेड में 55 हजार पद रिक्त
वहीं बी ग्रेड के कर्मचारियों की बात करें तो इसके लिए MP Gov Job कुल 82,930 पद स्वीकृत हैं जिसमें से रिक्त पदों की संख्या 55,036 है। प्रतिशत वार इसकी गणना करें तो करीब 66 फीसदी सीटें अभी खाली हैं। जिन पर भर्ती किया जाना है।

Advertisment

सी - ग्रेड में 17 प्रतिशत पद खाली
जो अभी तक विभागों से जानकारी मिली है उसके अनुसार सी ग्रेड के करीब 2 लाख 91 हजार 405 स्वीकृद पदों में से 48,257 यानी करीब 17 प्रतिशत पद खाली पड़े है। तो वहीं डी ग्रेड स्वीकृत 36 हजार 665 पदों में से करीब 10,032 पद हैं।

bansal mp news bansal news today Hindi News Channel MP mp news hindi bansal mp news today Government jobs in MP MP govt job MP Sarkari naukri Govt Job Madhya pradesh MP Gov Job Sarkari naukri latest Update Sarkari naukri madhya pradesh
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें