Advertisment

MP में कर्मचारियों को प्रमोशन की सौगात जल्द: सरकार ने निकाला प्रमोशन का रास्ता, सीएम मोहन ने कहा- जल्द मिलेगी खुशखबरी

MP Govt Employees Promotion: मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। जल्द ही सरकारी कर्मचारियों को प्रमोशन मिलेगा। सीएम मोहन ने सभी विभागों से लिस्ट मांगी है।

author-image
Rahul Garhwal
MP Govt Employees Promotion CM Mohan Yadav departments list

हाइलाइट्स

  • मध्यप्रदेश के कर्मचारियों को मिलेगा प्रमोशन
  • सीएम मोहन यादव ने विभागों से मांगी लिस्ट
  • MP में जल्द होंगे अधिकारी-कर्मचारियों के प्रमोशन
Advertisment

MP Govt Employees Promotion: मध्यप्रदेश के लाखों अधिकारी और कर्मचारियों को प्रमोशन की सौगात मिलने वाली है। सीएम मोहन यादव ने सभी विभागों से जानकारी मांगी है। जल्द ही मध्यप्रदेश सरकार प्रमोशन को लेकर बड़ा फैसला करने वाली है।

मध्यप्रदेश सरकार ने निकाला रास्ता

मध्यप्रदेश में आरक्षण के विवाद के कारण लंबे समय से प्रमोशन से वंचित सरकारी अधिकारी और कर्मचारियों की मुराद जल्द पूरी होने वाली है। सरकार ने कर्मचारियों के प्रमोशन की राह में आ आ रही बढ़ाएं दूर करने का रास्ता तलाश लिया है।

सीएम मोहन यादव ने किया ट्वीट

https://twitter.com/DrMohanYadav51/status/1909587269758878020

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश के अधिकारियों कर्मचारियों की पदोन्नति का कार्य शीघ्र होगा। इस बारे में राज्य शासन द्वारा शीघ्र ही महत्वपूर्ण निर्णय लिया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि प्रदेश के लाखों अधिकारी कर्मचारी इस निर्णय से लाभान्वित होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अपने सेवा काल में कई वर्ष से पदोन्नति की प्रतीक्षा कर रहे अनेक अधिकारी कर्मचारी सेवा निवृत भी हो गए। मध्यप्रदेश शासन द्वारा अधिकारियों कर्मचारियों के हित में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने समस्त शासकीय सेवकों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

Advertisment

MP के 4 लाख अधिकारी-कर्मचारियों को होगा फायदा

सीएम मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश के अधिकारी-कर्मचारियों की पदोन्नति शीघ्र होगी। इस बारे में राज्य शासन शीघ्र ही महत्वपूर्ण निर्णय लेगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश के लगभग 4 लाख अधिकारी-कर्मचारी इस निर्णय से लाभान्वित होंगे।

विभागों के मंत्रियों से हो चुकी है चर्चा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि अपने सेवा काल में कई वर्ष से पदोन्नति की प्रतीक्षा कर रहे अनेक अधिकारी-कर्मचारी सेवा निवृत भी हो गए। 8 वर्ष से पदोन्नति की रुकावट चली आ रही थी, जो अब समाप्त होगी। उन्होंने कहा कि प्रमोशन के संबंध में मुख्यमंत्री स्तर से 12 से ज्यादा बैठकों में विचार-विमर्श किया गया। मंत्रियों से भी चर्चा की गई और पदोन्नति का रास्ता राज्य शासन ने तलाशा है। राज्य शासन ने अनुभव किया कि पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त करना चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें:रेल यात्री हो जाएं सावधान! अप्रैल में रूट बदलेगी रतलाम से गुजरने वाली ये ट्रेनें

Advertisment

जल्द ही कैबिनेट मीटिंग में होगा प्रमोशन का फैसला

सीएम मोहन यादव ने कहा कि जल्द ही कैबिनेट मीटिंग में प्रमोशन के बारे में फैसला होगा। सुखद समाचार सभी अधिकारी-कर्मचारियों को शीघ्र प्राप्त होगा। मध्यप्रदेश शासन अधिकारी-कर्मचारियों के हित में ये महत्वपूर्ण निर्णय ले रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सभी शासकीय सेवकों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

किसानों को लेकर हुए कई अहम फैसले, ये नई योजना होगी लॉन्च, ग्वालियर को मिलेगी बायपास की सौगात

mp cabinet meeting

MP Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अगुवाई में सोमवार को मध्य प्रदेश कैबिनेट की अहम बैठक हुई, जिसमें राज्य के विकास और सामाजिक योजनाओं को लेकर कई बड़े फैसले लिए गए। बैठक के बाद उपमुख्यमंत्री राजेश शुक्ला ने प्रेस वार्ता कर फैसलों की जानकारी दी। उनके साथ दो अन्य कैबिनेट मंत्री भी मौजूद थे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Advertisment
promotion of employees in MP MP Govt Employees Promotion MP government employee promotion list MP government employee promotion CM Mohan Yadav
Advertisment
चैनल से जुड़ें