Advertisment

MP News: सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी पर गिरी गाज, 26 जनवरी तक नहीं ले सकेंगे अवकाश

MP Govt Employees News: दतिया में जिला प्रशासन ने कर्मचारियों और अधिकारियों की छुट्टी पर प्रतिबंध लगाया है।

author-image
Kushagra valuskar
MP News: सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी पर गिरी गाज, 26 जनवरी तक नहीं ले सकेंगे अवकाश

MP Govt Employees News: दतिया में जिला प्रशासन ने कर्मचारियों और अधिकारियों की छुट्टी पर प्रतिबंध लगाया है, जिसमें कर्मचारियों में काफी निराशा है। जारी आदेश में प्रशासन ने उन कर्मचारियों का अवकाश कैंसिल कर दिया है, जो पहले से छुट्टी पर थे।

Advertisment

कलेक्टर संदीप कुमार माकिन द्वारा जारी आदेश के बाद कोई भी कर्मचारी और अधिकारी 26 जनवरी 2025 तक बिना अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ सकते।

कर्मचारियों का वापस लौटना होगा ऑफिस

कलेक्टर माकिन ने जारी आदेश में अधिकारियों और कर्मचारियों को 26 जनवरी तक छुट्टी लेने से निषिद्ध कर दिया है। आदेश उन अधिकारियों और कर्मचारियों पर लागू होगा, जो पहले से अवकाश पर है। आदेश के बाद अब छुट्टी पर चल रहे एम्प्लाइज को दफ्कर लौटना होगा।

एक साल के कार्यकाल को सेलीब्रेट कर रही मोहन सरकार

दतिया कलेक्टर ने कर्मचारियों की छुट्टी पर रोक मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के एक साल पूरे होने के उपलक्ष्य में मनाने वाले जन कल्याण अभियान को देखते हुए लगाया है। सीएम यादव के नेतृत्व में सरकार के एक वर्ष कार्यकाल को जन कल्याण पर्व के रूप में मना रही है। सभी जिलों में इससे मनाया जाएगा।

Advertisment

publive-image

मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान

बता दें 13 दिसंबर को सीएम मोहन यादव ने राज्य के मुखिया के तौर पर एक साल का कार्यकाल पूरा किया। एक साल के कार्यकाल को सरकार ने जन कल्याण पर्व के रूप में मनाने का फैसला लिया है।

स्कूलों का समय बदलने के लिए भेजा प्रस्ताव

दिसंबर महीने के तीसरे सप्ताह की शुरुआत के साथ सर्दी जोर पकड़ रही है। शनिवार को अधिकतम पारा 22 डिग्री सेल्सियस रहा। इस बीच धूप खिली लेकिन सर्द हवाओं के कारण ज्यादा राहत महसूस नहीं हुई। रात का तापमान 4 डिग्री दर्ज किया गया।

वहीं, अधिक सर्दी को देखते हुए कलेक्टर ने स्कूलों का समय बदलने के लिए प्रस्ताव भोपाल भेजा है। स्वीकृति मिलने के बाद स्कूलों का समय सुबह 9 बजे से हो जाएगा। पिछले तीन दिन से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। शुक्रवार को तापमान 6 डिग्री और अधिकतम 21 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

Advertisment

यह भी पढ़ें-

नहीं चाहिए क्रूर पति की संतान, लव मैरिज के एक साल बाद प्रेग्नेंट महिला ने HC से मांगी अबॉर्शन की अनुमति

एंबुलेंस के सिलेंडर में नहीं थी ऑक्सीजन, घायल को दो घंटे लगाए रखा खाली मास्क, मौत

mp news in hindi MP news Datia news MP Govt Employees News datia collector
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें