Advertisment

MP News: एमपी के रिजस्टर्ड श्रमिकों को 60 साल की पूरी करने पर मिलेगी पेंशन, प्रति माह 3 हजार रुपए मिलेगी पेंशन

MP News: मध्य प्रदेश के पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को 60 साल की आयु पूरी करने पर सरकार अब मिलेगी हर माह तीन हजार पेंशन दी जाएगी.

author-image
Rohit Sahu
MP News: एमपी के रिजस्टर्ड श्रमिकों को 60 साल की पूरी करने पर मिलेगी पेंशन, प्रति माह 3 हजार रुपए मिलेगी पेंशन

हाइलाइट्स

  • एमपी के पंजीकृत श्रमिकों को मिलेगी पेंशन
  • 3000 रुपये प्रति माह पेंशन दी जाएगी
  • श्रमिकों के बच्चों फ्री आईटीआई में मिलेगा एडमिशन
Advertisment

MP News: मध्य प्रदेश के पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को 60 साल की आयु पूरी करने पर सरकार अब मिलेगी हर माह तीन हजार पेंशन दी जाएगी. श्रम विभाग के अंतर्गत गठित मध्य प्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में पंजीकृत कर्मचारियों को सरकार हर माह पेंशन देगी. ऐसे 18 से 40 वर्ष की उम्र के श्रमिकों को 60 साल की आयु पूर्ण होने पर प्रति माह पेंशन दी जाएगी. वहीं पंजीकृत श्रमिक की मृत्यु होने की दशा में उसकी पत्नी या पति को 1500 रुपये प्रति माह पेंशन दी जाएगी.

पेंशन के लिए ये होंगी शर्तेंं

मासिक 3000 पेंशन के लिए पंजीकृत श्रमिक की आय 15 हजार रुपये प्रति माह से कम होना चाहिए. इसके अलावा पेंशन लेने वाला श्रमिक आयकरदाता नहीं होना चाहिए. पेंशन पाने के लिए पंजीकृत श्रमिक को केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना में अपना पंजीयन कराना होगा. इसमें पंजीयन होने के बाद पहले माह का अंशदान कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा दिया जाएगा. इसके बाद हर माह श्रमिक को अंशदान देना होगा. कॉमन सर्विस सेंटर में जाकर इस योजना के तहत पंजीयन कराया जा सकेगा.

उपकरण और औजारों के लिए मिलेगी सब्सिडी

पंजीकृत श्रमिक को औजार और उपकरण खरीदने पर भी मूल्य का पचास प्रतिशत जोकि अधिकतम दस हजार रुपये होगा. उसमें  सब्सिडी दी जाएगी. कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा अनुदान के रुप में ये राशि दी जाएगी. यह जीवन में सिर्फ एक बार दिया जा सकेगा. वहीं तीन साल तक औजार, उपकरण बेचा नहीं जा सकेगा. एक साल में सिर्फ एक हजार श्रमिकों को इसका लाभ प्रथम आओ, प्रथम पाओ के आधार पर मिलेगा.

Advertisment

श्रमिकों के बच्चों फ्री आईटीआई में मिलेगा एडमिशन

श्रमिकों के बच्चों को श्रमोदय आदर्श आईटीआई में निशुल्क प्रशिक्षण भी दिया जाएगा. प्रत्येक आदर्श आइटीआई में 225 सीटें उपलब्ध रहेंगी, जिनमें 75 सीटें युवतियों के लिए एवं 150 सीटें युवकों के लिए आरक्षित रहेंगी. प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षणार्थियों को रियायती दरों पर भोजन भी उपलब्ध कराया जाएगा. प्रशिक्षण संस्था द्वारा प्रशिक्षण के बाद 70 प्रतिशत प्रशिक्षणार्थियों को रोजगार, स्वरोजगार उपलब्ध कराया जाएगा.

Advertisment
चैनल से जुड़ें