Advertisment

सरकारी शिक्षक हूं, इतना तो बनता है: दहेज में 11 लाख और कार की डिमांड पूरी नहीं होने पर तोड़ा रिश्ता, 9 लोगों पर FIR

Madhya Pradesh Jabalpur Teacher Dowry Rs 11 Lakhs Cash, Car Demand Case: जबलपुर के एक सरकारी शिक्षक ने देहज में 11 लाख रुपए और लग्जरी कार की डिमांड पूरी नहीं होने पर रिश्ता तोड़ दिया। होने वाले जमाई को मनाने पहुंचे तो दुल्हन के पिता घर से बाहर निकाला दिया।

author-image
sanjay warude
MP Jabalpur Government Teacher Demand

हाइलाइट्स

  • घोड़ी, कैटर्स हो चुके थे बुक
  • शादी 6 मई को गई हो थी तय
  • दहेज की लालच से टूटा रिश्ता
Advertisment

MP Government Teacher Demand: जबलपुर के एक सरकारी शिक्षक (MP Government Teacher) ने देहज (Dowry) में 11 लाख रुपए और लग्जरी कार की डिमांड (Car Cash Demand ) पूरी नहीं होने पर रिश्ता तोड़ दिया। होने वाले जमाई को मनाने पहुंचे तो दुल्हन के पिता घर से बाहर निकाला दिया। जिससे गुस्साई दुल्हन ने ससुराल पक्ष के 9 लोगों पर एफआईआर दर्ज करा दी।

दरअसल, जबलपुर के कृष्णा कॉलोनी के सरकारी शिक्षक शैलेंद्र झारिया (Shailendra Jhariya) की त्रिमूर्ति नगर की रहने वाली युवती से 27 अप्रैल को एक होटल में सगाई हुई। युवती के पिता ने दूल्हे को दो लाख कैश और जेवर दिए थे। 6 मई 2025 को दोनों की शादी भी तय कर दी गई। जिसके बाद से दोनों परिवारों शादी की तैयारियां तेज हो गई थी।

27 अप्रैल को सगाई, 6 मई को शादी तय

त्रिमूर्ति नगर (Trimurti Nagar) की रहने वाली युवती की शादी कृष्णा कॉलोनी (Krishna Colony) निवासी शैलेंद्र झारिया से तय हुई थी। शहर के एक होटल में सगाई के रस्में पूरी हुईं। दुल्हन और परिवार खुश था। शादी की तैयारियां चल रही थी। शादी के लिए कपड़े, गहने खरीदी कर लिए थे। घोड़ी, कैटर्स सहित अन्य बुक हो चुका था। दो दिन तक दोनों में फोन पर बातचीत चलती रही।

Advertisment

Jabalpur

दूल्हे की मां ने फोन कर डिमांड रखी

29 अप्रैल को दूल्हे शैलेंद्र की मां सरोज झारिया ने दुल्हन पक्ष से फोन पर संपर्क किया और 11 लाख रुपए नकद और एक लग्जरी कार की डिमांड करने लगे। उन्होंने कहा कि 11 लाख और एक कार मिल जाती तो अच्छा होगा। अगले दिन 30 अप्रैल को दुल्हन के पिता दूल्हे के घर पहुंचे। यहां दूल्हे पक्ष के लोगों ने डिमांड पूरी नहीं होने पर लगुन वापस ले जाने को कहा।

ये भी पढ़ें: MP Guna Road Accident: गुना में दुर्घटना में कार का पिछला हिस्सा चकनाचूर, चार युवकों की मौत, आगे बैठे तीन गंभीर घायल

रिश्तेदार बनने लायक नहीं कह घर से निकाला

युवती के दादा वीरेंद्र झारिया ने बताया कि दूल्हे शैलेंद्र का कहना था कि मैं सरकारी शिक्षक हूं। अब इतना तो बनता ही है। नहीं तो शगुन वापस ले जा सकते हो। दुल्हन के पिता ने उन्हें समझाया भी कि अचानक इतनी बड़ी डिमांड को कैसे पूरा कर पाएंगे। शादी की तैयारियों में बहुत सरा पैसा पहले ही खर्च हो चुका है। दूल्हे पक्ष ने कहा कि आप रिश्तेदार बनने लायक नहीं और दुल्हन के पिता को घर से निकाल दिया।

Advertisment

दुल्हन की शिकायत पर 9 पर एफआईआर

दुल्हन के पिता घर लौटे और जब उन्होंने दूल्हे पक्ष द्वारा डिमांड पूरी नहीं करने पर रिश्ता तोड़ने की बात बताई तो बुधवार रात दुल्हन परिजन के साथ थाने पहुंची और एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने दूल्हा शैलेंद्र झारिया, सरोज झारिया, भगवत झारिया, शिल्पा झारिया, पवन राज, आस्था झारिया, शुभम झारिया, चंद्रिका मेहरा और उमा झारिया पर दहेज प्रतिषेध अधिनियम, 1961(3) और भारतीय न्याय संहिता 2023, 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

भोपाल में 2 लाख से ज्यादा लोगों की e-KYC नहीं: 10 दिन की और मोहलत वरना नहीं मिलेगा राशन

Ration card e-KYC

Ration Card e-KYC: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के 2 लाख से ज्यादा (2.18 लाख) लोगों ने ई-केवाईसी नहीं कराई है। उन्हें 10 दिन में केवाईसी कराने की मोहलत और दी गई है, वरना उन्हें राशन नहीं मिलेगा। इसके अलावा पिछले 4 महीने से राशन नहीं लेने वाले लोगों के नाम भी पोर्टल से हटाने की कार्रवाई शुरू की जाएगी।पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Advertisment
Rs 11 Lakhs Cash mp government teacher Madhya Pradesh Jabalpur Teacher Dowry Jabalpur Teacher Dowry jabalpur news Jabalpur Dowry hindi news Car Demand Case Car Cash Demand Case
Advertisment
चैनल से जुड़ें