भोपाल। एक बार फिर शिवराज सरकार (MP Government Loan ) 1000 करोड़ का कर्ज लेने जा रही है। मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार अक्टूबर माह में यह तीसरी बार कर्ज लेने जा रही है। बताया जा रहा है कि कोरोना महामारी के चलते प्रदेश में चल रहे विभिन्न परियोजनाओं के संचालन के लिए राज्य सरकार को बार-बार कर्ज लेना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार शिवराज सरकार आज यह कर्ज 20 साल के लिए लेगी। इस कर्ज का भुगतान 21 अक्टूबर 2040 को किया जाएगा। इस कर्ज पर ब्याज की दर वह होगी 21 अप्रैल 2021 को मध्यप्रदेश में कूपन रेट प्रतिशत तय किया जाएगा।
वित्त विभाग रिजर्व बैंक के जरिए ई कुबेर सिस्टम से यह कर्ज ले रहा है। इसके लिए बिड बुलाए जा चुके हैं। इन्हें आज खोला जाएगा। सबसे कम ब्याज दर पर कर्ज देने की इच्छुक संस्थाओं से रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के मुंबई ऑफिस के जरिए मध्य प्रदेश सरकार यह कर्ज लेगी।
जानकारी के अनुसार सरकार ने अब तक 7 माह में 10500 करोड़ का कर्ज ले लिया है. बता दें कि राज्य की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है, जिसके चलते हर महीने करीब 1500 करोड़ का कर्ज लेना पड़ रहा है. जिस वजह से अब तक 1 लाख 16532 करोड़ का कर्ज ले चुकी है. बता दें कि सरकार ने अक्टूबर महीने के शुरुआती दो हफ्तों में ही दो बार कर्ज ले लिया है, ये इस महीने में तीसरी बार है तब सरकार कर्ज लेने जा रही है।
कहां से कितना कर्ज लिया
– अब तक बांड्स से 7360 करोड़, केंद्र से 20,938 का लिया गया कर्ज
– वित्तीय संस्थानों से 10766 करोड़, अन्य संस्थानों से 20909 का लिया कर्ज
– नेशनल सेविंग से 26,481 करोड़ का कर्ज अब तक ले चुकी सरकार.
– अब तक कुल 2 लाख 1989 करोड़ का हुआ एमपी सरकार पर कर्ज.
अब तक लिया गया कर्ज….
21 अक्टूबर को 1000 करोड़
14 अक्टूबर को 1000 करोड़
7 अक्टूबर को 1000 करोड़
16 सितंबर को 1000 करोड़
09 सितंबर को 1000 करोड़
12 अगस्त को 1000 करोड़
04 अगस्त को 1000 करोड़
14 जुलाई को 1000 करोड़
07 जुलाई को 1000 करोड़
09 जून को 500 करोड़
02 जून को 500 करोड़
07 अप्रैल को 500 करोड़