Advertisment

MP DA Hike Arrear: मध्य प्रदेश के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, 1240 से 16000 तक मिलेगा एरियर

MP DA Hike Arrear: मध्यप्रदेश के साढ़े सात लाख सरकारी कर्मचारी और अधिकारियों के लिए खुशखबरी है. अब उन्हें तीन महीने का एरियर दिया जाएगा.

author-image
Rohit Sahu
MP DA Hike Arrear: मध्य प्रदेश के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, 1240 से 16000 तक मिलेगा एरियर

हाइलाइट्स

1240 से 16000 तक मिलेगा एरियर

मार्च में महंगाई भत्ता 42% से बढ़कर 46% हुआ

620 रुपए से 8000 रुपए तक की बढ़ोतरी

MP DA Hike Arrear: मध्यप्रदेश के साढ़े सात लाख सरकारी कर्मचारी और अधिकारियों के लिए खुशखबरी है. अब इन कर्मचारियों को महंगाई भत्ते (DA) के एरियर की पहली किस्त रक्षाबंधन के पहले मिलेगी. एरियर के लिए प्रोसेस शुरू कर दी गई है. केवाईसी स्टडी करने की जिम्मेदारी कोष एवं लेखा विभाग को दी गई है. पहली किस्त में 2 महीने का एरियर मिलेगा.

Advertisment

मार्च में हुआ था DA Hike

सीएम मोहन यादव ने कर्मचारियों को मिलने वाले एक जुलाई 2023 के 4 प्रतिशत डीए को लोकसभा चुनाव से ठीक पहले मार्च 2024 में दिया था. उसी समय वित्त विभाग ने जानकारी दी थी  कि महंगाई भत्ते के 8 महीने का एरियर तीन किस्तों में दिया जाएगा. अब जुलाई 2023 से फरवरी 2024 तक का एरियर जुलाई, अगस्त और सितंबर में दिया जाएगा.

42% में 4% बढ़ा डीए 

मध्यप्रदेश सरकार ने 15 मार्च 2024 को सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 4% बढाया था. अब महंगाई भत्ता 42% से बढ़कर 46% हो गया है. इस आदेश में वित्त विभाग ने कहा था कि कर्मचारियों को एक जुलाई 2023 से 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता स्वीकृत किया. अब कर्मचारियों को एक जुलाई 2023 से 4% महंगाई भत्ता प्राप्त होगा.

620 रुपए से 8000 रुपए तक की बढ़ोतरी

जनवरी 2024 में 4 प्रतिशत डीए बढ़ाने से सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में संवर्ग के हिसाब से 620 रुपए से 8000 रुपए की बढोतरी हुई है. इसके अनुसार, जुलाई में दो महीने का एरियर दिए जाने पर कर्मचारियों के बैंक खातों में 1240 से 16,000 रुपए तक राशि आएगी. तीन महीने का एरियर मिलने पर इस खाते में 1860 से 24,000 रुपए तक जमा होंगे. एरियर की राशि सैलरी से अलग करके कर्मचारियों के बैंक खातों में जमा की जाएगी.

Advertisment

यह भी पढ़ें: Vivo ने लॉन्‍च किया शानदार स्‍मार्टफोन: मात्र इतनी कीमत में मिलेंगे धांसू फीचर्स, 50MP का होगा कैमरा जानें पूरी डिटेल

Advertisment
चैनल से जुड़ें