Advertisment

MP News: खुशखबरी! MP के इन 3 मेडिकल कॉलेज में इतने दिनों में शुरू होगी भर्ती, मेडिकल के छात्रों के लिए भी बढ़ी सीटें

Bhopal Medical Colleges: मध्य प्रदेश में मेडिकल एजुकेशन के क्षेत्र में बड़ी खुशखबरी है। 3 नये मेडिकल कॉलेजों में 150-150 MBBS सीटें होंगी।

author-image
Kalpana Madhu
MP News: खुशखबरी! MP के इन 3 मेडिकल कॉलेज में इतने दिनों में शुरू होगी भर्ती, मेडिकल के छात्रों के लिए भी बढ़ी सीटें

Bhopal Medical Colleges: मध्य प्रदेश में मेडिकल एजुकेशन के क्षेत्र में बड़ी खुशखबरी है। नीमच, मंदसौर और सिवनी में नए मेडिकल कॉलेज इसी शिक्षा सत्र से शुरू करने की तैयारी है। इन सभी कॉलेजों में 150-150 MBBS सीटें होंगी।

Advertisment

यह खबर इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि पहले चरण में इन कॉलेजों में फैकल्टी के सभी पद नहीं भरे जा सके थे। हालांकि अब 15 दिनों के भीतर बचे हुए पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया फिर से शुरू की जाएगी। साथ ही उपकरणों की खरीद भी 15 दिनों के अंदर कर ली जाएगी।

प्रदेश में अभी मेडिकल कॉलेजों की संख्या 14 है। इन तीन मेडिकल कॉलेज शुरू होने पर राज्य में इनकी संख्या बढ़कर 17 हो जाएगी।

MBBS की बढ़ जाएंगीं 900 सीट

शुरू हो रहे प्रत्येक मेडिकल कॉलेज में 150-150 सीटें होंगीं। इस तरह राज्य में MBBS की कुल 900 सीटें बढ़ जाएंगीं। यह संख्या शुरूआती दौर में रहेंगी, इसके बाद और सीटें बढऩे की संभावना है।

Advertisment

पहले खाली रहे पद अब भरेंगे

प्रदेश सरकार ने नीमच, मंदसौर, सिवनी, सिंगरौली, श्योपुर और सतना के लिए फैकल्टी के विभिन्न 445 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की थी। पर इनमें से सिर्फ 160 पद ही भर पाए। अब इसे लेकर भी पदस्थापना आदेश जारी होने वाले हैं। बाकी पदों के लिए 15 दिन बाद फिर से भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी।

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें