Advertisment

छतरपुर के बिजावर में बीच बाजार गैस सिलेंडर में ब्लास्ट: 38 लोग झुलसे, घायलों में बच्चे-महिलाएं भी शामिल

MP Gas Cylinder Blast: एमपी के छतरपुर में गैस सिलेंडर के ब्लास्ट होने से 40 लोग झुलसे सभी घायलों को इलाज के लिए छतरपुर रेफर कर दिया गया।

author-image
Rohit Sahu
छतरपुर के बिजावर में बीच बाजार गैस सिलेंडर में ब्लास्ट: 38 लोग झुलसे, घायलों में बच्चे-महिलाएं भी शामिल

MP Gas Cylinder Blast: मध्य प्रदेश के छतरपुर में बिजावर बस स्टैंड के पास एक बड़ा हादसा हुआ। गैस सिलेंडर में विस्फोट होने से 35-40 लोग घायल हुए हैं। दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। सभी घायलों को छतरपुर के जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि यह घटना एक पेटीज के ठेले पर हुई है।

Advertisment

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1858095761906647219

घायलों में बच्चे और महिलाएं शामिल

छतरपुर में बिजावर बस स्टैंड पर एक बड़ा हादसा हुआ। पेटीज के ठेले पर गैस सिलेंडर में रिसाव होने से विस्फोट हुआ, जिसमें 35-40 लोग घायल हुए हैं। घटना रविवार को बाजार के समय हुई, जब बस स्टैंड पर भीड़ अधिक थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गैस सिलेंडर में रिसाव होने से आसपास के इलाके में गैस फैल गई, जिससे यह बड़ा हादसा हुआ। आशंका है कि घायलों में एक दर्जन से अधिक बच्चे हो सकते हैं, क्योंकि बच्चे पेटीज ज्यादा पसंद करते हैं और घटना के समय वहां अधिक संख्या में मौजूद थे।

यह भी पढें: कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने किसानों को दे दिया बड़ा तोहफा, कर दिया बड़ा ऐलान!

पेटीस के ठेले वाले का सिलेंडर फटा

रविवार को बाजार के दिन में गैस सिलेंडर में विस्फोट होने से 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं। घटना के समय लोग चाट और पेटीज खा रहे थे और कुछ लोग बाजार में खरीदारी कर रहे थे। तभी अचानक पेटीस के ठेले पर रखा गैस सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया जिससे लोग सन्न रह गए। घटना में 35 से 40 लोग झुलस गए घायलों को पहले बिजावर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भेजा गया, लेकिन डॉक्टरों की कमी के कारण उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। घायलों में बच्चे, महिलाएं और युवक शामिल हैं। एक घायल युवक रमेश ने बताया कि उन्हें पता नहीं चला कि कब सिलेंडर फट गया, वे चाट खा रहे थे। तभी अचानक धमाका हो गया।

Advertisment

यह भी पढ़ें: ये हैं दुनिया के सबसे खराब पासवर्ड: हैक हो सकता है आपका अकाउंट, भारत में होता है सबसे ज्यादा यूज

12 साल के बच्चे की हालत गंभीर

सूचना मिलते ही कलेक्टर पार्थ जैसवाल और एडीएम अरविंद नागदवे समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों को दो एंबुलेंसों से बिजावर अस्पताल और छतरपुर जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां घायलों को प्राथमिक उपचार दे दिया गया है। घायलों में एक 12 साल के बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है।

बाजारों में घरेलू सिलेंडर यूज करने पर उठे सवाल

जो सिलेंडर फटा है वो घरेलू सिलेंडर है। जिसे व्यवसायिक उपयोग में लाया जा रहा था। जिसके चलते प्रशासन पर भी सवाल उठ रहे हैं, की बाजार में घरेलू सिलेंडर क्यों उपयोग हो रहे हैं।

Advertisment
20 people injured Chhatarpur छतरपुर में पेटीज ठेले पर सिलेंडर ब्लास्ट Cylinder blast on a petty cart in Bijawar some in critical condition MP Gas Cylinder Blast
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें