Advertisment

स्थापना दिवस पर 2000 ड्रोन से दिखी ‘मध्यप्रदेश अभ्युदय’ की झलक: जुबिन नौटियाल ने अपने सुपरहिट गीतों से बांधा समां

MP Foundation Day 2025: मप्र स्थापना दिवस पर भोपाल में 2000 ड्रोन शो से दिखी ‘अभ्युदय मप्र’ की झलक, नर्मदापुरम में दीपोत्सव और जुबिन नौटियाल के गीतों से सजी शाम।

author-image
Wasif Khan
स्थापना दिवस पर 2000 ड्रोन से दिखी ‘मध्यप्रदेश अभ्युदय’ की झलक: जुबिन नौटियाल ने अपने सुपरहिट गीतों से बांधा समां

हाइलाइट्स

  • 2000 ड्रोन से दिखी मप्र की झलक

  • भोपाल में जुबिन नौटियाल का लाइव शो

  • नर्मदापुरम में जले 51 हजार दीपक

Advertisment

MP Foundation Day 2025: मध्यप्रदेश ने अपना 70वां स्थापना दिवस इस बार पूरी भव्यता के साथ मनाया। राजधानी भोपाल से लेकर नर्मदापुरम और अमरकंटक तक उत्सव का माहौल देखने को मिला। कहीं हजारों दीपक जले, तो कहीं आसमान में चमकते ड्रोन ने अभ्युदय मध्यप्रदेश का शानदार प्रदर्शन दिखाया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए प्रदेशवासियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। लाल परेड ग्राउंड में यह तीन दिवसीय राज्योत्सव ‘अभ्युदय मध्यप्रदेश’ उत्सव 1 से 3 नवंबर तक आयोजित होगा।

2000 ड्रोन ने दिखाई मप्र की विकास यात्रा

भोपाल के लाल परेड ग्राउंड का आसमान शाम होते ही रंगों और रोशनी से भर गया। करीब 2000 ड्रोन एक साथ उड़ान भरते हुए मध्यप्रदेश की विकास यात्रा को दर्शाने लगे। ड्रोन फॉर्मेशन में सबसे पहले भारत का मानचित्र और फिर मध्यप्रदेश के जिलों की आकृति दिखाई गई। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मोहन यादव के चित्र, सूर्य उदय के साथ ‘अभ्युदय मध्यप्रदेश 2047’ का संदेश और महाकाल मंदिर की आरती जैसे दृश्य दिखाए गए। साथ ही राज्य की सांस्कृतिक पहचान, लोक कला, कृषि, उद्योग, हाईवे, मेट्रो और ‘जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान, जय अनुसंधान’ जैसे प्रतीकात्मक दृश्यों को भी प्रदर्शित किया गया।

[caption id="attachment_924336" align="alignnone" width="1175"]publive-image ड्रोन फॉर्मेशन में सबसे पहले भारत का मानचित्र और फिर मध्यप्रदेश के जिलों की आकृति दिखाई गई।[/caption]

Advertisment

नर्मदापुरम और अमरकंटक में दीपोत्सव

राजधानी के अलावा पूरे प्रदेश में भी स्थापना दिवस का जश्न देखने को मिला। नर्मदापुरम में सेठानी घाट पर मां नर्मदा की आरती के साथ 51 हजार दीपक जलाए गए। इसी तरह उमरिया के सगरा मंदिर प्रांगण में 31 हजार दीप जलाकर रोशनी की अविरल लहर फैल गई। वहीं, अमरकंटक में रात के समय शानदार आतिशबाजी ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

[caption id="attachment_924339" align="alignnone" width="1243"]publive-image लाल परेड ग्राउंड में यह तीन दिवसीय राज्योत्सव ‘अभ्युदय मध्यप्रदेश’ उत्सव 1 से 3 नवंबर तक आयोजित होगा।[/caption]

ये भी पढ़ें- Ujjain Airport: उज्जैन में बनेगा नया एयरपोर्ट, स्थापना दिवस पर सीएम मोहन यादव ने प्रदेश को दी बड़ी सौगात

Advertisment

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भी रहे मौजूद

भोपाल के मुख्य समारोह में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रभारी मंत्री चैतन्य काश्यप, मंत्री गौतम टेटवाल, धर्मेंद्र सिंह लोधी, कृष्णा गौर, विधायक रामेश्वर शर्मा, विष्णु खत्री, महापौर मालती राय और नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी मंच पर उपस्थित रहे।

इस कार्यक्रम के बाद रात को मुख्य आकर्षण लोकप्रिय गायक जुबिन नौटियाल रहे, उन्होंने अपने सुपरहिट गीत गाकर समां बांधा।

[caption id="attachment_924366" align="alignnone" width="1235"]publive-image जुबिन नौटियाल[/caption]

Advertisment

Khajuraho Varanasi Vande Bharat: MP को मिली एक और वंदे भारत एक्सप्रेस, 7 नवंबर से चलेगी, जानें कहां-कहां होंगे स्टॉपेज

Khajuraho Varanasi Vande Bharat express 7 november hindi news

मध्यप्रदेश को एक और नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन मिली है। नई वंदे भारत एक्सप्रेस 7 नवंबर से शुरू होगी। ये ट्रेन छतरपुर जिले के फेमस पर्यटन स्थल खजुराहो से लेकर उत्तर प्रदेश के वाराणसी तक जाएगी। भारतीय रेलवे ने 1 नवंबर को MP के लिए नई वंदे भारत एक्सप्रेस पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें।

Umaria Deepotsav Narmadapuram Deepotsav MP Sthapna Diwas MP news MP government event MP culture Mahakal temple drone Madhya Pradesh tourism Madhya Pradesh Foundation Day Lal Parade Ground Jubin Nautiyal Live India drone show Hoshangabad event Drone Show Bhopal cultural celebration CM Mohan Yadav BJP leaders Bhopal Bhopal event Amarkantak fireworks Abhyuday Madhya Pradesh
Advertisment
चैनल से जुड़ें