Advertisment

MP Fertilizer Controversy: CM से मिलने जा रहे प्रदर्शनकारियों को मऊगंज में रोका, MLA समेत कार्यकर्ता गिरफ्तार

MP Fertilizer Controversy: MP खाद की किल्लत को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव से मिलने निकले कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने मऊगंज में रोक दिया। जिसके बाद पुलिस और प्रदर्शनकारी आमने-सामने हो गए।

author-image
sanjay warude
MP Fertilizer Controversy

MP Fertilizer Controversy

MP Fertilizer Controversy: MP खाद की किल्लत को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव से मिलने निकले कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने मऊगंज में रोक दिया। जिसके बाद पुलिस और प्रदर्शनकारी आमने-सामने हो गए। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड्स तोड़ दिए। पुलिस ने एमएलए और प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया।

Advertisment

दरअसल, मऊगंज के देवतालाब में सीएम डॉ. मोहन यादव का दौरा था। खाद की कमी को लेकर कांग्रेस विधायक सुखेंद्र सिंह बन्ना के नेतृत्व में 3 हजार से ज्यादा कार्यकर्ता एकजुट हुए। सभी मऊगंज बायपास से होकर देवतालाब की ओर बढ़े, लेकिन इससे पहले ही उन्हें पुलिस ने बीच में रोक लिया। इस बीव प्रदर्शनकारियों और पुलिस में जमकर झड़प हुई। प्रदर्शनकारियों ने रास्ते पर लगाए बैरिकेड्स तोड़ दिए। पुलिस ने एमएलए और प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया। फिर मामला शांत हो गया।

कांग्रेसियों का रणचंडी बन संहार करें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार दोपहर करीब 1.30 बजे हेलिकॉप्टर से देवतालाब पहुंचे। यहां करोड़ों के विकास का शिलान्यास और लोकार्पण किया। सीएम मोहन यादव ने कहा चाहे कुछ भी हो जाए, सरकार किसानों का अहित नहीं होने देगी। कड़वे दिन जल्द खत्म हो जाएंगे। इसी महीने शारदीय नवरात्रि आ रही हैं। कांग्रेसियों का रणचंडी बनकर संहार करेंगे।

कांग्रेस नेता पहले अपने आचरण सुधारें

सीएम मोहन यादव ने कहा कांग्रेस नेता कभी सेना, कभी सरकार, तो कभी चुनाव आयोग के बारे में गलत बोलते हैं। कांग्रेस पहले अपने आचरण को सुधारें और जनता का दिल जीतें। उन्होंने कांग्रेस नेताओं के कोर्ट के अपमान और पाकिस्तान की तारीफ करने पर भी सवाल उठाया।

Advertisment
हमें XFacebookWhatsAppInstagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें।

Nepal Darshan Yatra: पशुपतिनाथ दर्शन यात्रा 4 अक्टूबर से, एमपी में इन स्टेशन से बुकिंग शुरू, जानें पूरा शेड्यूल

Nepal Darshan Yatra

Nepal Darshan Yatra: इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन ने एक विशेष धार्मिक यात्रा का ऐलान किया है। जिसकी आईआरसीटीसी द्वारा बुकिंग शुरू की जा चुकी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Advertisment
MP news MP Government vs Kisan MP Fertilizer Controversy Mauganj News hindi news Congress MLA Sukhendra Singh Banna chief minister mohan yadav
Advertisment
चैनल से जुड़ें