Advertisment

MP Femail Employees: CM Shivraj का महिला कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, मिलेगी 7 दिन की एक्स्ट्रा CL, आदेश जारी

सरकारी महिला कर्मचारियों को 7 दिन की एक्सट्रा CL संबंधी आदेश आज 5 जुलाई को सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी कर दिए गए हैं। अब ये कर्मचारी अपनी आवश्यकता के अनुसार अवकाश ले सकेंगीं।

author-image
Preeti Dwivedi
MP Femail Employees: CM Shivraj का महिला कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, मिलेगी 7 दिन की एक्स्ट्रा CL, आदेश जारी

भोपाल। MP Femail Employees Extra CL Order Released: मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले एमपी की शिवराज सरकार हर वर्ग को साधने में लगी है इसी क्रम में अब सरकारी महिला कर्मचारियों को 7 दिन की एक्सट्रा CL संबंधी आदेश भी आज 5 जुलाई को सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी कर दिए गए हैं। (Extra CL Order Released) अब महिला कर्मचारी अपनी आवश्यकता के हिसाब से इन अवकाशों को ले सकेंगीं।

Advertisment

महिला दिवस पर सीएम शिवराज ने किया था ऐलान - MP Femail Employees News:

आपको बता दें इसी साल 9 मार्च को विश्व महिला दिवस (Internation Women’s day) पर सीएम शिवराज (CM Shivraj) ने महिलाओं को 7 दिन की एक्सट्रा लीव संबंधी घोषणा की थी। जिसे लेकर अब आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। उस दौरान सीएम ने ट्वीट कर कहा था​ कि महिलायें आज हर कार्यक्षेत्र में कंधे से कंधा मिलाकर कर चल रही हैं, पर उनपर मातृत्व और घर संभालने की ज़िम्मेदारी भी है। इसलिए हमने तय किया है कि हम सभी महिला कर्मचारियों को 7 दिवसों का अतिरिक्त आकस्मिक अवकाश (CL) देंगे, जिसे वे अपनी आवश्यकता अनुरूप उपयोग कर सकेंगी।

क्या है जारी आदेश में - MP Femail Employees Extra CL Order Released

आदेश में कहा गया है कि महिला कर्मचारियों को 11 दिसंबर 1964 से 13 दिन का आकस्मिक अवकाश (CL) पहले से ही मिलता आ रहा है। अब राज्य शासन द्वारा निर्णय  लिया गया है कि सभी महिला कर्मचारियों को 07 दिवस का अतिरिक्त आकस्मिक अवकाश (Casual leave) दिया जाएगा, जिसे वे अपनी आवश्यकता अनुरूप उपयोग कर सकेंगी। कुल मिलाकर अब महिला कर्मचारियों को 20 Casual leave मिलेगी।

सीएम ने ट्वीट कर महिलाओं को दिया था तोहफा - MP Femail Employees Extra CL Order Released

Advertisment

8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के दिन देर शाम सीएम श‍िवराज ने एक साथ कई ट्वीट किए थे। उन्‍होंने कहा कि उनके जीवन का प्रमुख ध्‍येय माता, बहन और बेटियों का उत्‍थान ही है। उनका मानना है कि नारी शक्ति के सशक्‍तीकरण में ही प्रदेश और देश का उत्‍थान निहित है।

[caption id="attachment_233075" align="alignnone" width="436"]mp-femail-govt-employee-big-gift-extra-7-CL-order-released-mp-breaking सीएम शिवराज का महिला कर्मचारी को बड़ा तोहफा, मिलेगी 7 दिन की एक्स्ट्रा CL, आदेश जारी[/caption]

MP Samvida karmachari: संविदा कर्मचारियों को लेकर CM की बड़ी घोषणा, अनुबंधता की प्रक्रिया की समाप्त, नियमित कर्मचारियों की तरह मिलेंगी सारी सुविधाएं

Advertisment

MP Election 2023: विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ी खबर, कांग्रेस इन सीटों के लिए घोषित कर सकती है प्रत्याशियों के नाम

Ganesh Chaturthi 2023: इस साल कब है गणेश चर्तुथी, ये है घरों और झांकियों के लिए स्थापना का शुभ मुहूर्त

July Panchak 2023: कल इतने बजे से शुरू हो रहे हैं अग्नि पंचक, इन कामों के लिए अगले पांच दिन खतरना​क

Advertisment

Raksha Bandhan 2023: इस साल रक्षाबंधन पर भद्रा का साया, जानें कब बांध पाएंगे राखी

MP Govt Big Gift For Femail Employee, MP Femail Employees Extra CL Order Released, MP CM Shivraj, 7 दिन की एक्स्ट्रा CL, Mp hindi news, महिला कर्मचारी को बड़ा तोहफा

mp hindi news 7 दिन की एक्स्ट्रा CL MP Femail Employees Extra CL Order Released MP Govt Big Gift For Femail Employee
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें