Advertisment

MP Farmer ID Registration: खाद संकट से निपटने नया फॉर्मूला तय, किसान आईडी से रजिस्ट्रेशन करने पर ई-टोकन बनेगा

MP Farmer ID Registration Fertilizer Distribution:मध्यप्रदेश में खाद संकट से निपटने कृषि विभाग ने फॉर्मूला तय किया है। अब किसानों को फार्मर आईडी की मदद से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद खाद मिलेगी।

author-image
BP Shrivastava
MP Farmer ID Registration

MP Farmer ID Registration

हाइलाइट्स

  • किसानों को खाद के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन जरूरी।
  • फार्मर आईडी से तय होगी खाद की मात्रा।
  • जबलपुर, विदिशा, शाजापुर में नई व्यवस्था लागू।
Advertisment

MP Farmer ID Registration: मध्यप्रदेश में चले खाद संकट के बाद अब कृषि विभाग ने इससे निपटने का फॉर्मूला तय किया है। इसके लिए अब किसानों को फार्मर आईडी की मदद से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। आईडी में दर्ज जमीन के रकबे और लगाई गई फसल में आवश्यक उर्वरक की गणना कर किसान को दी जाने वाली खाद की मात्रा तय होगी।

3 जिलों पायलट प्रोजेक्ट के तहत व्यवस्था लागू

रजिस्ट्रेशन के बाद ई-टोकन जेनरेट होगा। इस टोकन की मदद से वितरण केंद्र पर किसानों को जरुरत के मुताबिक खाद दी जाएगी।

पायलट प्रोजेक्ट के तहत जबलपुर, विदिशा और शाजापुर में नई व्यवस्था 1 अक्टूबर से लागू कर दी गई है।

Advertisment

इन तीन जिलों में अब सभी सहकारी समितियों, डबल लॉक केंद्र, मार्केटिंग फेडरेशन, एमपी एग्रो केंद्र के अलावा निजी केंद्रों पर भी यही व्यवस्था लागू होगी।

किसान संगठन बोले-अब दूर होनी चाहिए गड़बड़ी

भारतीय किसान संघ के प्रदेश अध्यक्ष कमल सिंह आंजना ने कहा कि लगभग 10 साल से किसान खाद की समस्या से जूझ रहे हैं, सरकार को स्थाई हल ढूंढना चाहिए।

कुछ महीने पहले खाद एटीएम भी दिए गए थे। उन्होंने कहा, अब देखना होगा नया सिस्टम कितना फायदेमंद होता है।

Advertisment

वहीं, कांग्रेस किसान प्रकोष्ठ के कार्यकारी अध्यक्ष केदार सिरोही ने कहा कि रबी सीजन शुरू होते ही ऐसे प्रयोग ठीक नहीं, समय रहते करना था।

ये भी पढ़ें:  भोपाल में DSP के साले उदित की मौत के मामले में दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज

भोपाल में आउटसोर्स कर्मियों का हल्ला बोल: दो साल बाद मिली प्रदर्शन की परमिशन, 12 अक्टूबर को अंबेडकर पार्क में डेरा

Advertisment

Mp Outsourced Employees Protest

MP Outsourced Employees Protest: लम्बे समय से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्श की बाट जोह रहे आउटसोर्स कर्मी 12 अक्टूबर को राजधानी के अंबेडकर पार्क में प्रदर्शन करेंगे। इस प्रदर्शन में आठ संगठनों कर्मचारी एक साथ भोपाल में हल्ला बोलेंगे। इन कर्मचारियों को दो साल बाद जिला प्रशासन की ओर से प्रदर्शन की अनुमति मिली है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

मध्यप्रदेश खाद संकट जबलपुर विदिशा शाजापुर पायलट प्रोजेक्ट खाद वितरण केंद्र खाद एटीएम योजना कृषि विभाग नई व्यवस्था किसान संगठन प्रतिक्रिया किसान फार्मर आईडी रजिस्ट्रेशन ई टोकन खाद वितरण MP Fertilizer Crisis MP Farmers Scheme MP Farmer ID Registration Jabalpur Vidisha Shajapur Pilot Project Fertilizer Token System Fertilizer Supply System Farmer ID Registration E-Token Fertilizer Distribution Agriculture Department MP
Advertisment
चैनल से जुड़ें