/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/06/fac-1.jpg)
भोपाल। कोरोना काल के इस भयानक दौर में डिजिटल साधनों का सूचनाओं को फैलाने में काफी योगदान है। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान सोशल मीडिया पर अफवाहों और कई तरह के फर्जी विज्ञापनों ने हजारों लोगों को ठगी का शिकार बनाया है। अब मप्र सरकार फर्जी सूचनाओं और अफवाहों को लेकर सख्त हो गई है। अब सरकार ने प्रदेश में फैलाई जा रही गलत सूचनाओं के लिए फैक्टचेक पोर्टल लॉन्च किया है। जनसंपर्क विभाग में इस पोर्टल की मंगलवार को शुरुआत की गई है। सीएम शिवराज सिंह ने खुद इसको शुरू किया है। इस दौरान सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि यह पोर्टल आमजनों को भ्रामक खबरों और अफवाहों की सही जानकारी देने का कार्य करेगा।
https://twitter.com/CMMadhyaPradesh/status/1414594941955690496?s=20
सीएम शिवराज ने कहा कि सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही फर्जी खबरें और भ्रामक जानकारियों की जांच इस पोर्टल पर की जाएगी। इस पोर्टल की मदद से जनता को प्रामाणिक जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। शिवराज सिंह ने कहा कि भ्रामक जानकारी फैलाने से लोगों के मन में सरकार के प्रति गलत छवि बन जाती है। सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं, नीतियों और जन-कल्याण के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के संबंध में भ्रामक खबर चलने से सरकार की छवि खराब होती है। इन खबरों की जांच के बाद पूरा सच लोगों को बताना बेहद जरूरी है। इसी को देखते हुए प्रदेश सरकार ने इस फैक्ट चेक पोर्टल की शुरुआत की है। सूचनाओं के भरमार वाले इस दौर में फैक्ट चैक जैसे पोर्ट्ल्स की बेहद जरूरत है।
https://twitter.com/OfficeOfKNath/status/1414781969674629127?s=20
कमलनाथ ने कसा तंज
सीएम शिवराज सिंह के इस पोर्टल के शुरू करने के बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने भी सोशल मीडिया के जरिए इस पर तंज कसा है। कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा कि जो सरकार दिन रात झूठ बोलती है मौतों के आंकड़े छिपाती है, हवा-हवाई घोषणाएं करती है। ऐसी सरकार ने फैक्ट चेक के लिये वेबसाइट लॉन्च की है। कमलनाथ ने आगे लिखा कि सरकार को फैक्ट तो मालूम है आप अपनी सरकार का भविष्य चेक करिए। बता दें कि इससे पहले प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो भी फैक्ट चेक का पोर्टल चलाती है। सरकार के साथ कई निजी संस्थाएं फैक्ट चेक को लेकर पोर्टल चला रही हैं।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें