Advertisment

Bhupendra Singh:पूर्व गृह मंत्री का ऐलान, कारोबार में कोई पार्टनर नहीं, नाम का दुरुपयोग और प्रचार पर कार्रवाई की चेतावनी

MP Former Home Minister Bhupendra Singh Viral Warning Letter: मध्यप्रदेश के पूर्व गृह मंत्री भूपेंद्र सिंह का एक पत्र इस वक्त खूब वायरल हो रहा है। इस पत्र के जरिए उन्होंने कुटुम्बी को नाम का दुरुपयोग करने और मीडिया को बिना अनुमति प्रचार पर कार्रवाई की चेतावनी जारी की है।

author-image
sanjay warude
MP Former Home Minister Bhupendra Singh Warning Letter Viral

MP Former Home Minister Bhupendra Singh Warning Letter Viral

MP Former Home Minister Bhupendra Singh Warning Letter Viral: मध्यप्रदेश के पूर्व गृह मंत्री भूपेंद्र सिंह का एक पत्र इस वक्त खूब वायरल हो रहा है।

Advertisment

पूर्व गृह मंत्री भूपेंद्र सिंह ने इस पत्र के जरिए अपने कुटुम्बी को उनके नाम का दुरुपयोग करने और मीडिया को बिना अनुमति प्रचार करने पर पर कार्रवाई की चेतावनी जारी की है। उन्होंने पत्र में यह भी ऐलान किया है कि कारोबार में उनकी पत्नी, बेटा और बेटियों के अलावा कोई ओर पार्टनर नहीं है। यह पत्र उनके वकील केवीएस ठाकुर की ओर से जारी किया गया है।

पढ़ें वायरल लेटर

MP Ex Minister Bhuprndra sing Letter

यह खबर भी पढ़ें: QR Code Complaint: QR कोड स्कैन करते ही रियल टाइम पुलिस लेगी एक्शन, गणेश पांडालों में लगेंगे पोस्टर, जानें पूरी प्रोसेस

पूर्व गृह मंत्री की आम सूचना

पूर्व गृह मंत्री भूपेंद्र सिंह ने वकील केवीएस ठाकुर के जरिए जारी आम सूचना में स्पष्ट किया है कि मैं सागर जिले के ग्राम बामोरा निवासी भूपेंद्र सिंह, पिता स्व. दीवान अमोल सिंह हूं। परिवार में मैं भूपेंद्र सिंह, पत्नी सरोज सिंह, बेटी उपमा सिंह, काजल सिंह, अनुप्रिया सिंह, बेटा अविराज सिंह हैं। बड़ी बेटी अमृता सिंह विवाहीत हैं। इनके अलावा उनके परिवार में कोई अन्य सदस्य नहीं है। उनके व्यवसाय और खेती कारोबार में इन सदस्यों के अतिरिक्त कोई और हिस्सेदार या पार्टनर नहीं है।

Advertisment

संपत्ति का हो चुका बटवारा

भूपेंद्र सिंह और उनके भाइयों के बीच पैतृक संपत्ति का कानूनी बटवारा पहले ही हो चुका है। सभी भाई और उनके बेटे (भतीजे) अपनी-अपनी संपत्ति के पूर्ण मालिक हैं और उनका अपना व्यवसाय और कृषि कार्य भी अलग-अलग है। यदि परिवार का कोई भी सदस्य या कुटुम्बी अपने व्यवसाय के लिए भूपेंद्र सिंह के नाम का दुरुपयोग करता है, या किसी गैरकानूनी गतिविधि में उनका नाम इस्तेमाल करता है, तो यह उनकी इच्छा के विरुद्ध माना जाएगा।

यह खबर भी पढ़ें: PM Fasal Bima Yojana: MP में फसल बीमा की ये आखिरी तारीख, जल्द जमा कराएं प्रीमियम, जानें पूरी प्रोसेस

गलत प्रचार पर चेतावनी

उन्होंने आगे स्पष्ट किया है कि यदि कोई तीसरा पक्ष ऐसे कृत्यों के लिए भूपेंद्र सिंह पर कोई आरोप लगाता है, और कोई भी प्रिंट या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया इसका गलत प्रचार या प्रसार करता है, तो इसे उनके व्यावसायिक और राजनीतिक हितों के खिलाफ माना जाएगा। ऐसी स्थिति में, भूपेंद्र सिंह दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे।

Advertisment

चार साल से कम हुआ दबदबा

पूर्व गृह मंत्री भूपेंद्र सिंह सागर के खुरई विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी के विधायक हैं। शिवराज सरकार में भूपेंद्र सिह दो बार मंत्री पद पर रह चुके हैं। सागर जिले में इनका अच्छा दबदबा रहा है। वर्ष 2021 से मंत्री बनते ही गोविंद सिंह राजपूत का वर्चस्व बढ़ गया। हालांकि, अभी भी वह अपने क्षेत्र में अच्छा प्रभुत्व रखते हैं।

हमें XFacebookWhatsAppInstagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें।

MP Ladli Bahna: मध्यप्रदेश में लाड़ली बहनों को हर माह मिलेंगे ₹5000, Industries में काम करने पर दी जाएगी एक्सट्रा सहायता

Advertisment

MP Ladli Bahna

MP Ladli Bahna: मध्यप्रदेश में लाड़ली बहनों को अब हर महीने सरकार की ओर से 5 हजार रुपए की एक्स्ट्रा मदद की जाएगी। यह लाभ industries में काम करने वाली बहनों को दी जाएगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

sagar news MP EX Minister Bhupendra Singh khurai news hindi news Bhupendra Singh Warning Viral Letter Bhupendra Singh Business Partner
Advertisment
चैनल से जुड़ें