Advertisment

MP के किसानों की बढ़ेगी आय: हर किसान परिवार को 50 हजार रु. का बोनस देगी सरकार, जानें सीएम मोहन यादव का प्लान?

MP Kisan Rs. 50 Thousand Bonus: MP के किसानों के लिए खुशखबरी, हर किसान परिवार को 50 हजार रु. का बोनस देगी सरकार

author-image
Preetam Manjhi
MP-Kisan-Rs.-50-Thousand-Bonus

MP Kisan Rs. 50 Thousand Bonus: मध्य प्रदेश के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी वाली खबर है। सरकार अब प्रदेश के हर किसान परिवार को 50 हजार रुपए बोनस देगी।

Advertisment

आपको बता दें कि राज्य सरकार ने किसानों की आय को बढ़ाने और कृषि विकास दर को और आगे ले जाने के लिए ये बड़ा कदम उठाया है।

इसके लिए सरकार ने पशुपालन और दूध उत्पादन को बढ़ाने के साथ-साथ बड़ी मात्रा में खपत के लिए नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड से करार किया है।

प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ये ऐलान करते हुए कहा है कि दूध उत्पादन में वृध्दि करने के साथ-साथ सरकार ये भी सुनिश्चित कर रही है कि प्रदेश के हर किसाने को 50 हजार रुपए की (MP Kisan Rs. 50 Thousand Bonus) बोनस के तौर पर मिलें।

Advertisment

हर परिवार को 50 हजार रुपए बोनस देगी सरकार

आपको बता दें कि सीएम मोहन यादव रविवार को उज्जैन गए थे, जहां उन्होंने कहा कि दुग्ध संघ की उत्पादन क्षमता को 10 लाख टन तक पहुंचाया जाएगा। प्रदेश के हर किसान परिवार को 50 हजार बोनस (MP Kisan Rs. 50 Thousand Bonus) के रूप में मिले ये सुनिश्चित करेंगे।

किसानों के हित में लिया फैसला

सीएम मोहन यादव ने एमपी के किसानों के हित में फैसला लेते हुए ये बड़ा ऐलान किया है कि प्रदेश के हर परिवार के घर 50,000 हजार रुपए बोनस की राशि पहुंचाई जाएगी। किसानों की आय और बढ़े इसके लिए शासन कृत संकल्पित है।

MP-Kisan-Rs.-50-Thousand-Bonus

सीएम ने आगे कहा कि मध्य प्रदेश में कृषि विकास दर को और आगे ले जाना है। इसमें पशु पालन करने वाले किसानों की बड़ी महत्वपूर्ण भूमिका है।

Advertisment

शासन ये प्रयास करने में जुटा है कि दुग्ध उत्पादन में और ज्यादा वृद्धि हो, जिसमें दुग्ध सहकारिता की बड़ी भूमिका रहेगी। उत्पादन को बढ़ाने के साथ बड़ी हुई मात्रा में खपत के लिए भी कार्य किया जाएगा।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1835559709295677492

बढ़ाना है दूध उत्पादन का आंकड़ा- सीएम मोहन यादव

सीएम मोहन यादव ने कहा कि फिलहाल दूध उत्पादन में मध्य प्रदेश (MP Kisan Rs. 50 Thousand Bonus) का तीसरा स्थान है। अभी हम 9% दूध का उत्पादन करते हैं।

अब हमें प्रदेश में दूध का उत्पादन बढ़ाना है। क्योंकि भौगोलिक रूप देखा जाए तो मध्य प्रदेश और राजस्थान की क्षमता एक जैसी होने के बाद भी हम राजस्थान के बाद हम दूसरे नंबर पर आते हैं।

Advertisment

वहीं अगर देखा जाए तो दूध उत्पादन के मामले में राजस्थान मध्य प्रदेश से दोगुना है। ऐसे में हम अब इस पर तेजी से काम करेंगे। सरकार ने ये तय किया है कि नेशनल डेयरी बोर्ड के माध्यम से दुग्ध संघ से जोड़कर किसानों को दूध पर बोनस (MP Kisan Rs. 50 Thousand Bonus) देने का काम शुरू किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में वेदर सिस्टम एक्टिव: आज इन 17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, सीजन में कोटे से ज्यादा बारिश

एमपी में बीजेपी सांसद के रवैये से परेशान BJP विधायक: केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक का पार्टी के नेताओं ने किया विरोध

Advertisment
हिंदी खबर मध्य प्रदेश के किसानों को मिलेगा बोनस मध्य प्रदेश किसान भोपाल खबर किसान खबर एमपी खबर एमपी के किसानों को कितना मिलेगा बोनस एमपी के किसानों को कितना बोनस देगी सरकार एमपी के किसान को 50 हजार का बोनस एमपी किसान बोनस एमपी किसान को मिलेगा बोनस एमपी किसान MP news mp farmers will get bonus MP farmers mp farmer bonus madhya pradesh farmers will get bonus Madhya Pradesh Farmers how much bonus will the government give to mp farmers how much bonus will mp farmers get hindi news farmer news bhopal news 50 thousand bonus to mp farmer
Advertisment
चैनल से जुड़ें