Advertisment

9 जुलाई को केंद्रीय कर्मियों की हड़ताल:न्यूनतम सैलरी 26 हजार-पुरानी पेंशन की मांग,बंद रहेंगे बैंक-पोस्ट ऑफिस और कार्यालय

Madhya Pradesh Government Employees Protest 2025 Update; केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ 9 जुलाई को देशभर में आम हड़ताल का ऐलान किया गया है। इस दौरान मध्यप्रदेश में भी अधिकांश केंद्रीय कार्यालय में हड़ताल का असर रहेगा

author-image
BP Shrivastava
MP Employees Protest

MP Employees Protest

हाइलाइट्स

  • केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ 9 को आम हड़ताल
  • बैंक, LIC, BSNL, पोस्ट ऑफिस, आयकर के कर्मचारी करेंगे हड़ताल
  • न्यूनत सैलरी 26000 समेत 17 मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन
Advertisment

MP Employees Protest: केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ 9 जुलाई को देशभर में आम हड़ताल का ऐलान किया गया है। इस दौरान मध्यप्रदेश में भी अधिकांश केंद्रीय कार्यालय में हड़ताल का असर रहेगा। इसमें बैंक, बीमा, पोस्ट ऑफिस, आयकर, बीएसएनएल, कोयला, रक्षा, आशा, आंगनवाड़ी समेत कई क्षेत्रों के कर्मचारी शामिल रहेंगे। इस दौरान कामकाज पूरी तरह ठप रहेगा।

हड़ताल में 10 केंद्रीय श्रमिक संगठन लेंगे हिस्सा

ऑल इंडिया बैंक एम्प्लाईज एसोसिएशन (AIBEA) ने भी इस हड़ताल को समर्थन दिया है। 10 केंद्रीय श्रमिक संगठनों और ट्रेड न्यूनियनों की 17 सूत्रीय मांगों में 26 हजार न्यूनतम वेतन, पुरानी पेंशन, समान वेतन, मुफ्त शिक्षा-स्वास्थ्य, निजीकरण रोकने जैसी मांगें शामिल हैं। बैंक यूनियन लीडर वीके शर्मा ने बताया कि 8 जुलाई को प्रदर्शन और सभाएं होंगी।

17 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल

मध्यप्रदेश बैंक एम्प्लाइज एसोसिएशन के चेयरमैन मोहन कृष्ण शुक्ला ने बताया कि यह आंदोलन सिर्फ वित्तीय संस्थानों की सुरक्षा ही नहीं बल्कि श्रमिकों के अधिकारों की लड़ाई भी है। शुक्ला ने सभी बैंक कर्मचारियों से हड़ताल को सफल बनाने की अपील की है। बैंककर्मियों की इस हड़ताल में 17 सूत्रीय मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

Advertisment

ये हैं प्रमुख मांगें

  • सार्वजनिक क्षेत्र की बैंकों और बीमा कंपनियों के निजीकरण पर रोक लगे।
  • आउटसोर्सिंग पर नियंत्रण
  • चार श्रम संहिताओं को रद्द किया जाए।
  • सभी कामगारों को न्यूनतम 26000 रुपए वेतन मिले।
  • 9000 रुपए मासिक न्यूनतम पेंशन की जाए।
  • पुरानी पेंशन योजना की बहाली की जाए।
  • ट्रेड यूनियन अधिकारों की रक्षा की जाए।

ये भी पढ़ें:  MP School Holiday: जबलपुर में दो दिन स्कूलों की छुट्टी, डिंडौरी में भी आज का अवकाश, IMD ने जारी की भारी बारिश की चेतावनी

दुनिया की सबसे बड़ी आम हड़ताल हो सकती है

इस हड़ताल में 18 करोड़ से अधिक कर्मचारियों, श्रमिक, कृषक और आशा-आंगनवाड़ी कार्यकर्ता शामिल हो सकते हैं। इसे दुनिया की सबसे बड़ी आम हड़तालों में शामिल किया जा सकता है।

Advertisment

RAC Ticket Confirmation: आरएसी टिकट सीट कंफर्म होते ही फोन पर आएगा मैसेज, TTE से पूछने की झंझट से मिलेगी राहत

RAC Ticket Confirmation

RAC Ticket Confirmation: रेलवे यात्रियों का बड़ी सुविधा देने जा रहा है। जिसके अनुसार यदि यात्री का टिकट आरएसी है और वह जैसे ही कंफर्म होगा, तो इसका मैसेज यात्री के मोबाइल पर तत्काल आ जाएगा। इससे बैठकर यात्रा करने वाले यात्री को पूरी बर्थ मिल जाएगी और उसकी यात्रा बेहद आसान हो जाएगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

bhopal MP Employees Protest BSNL Officers Strike
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें