Advertisment

MP Elections: MP विधानसभा के लिए आज से भरे जाएंगे नामांकन, उम्मीदवारों को नामांकन भरने के लिए मिलेंगे इतने दिन

MP Elections: एमपी में 230 विधानसभा सीटों के लिए 17 नवंबर को वोट डाले जाएंगे, जबकि मतों की गिनती 3 दिसंबर को की जाएगी।

author-image
Bansal News
MP Election Voting: एमपी में 11 घंटे होगा मतदान, निर्वाचन आयोग ने अधिसूचना जारी की

MP Elections: एमपी में 230 विधानसभा सीटों के लिए 17 नवंबर को वोट डाले जाएंगे, जबकि मतों की गिनती 3 दिसंबर को की जाएगी।

Advertisment

प्रदेश में 16वीं विधानसभा के गठन के लिए चुनाव संबंधी अधिसूचना शनिवार को जारी होने के साथ ही नामांकनपत्र दाखिले का कार्य प्रारंभ हो जाएगा। ऐसे में उम्मीदवारों को नामांकन दाखिल करने के लिए 6 दिन मिलेंगे।

नामांकन भरने के लिए मिलेंगे 6 दिन

बता दें, शनिवार को सभी 230 सीटों के लिए अधिसूचना जारी हो जाएगी। इसके साथ ही विभिन्न प्रत्याशी अपने संबंधित विधानसभा क्षेत्र के लिए निर्धारित निर्वाचन अधिकारी के समक्ष नामजगदी का परचा भर सकेंगे। नामांकनपत्र भरने का कार्य 21 अक्टूबर से शुरू होकर 30 अक्टूबर तक चलेगा।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के अधिकारियों ने बताया- नामांकन पत्र 22 अक्टूबर को रविवार, 24 को दशहरा, 28 को शनिवार और 29 अक्टूबर को रविवार के अवकाश के कारण नहीं लिए जाएंगे, 30 अक्टूबर तक तीन बजे तक नामांकन स्‍वीकार होंगे।

Advertisment

सारी पार्टियां चुनावी रण में

31 अक्टूबर को इनकी जांच की जाएगी। इसके बाद प्रत्याशी दो नवंबर तक अपने नाम वापस ले सकेंगे। इस तरह इस तिथि को चुनावी रण में प्रत्याशियों की संख्या को लेकर भी स्थिति साफ हो जाएगी। सभी 230 सीटों पर मतदान एक ही दिन 17 नवंबर को होगा और मतों की गिनती तीन दिसंबर को की जाएगी।

राज्य में मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के बीच माना जा रहा है, लेकिन दोनों ही दलों के कुछ बागी प्रत्याशियों के चुनाव मैदान में ताल ठोकने की संभावना है।

इसके अलावा आम आदमी पार्टी (आप), समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) भी चुनावी रण में मौजूद रहेगी।

Advertisment

शिवराज बुधनी से फिर चुनाव मैदान में

शुक्रवार सुबह तक भाजपा ने 230 में से 136 प्रत्याशियों की और कांग्रेस 229 प्रत्याशियों की घोषणा की है। सपा, बसपा और आप के भी कुछ प्रत्याशियों की सूची जारी हुई है। राज्य में दिसंबर 2003 से लगभग 20 वर्ष तक भाजपा सत्तारूढ़ है।

हालाकि दिसंबर 2018 से मार्च 2020 तक राज्य में लगभग पंद्रह माह तक कांग्रेस का शासन रहा और सरकार का नेतृत्व कमलनाथ ने मुख्यमंत्री के रूप में किया था। इस चुनाव में मुख्यमंत्री शिवराज अपनी परंपरागत सीट सीहोर जिले की बुधनी से एक बार फिर चुनाव मैदान में उतर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: 

H-1B Visa: बाइडन सरकार करने जा रही H1B वीजा कार्यक्रम में बदलाव, जानिए छात्रों पर क्या होगा असर

Advertisment

CG Election 2023: छत्तीसगढ़ में बदल सकती है मतदान की तारीख, दूसरे चरण का नामांकन आज से

Tiger Nageswara Rao Collection Day 1: छोटी बहन की फिल्म ने बड़ी बहन की फिल्म को दी टक्कर, जाने कितनी हुई कमाई

Today History: आज के दिन ही नेताजी ने बनाई थी आजाद हिंद सरकार, जानिए आज की अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं

Diwali 2023: दीपावली पर जरूर घर लाएं ये खास चीजें, मिलेगी मां लक्ष्मी की कृपा

mp elections 2023, elections 2023, bjp, congress, shivraj singh chouhan, aap, bsp, sp 

Congress bjp AAP Shivraj Singh Chouhan SP bsp mp elections 2023 elections 2023
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें