/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/Congress-18.jpg)
भोपाल। MP Elections 2023: कांग्रेस की पालिटिकल अफेयर की बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है। विधनसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी जुलाई में ही उम्मीदवार घोषित करेगी। माना जा रहा है कि जुलाई के अंत तक कांग्रेस के 135 उम्मीदवारों के नामों लिस्ट आ सकती है।
66 सीटों पर सबसे पहले तय होंगे नाम
जानकारी के मुताबिक कांग्रेस कमजोर 66 सीटों पर सबसे पहले नाम तय करेगी। इसके लिए दिग्विजय सिंह ने 66 सीटों की रिपोर्ट सौंप दी है। उम्मीदवारों के नाम तीन चरणों में घोषित किए जाएंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उम्मीदवारों को लेकर राहुल गांधी की टीम भी सक्रिय है।
पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कर्नाटक की तर्ज पर पहले उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा की जाएगी। इसके बाद अंतिम दौर में उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की जाएगी।
कर्नाटक का सूत्र लागू करना है
बता दें कि कर्नाटक के नतीजों को देखते हुए कांग्रेस मध्यप्रदेश में भी टिकट वितरण के इसी सूत्र को लागू करना चाहती है। अब कर्नाटक फॉर्मूले पर वितरित कि जा रहे इन टिकटों का मध्य प्रदेश में कितना असर पड़ेगा। यह समय आने पता चलेगा। फिल्हाल कांग्रेस टिकट वितरण के इस फॉर्मूले पर उत्साहित नजर आ रही है।
इसके साथ ही कर्नाटक चुनाव के नतीजों को देखते हुए मध्यप्रदेश कांग्रेस कर्नाटक के मुद्दों जैसे गवर्नेंस और करप्शन को मध्य प्रदेश में भी आजमाना चाहती है।
प्रदेश प्रभारी जेपी अग्रवाल का बयान
इस बीच प्रदेश प्रभारी जेपी अग्रवाल का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा है कि पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक में महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं। प्रदेश में जल्द ही प्रियंका गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के दौरे होंगे। इसके साथ ही दिल्ली से सेकेंड लीडरशीप के दौरे भी मध्यप्रदेश में होंगे। कांग्रेस की कोशिश है कि जल्द ही उम्मीदवारों की घोषणा हो।
यह भी पढ़ें-
Shah Rukh khan: किंग खान का सेट पर हुआ एक्सीडेंट, करवानी पड़ी सर्जरी
Kaam Ki Baat: पैन-आधार लिंक नहीं करने वालों को भारी नुकसान, नहीं मिलेगा ITR भरने का मौका
Tamil Nadu News: तमिलनाडु सरकार का फैसला, राशन की दुकानों में मिलेंगे टमाटर
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें