Advertisment

MP Elections 2023: शिवपुरी विधानसभा चुनाव में क्या कांग्रेस भेद पाएगी बीजेपी का "किला"

MP Elections 2023: कांग्रेस और बीजेपी में सीधी टक्कर वाली सीट मानी जाने वाली शिवपुरी विधानसभा सीट पर बीजेपी को ही जीत हासिल होती आ रही हैं।

author-image
Bansal news
MP Election 2023: चुनाव के पहले नए सियासी समीकरण, BSP-गोंडवाना गणतंत्र पार्टी एक साथ लड़ेंगी चुनाव, बीजेपी-कांग्रेस को पड़ सकती हैं भारी

MP Elections 2023: शिवपुरी। कांग्रेस और बीजेपी में सीधी टक्कर वाली सीट मानी जाने वाली मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले की शिवपुरी विधानसभा सीट पर बीजेपी को ही जीत हासिल होती आ रही हैं। यहां अब तक बीजेपी को मिली जीत के लिए कोई अन्य समीकरण नहीं सिर्फ "सिंधिया" नाम ही काफी होता है!

Advertisment

दरअसल, शिवपुरी विधानसभा सीट पर बीजेपी से यशोधरा राजे सिंधिया बीते चुनाव जीतती आ रही हैं। अब ऐसे में कांग्रेस के लिए यह गढ़ भेद पाना किसी चुनौती से कम नहीं माना जा रहा है। दूसरी ओर कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने भी एड़ी-चोटी की जोर इस विधानसभा सीट पर जीत पाने के लिए लगाना शुरू कर दिया है।

शिवपुरी विधानसभा चुनाव 2018 के नतीजे

एमपी की शिवपुरी विधानसभा सीट पर साल 2018 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी से यशोधरा राजे सिंधिया कुल 84,570 मत पाकर विजयी हुई थीं। कांग्रेस के सिद्धार्थ लढ़ा के लिए कुल 55822 मातों के साथ हार का सामना करना पड़ा था। जीत-हार में वोट का अंतर 28,748 रहा था। कुल 13 प्रत्याशी मैदान में थे, जिन्हें चुनने के लिए कुल 2,30,355 मतदाताओं ने मतदान किया था। नोटा पर 2018 मत पड़े थे। तो वहीं, कुल वोट प्रतिशत 70.16% रहा था।

2,30,355 वोटर चुनेंगे अपना नेता

मध्य प्रदेश की शिवपुरी (GEN) विधानसभा सीट शिवपुरी लोकसभा सीट का हिस्सा है। चंबल क्षेत्र में पड़ने वाली इस शिवपुरी विधानसभा सीट में वोटरों की कुल संख्या 2,30,355 है, जो 2023 के विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों की किस्मत तय करते हुए अपना नेता चुनेंगे। सीट पर चुनाव प्रचार की सरगर्मी चल रही है।

Advertisment

शिवपुरी विधानसभा चुनाव 2013 चुनाव परिणाम में नोटा रहा था तीसरे नंबर पर

पोहरी विधानसभा चुनाव परिणाम 2013 की बात करें तो तब भाजपा से यशोधरा राजे सिंधिया के लिए 76,330 मत मिले थे। वहीं कांग्रेस के वीरेंद्र रघुवंशी के लिए 65185 मत मिले थे। इस विधानसभा चुनाव की सबसे यूनीक बात यह थी कि जीतने और हारने वाले प्रत्याशी के बाद कोई तसीरे नंबर पर कोई प्रत्याशी नहीं, बल्कि नोटा रहा था। तब "इनमें से कोई भी नहीं" पर 2720 वोट पड़े थे।

ये भी पढ़ें- 

MP Elections 2023: भगवान चिंतामन गणेश की धर्मस्थली सीहोर विधानसभा सीट पर क्या है जनता का मूड…

MP Elections 2023: चुनाव को लेकर यह है छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा विधानसभा सीट की जनता का मूड

Advertisment

MP Elections 2023: श्योपुर विधानसभा का लेखाजोखा और चुनाव परिणाम 2018

MP Election 2023: श्योपुर विधानसभा में इस बार है कांटे की टक्कर, 2018 के चुनाव में कांग्रेस को मिली थी जीत

MP Elections 2023: एमपी चुनाव 2023 के दिग्गज, जानिए सीएम शिवराज सिंह चौहान के बारे में खास बातें

shivpuri vidhan sabha chunav 2023, mp assembly election 2023, shivpuri chunav 2023, shivpuri vidhan sabha constituency,shivpuri vidhan sabha, about shivpuri assembly, shivpuri assembly, शिवपुरी विधानसभा, शिवपुरी विधानसभा चुनाव, शिवपुरी एसेंबली, शिवपुरी विधानसभा नतीजे, शिवपुरी विधानसभा के बारे में

Advertisment
mp assembly election 2023 shivpuri chunav 2023 shivpuri vidhan sabha shivpuri vidhan sabha chunav 2023 shivpuri vidhan sabha constituency
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें