Advertisment

MP Elections 2023: ग्वालियर सीट पर 2020 में हुआ था बड़ा बदलाव, विधायक वही लेकिन बदल लिया पार्टी

MP Elections 2023: ग्वालियर विधानसभा सीट मध्य प्रदेश की एक महत्वपूर्ण विधानसभा सीट है। ग्वालियर से 2018 में कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी।

author-image
Bansal news
MP Elections 2023: ग्वालियर सीट पर 2020 में हुआ था बड़ा बदलाव, विधायक वही लेकिन बदल लिया पार्टी

MP Elections 2023: ग्वालियर विधानसभा सीट मध्य प्रदेश की एक महत्वपूर्ण विधानसभा सीट है। ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र से 2018 में कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी। लेकिन 2020 में हुए उपचुनाव में यह सीट बीजेपी के नाम हो गई।

Advertisment

इस बार ग्वालियर विधानसभा सीट के परिणाम किस पार्टी के पक्ष में होंगे, यह आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता को तय करना है।

2020 में विधायक वहीं, पार्टी में हुआ बदलाव

ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ उनके 22 समर्थकों ने कांग्रेस का दामन 2020 में छोड़ दिया था। उसी में ग्वालियर के तत्कालीन विधायक प्रद्युम्न सिंह तोमर ने भी कांग्रेस छोड़ सिंधिया के साथ भाजपा में शामिल हो गए थे।

जिसके बाद इस सीट पर 2020 में उपचुनाव हुआ था। बीजेपी के तरफ से प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कांग्रेस के सुनील शर्मा को 33,123 के बड़े अंतर से हराया था।

Advertisment

2018 में तोमर 21,044 के मार्जिन से जीते चुनाव

दरअसल, एमपी की ग्वालियर विधानसभा सीट पर 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने फतेह हासिल की थी। कांग्रेस के प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बीजेपी के जयभान सिंह पवैया को 21,044 के अंतर से मात दी थी।

बीजेपी के जयभान सिंह पवैया को 71,011 वोट मिलें थे। ग्वालियर विधानसभा सीट के लिए कुल 21 प्रत्याशी चुनावी जंग में थे, जिन्हें चुनने के लिए कुल 1,73,257 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।

वहीं नोटा को भी 1,109 लोगों ने अपना मत दिया था। वहीं कुल वोट प्रतिशत 62.57% रहा था।

Advertisment

ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र का जातीय समीकरण

ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र में क्षत्रिय मतदाताओं का बोलबाला है। क्षत्रिय वोटरों की संख्या लगभग 51,400 है। यहां ब्राह्मण समाज दूसरे नंबर पर है, जिसके वोटर 17500 हैं। तीसरे नम्बर पर कुशवाह हैं, जिनके वोट 17050 हैं।

चौथे नम्बर पर कोली समाज के 17000 वोटर हैं। इनके अलावा बड़ी संख्या वाले वोटरों में मुस्लिम 16500, बाथम 12250 हैं। यही जातियां प्रत्याशियों की हार-जीत तय करते रहे हैं। पिछले चुनाव में भाजपा इन जातियों का अपने प्रतिद्वंद्वी से ज्यादा वोट लेने में सफल हो गई थी।

ये भी पढ़ें:

MP Election 2023: श्योपुर विधानसभा और चुनाव परिणाम 2018 के बारे में

MP Election 2023: श्योपुर विधानसभा में इस बार है कांटे की टक्कर, 2018 के चुनाव में कांग्रेस को मिली थी जीत

Advertisment

MP Elections 2023: क्या है नरेला विधानसभा का मूड? वोटरों ने दी अपनी राय…

MP Elections 2023: मध्य प्रदेश में नेता-पार्टियां चुनावी मोड में, भिंड में जनता भी करने लगी समीक्षा

MP Elections 2023: भगवान चिंतामन गणेश की धर्मस्थली सीहोर विधानसभा सीट पर क्या है जनता का मूड…

Gwalior MP election 2023 About Gwalior constituency Gwalior Assembly Gwalior Assembly Elections Results Gwalior Elections
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें