Advertisment

MP Elections 2023: संजीव सिंह कुशवाह टिकट ना मिलने पर भड़के, बीजेपी के खिलाफ की नारेबाजी

MP Elections 2023: भिंड विधानसभा सीट से बीजेपी ने नरेंद्र सिंह कुशवाह को प्रत्याशी बनाया है, जिससे संजीव सिंह कुशवाह...

author-image
Bansal News
MP Elections 2023: संजीव सिंह कुशवाह टिकट ना मिलने पर भड़के, बीजेपी के खिलाफ की नारेबाजी

MP Elections 2023: भिंड विधानसभा सीट से बीजेपी ने नरेंद्र सिंह कुशवाह को प्रत्याशी बनाया है, जिससे संजीव सिंह कुशवाह और उनके समर्थक नाराज हैं। संजीव कुशवाह ने 2018 में बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर चुनाव जीता था, लेकिन 2022 में वो बीजेपी में शामिल हो गए थे।

Advertisment

मेरे साथ धोखा हुआ है: संजीव

उन्हें भिंड सीट से बीजेपी का टिकट मिलने की उम्मीद थी, लेकिन ये उम्मीद पूरी नहीं हुई। संजीव कुशवाह के समर्थकों ने इसे लेकर जमकर नारेबाजी की। संजीव सिंह का भी कहना है कि उनके साथ धोखा हुआ है।

भिण्ड विधायक संजीव सिंह कुशवाहा का टिकट कटने के बाद उन्होंने पार्टी के प्रदेश नेतृत्व में भरोसा किया था। संजीव सिंह कुशवाहा ने 2018 में बहुजन समाज पार्टी से चुनाव जीता था और 2022 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए और बीजेपी ने आश्वाशन दिया कि 23 में भारतीय जनता पार्टी आपको ही टिकट देगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

पटवारी परीक्षा घोटाले में नाम आया था

पार्टी ने पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाहा को टिकट दे दिया जिससे आज विधायक संजीव सिंह कुशवाहा ने समर्थकों के साथ नारेबाजी करने लगे। संजीव सिंह कुशवाहा का कहना है कि मेरा साथ धोखा हुआ।

Advertisment

फिलहाल संजीव सिंह कुशवाह अपने समर्थको के साथ चिंतन कर रहे हैं और सोच रहे हैं कि आगे की रणनीति क्या होगी। हालांकि पटवारी भर्ती घोटाले संजीव कुशवाह का नाम सामने आया था, और इस कारण इन्हें कई मुश्किलों का सामना भी करना पड़ा था। एक यह भी कारण हो सकता है कि बीजेपी ने इनका टिकट काट दिया है।

पटवारी परीक्षा घोटाला बहुत बड़ा मामला बनकर सामने आया था। ऐसा कहा जा रहा था कि संजीव कुशवाह के ग्वालियर के कॉलेज से टापर निकले थे। जिस कारण इनका नाम सबसे ज्यादा उभर कर आया था और परीक्षार्थियों ने काफी विरोध जताया था।

ये भी पढ़ें: 

Priyanka Gandhi Visit MP: प्रियंका गाँधी का एक बार फिर एमपी दौरा, छतरपुर में करेंगी जनसभा

Advertisment

Uttarakhand News: ड्यूटी क के दौरान प्राण गंवाने वाले पुलिसकर्मियों के परिजनों को मिलेंगे एक लाख रुपये, सीएम धामी ने की घोषणा

HSSC CET 2023 Group D Exam: दूसरे की जगह परीक्षा देते 2 ‘मुन्नाभाई’ गिरफ्तार, हिसार में PWD B&R में क्लर्क है आरोपी

Earthquake in Nepal: नेपाल में भूकंप के तेज झटके, बिहार के कई जिलों में भी दिखा असर

Advertisment

Aaj ka Rashifal: इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशनुमा और रोमांटिक रहेगा, जानें अपना राशिफल

elections 2023, mp elections 2023, mp elections, sanjeev singh kushwaha, patwari pariksha ghotala, पटवारी परीक्षा घोटाला, narendra singh kushwaha

mp elections 2023 elections 2023 mp elections narendra singh kushwaha patwari pariksha ghotala sanjeev singh kushwaha पटवारी परीक्षा घोटाला
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें