Advertisment

MP Elections 2023: धार में BJP पर बरसीं प्रियंका गांधी, MP को दी ये गारंटियां

मध्‍य प्रदेश चुनाव में कांग्रेस ने अपनी पूरी तागत झोंक दी है। पार्टी के दिग्‍गज नेता प्रदेश के अलग-अलग जिलों में चुनावी सभाएं कर रहे हैं।

author-image
Bansal News
MP Elections 2023: धार में BJP पर बरसीं प्रियंका गांधी, MP को दी ये गारंटियां

धार। MP Elections 2023: मध्‍य प्रदेश में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने अपनी पूरी तागत झोंक दी है। पार्टी के दिग्‍गज नेता प्रदेश के अलग-अलग जिलों में चुनावी सभाएं कर रहे हैं।

Advertisment

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज धार जिले के दौरे पर पर रहीं, जहां उन्‍होने जनता को लुभाने के लिए इमोशनल कार्ड खेला।

प्रियंका ने दादी इंदिरा गांधी, नाना पं. जवाहरलाल नेहरू और पिता राजीव गांधी का जिक्र कर सभा की शुरुआत की।

धार जिले के कुक्षी के डही में प्रियंका ने कहा, ‘’अर्जुन अपनी नजर और ध्यान को केंद्रित कर तीर चलाते थे, इसी तरह अपने वोट को चलाओ। तीर सही लगने से आपका भविष्य मजबूत बन सकता है।'’

Advertisment

उन्होंने सीधी पेशाबकांड पर CM शिवराज को घेरते हुए कहा, ‘’चुनाव का समय है तो मुख्यमंत्री ने उस लड़के के पैर धोए, जिसके साथ गंदी हरकत की गई थी।'’

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे देवेंद्र तोमर के वायरल VIDEO का मुद्दा उठाते हुए बोलीं,’ 'केंद्र के कृषि मंत्री के बेटे का एक VIDEO सामने आया। इसमें हजारों - करोड़ की बातें हो रही हैं।‘’

प्रियंका के भाषण की बड़ी बातें

प्रियंका ने कहा, ‘’मैं इंदिरा जी की पोती हूं। उन्हें गुजरे हुए 30 साल से ज्यादा गुजर गए। फिर भी आप उन्हें याद करते हैं। क्योंकि, वे आपकी संस्कृति को समझती थीं।‘’

Advertisment

‘’आपसे उनका रिश्ता राजनीति का नहीं, भावनाओं का था। पं. जवाहरलाल नेहरू, राजीव गांधी ने भी आपकी आदिवासी संस्कृति और परंपरा का आदर किया है।‘’

उन्‍होने कहा, ‘’अडाणी क्या बनाते हैं? बेवकूफ बनाते हैं। देश की संपत्तियां कौड़ियों के दाम पर इन्हें दे दी गई। ये कुछ बनाते नहीं हैं, जो आपने बनाया (बंदरगाह, एयरपोर्ट) उन्हें सौंपी जा रही है। ऐसे में रोजगार कहां से आएगा? सरकार ने नोटबंदी और GST से छोटे दुकानदारों को खत्म कर दिया।‘’

22 हजार में से 22 घोषणाएं भी पूरी नहीं हुई

प्रियंका ने कहा, ‘’जो गैस सिलेंडर पहले 400 रुपए में मिलता था, उसे 1200 का कर दिया। अब जब चुनाव आए तो दो महीने पहले 400 रुपए कम कर दिया। दो महीने पहले कर सकते थे तो इतने सालों से क्यों नहीं किया। मध्यप्रदेश सरकार ने 22 हजार घोषणाएं की हैं। 22 भी पूरी नहीं कीं।‘’

Advertisment

‘’छत्तीसगढ़ सरकार पर मुझे गर्व है। जहां-जहां भाजपा की सरकारें हैं, उन प्रदेशों में देश-प्रदेश की संपत्ति यानी आपका पैसा आपसे छीनकर बड़े उद्योगपतियों को दिया गया’’

उन्‍होने कहा, ‘’मामा ने कितने घोटाले किए हैं, मेरे पास पूरी लिस्ट है। पटवारी, भर्ती इम्तिहान, व्यापमं, पौधरोपण… घोटाले ही घोटाले हैं। ये सरकार कमीशनखोरी पर चलती है। इनकी घोषणाएं खोखली हैं।‘’

प्रियंका ने एमपी को दी ये गारंटियां

- महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए

- किसानों कर्ज माफी का वादा

- 100 यूनिट बिजली माफ, 200 यूनिट हाफ

- पुरानी पेंशन लागू होगी

- 500 रुपए में गैस सिलेंडर

- 2 लाख खाली सरकारी पद भरेंगे

- स्कूली छात्रों को छात्रवृत्ति

- MSP की गारंटी

- युवाओं को 3000 रु. बेरोजगारी भत्ता

- 12वीं तक निःशुल्क शिक्षा

- प्रतियोगी परीक्षा शुल्क में 100% छूट

- 25 लाख रु. तक का बीमा

- OBC को 27% आरक्षण

- जाति जनगणना

ये सी पढ़ें:  

Delhi-NCR Earthquake: फिर हिली राजधानी दिल्ली की धरती, 4 नवंबर को आया था पहले भूकंप

Advertisment

Mulank Numerology: धन-दौलत लेकर आते हैं इस तरीख को जन्मे लोग, क्या कहता है आपका मूलांक

MP Election: दिव्यांग और बुजुर्ग वोटर्स के मतदान के लिए घर-घर पहुंच रही टीम, 7 विधानसभा में डाले जाएंगे इतने वोट

MP News: प्रदूषण को लेकर भोपाल में NGT सख्त, कलेक्टर और नगर निगम समेत छह लोगों को भेजा नोटिस

Advertisment

Small Business Idea:  ये 4 बिजनेस शुरू करें, लग जाएगी लोगों की भीड़, होगी तगड़ी कमाई

MP elections 2023, Priyanka guarantee to MP, Priyanka Gandhi Dhar Visit, MP politics

mp politics mp elections 2023 Priyanka Gandhi Dhar Visit Priyanka guarantee to MP
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें