Advertisment

MP Elections 2023: मध्य प्रदेश की राघोगढ़ विधानसभा भाजपा के लिए अभेद किला, दिग्विजय सिंह के परिवार का रहा कब्जा

MP Assembly Elections 2023: मध्य प्रदेश में चुनावी तारीखों का ऐलान होते ही पार्टियों पर हलचल तेज़ हो गई है।

author-image
Bansal news
MP Elections 2023: मध्य प्रदेश की राघोगढ़ विधानसभा भाजपा के लिए अभेद किला, दिग्विजय सिंह के परिवार का रहा कब्जा

MP Assembly Elections 2023: मध्य प्रदेश में चुनावी तारीखों का ऐलान होते ही पार्टियों पर हलचल तेज़ हो गई है। चुनावी तारीख का ऐलान होने के बाद शाम को ही बीजेपी ने अपनी चौथी सूची में 59 प्रत्याशियों की जारी कर कुल 136 प्रत्याशियों का मैदान पर उतर दिया। वहीं नवरात्रि के प्रथम दिन यानि कल 144 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।

Advertisment

आज एक ऐसी ही सीट के बारे में बताएगे, जो बीजेपी के लिए चुनौती साबित हो सकती है। राघोगढ़ विधानसभा से बीजेपी कभी नहीं जीत दर्ज कर पाई है।

आज तक नहीं जीत सकी भाजपा

मध्य प्रदेश के गुना जिले की राघोगढ़ विधानसभा में अब तक 13 बार चुनाव हो चुके हैं, लेकिन यहां पर आज तक भाजपा नहीं जीत सकी। इन 13 चुनावों में से 1962 में कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी। वहीं 1967 में पी लालाराम स्वतंत्र पार्टी से चुने गए थे। 1972 में हरलाल शाक्‍यवार भारतीय जनसंघ से जीते थे।

वहीं 1977 के बाद से 2018 तक के चुनाव में हमेशा कांग्रेस की जीतती आई है। कुल मिलाकर यह सीट भाजपा के लिए अभेद किला बन चुकी है, जो हर चुनाव में भाजपा के लिए मुसीबत बनती है।

Advertisment

दिग्विजय सिंह परिवार का रहा है कब्जा

इस सीट से 1977 में दिग्विजय सिंह विधायक बने थे, तब से अब तक इस सीट पर दिग्विजय सिंह के परिवार का का ही कब्जा रहा है। दिग्विजय सिंह ने इस सीट से 1977 और 1980 का चुनाव जीता था। उसके बाद 1985 में उनके भाई मूल सिंह ने चुनाव जीता।

1990 और 1993 में दिग्विजय सिंह के दूसरे भाई लक्ष्मण सिंह ने चुनाव जीता और 1998 और 2003 में दोबारा दिग्विजय सिंह यहां से चुनकर आए। 2008 में मूल सिंह फिर यहां से विधायक बने और 2013 और 2018 के चुनाव में दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह ने यहां पर जीत दर्ज की।

जयवर्धन सिंह फिर मैदान में

2023 के चुनाव में एक बार फिर भाजपा और कांग्रेस राघोगढ़ में आमने-सामने है। कांग्रेस ने इस सीट से दोबारा दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह को टिकट दिया है। जबकि भाजपा से इस सीट से हिरेंद्र सिंह बंटी बना को टिकट दिया है।

Advertisment

ये भी पढ़ें: 

MP Elections 2023: ‘अपनों’ के सामने मैदान में आए ‘अपने’, दलबदल के बाद लड़ाई हुई दिलचस्प

CG Election 2023: ये है प्रदेश का सबसे छोटा मतदान केंद्र, जहां हैं केवल 5 वोटर,जानें पूरी खबर

CG Elections 2023: कका बनाम भतीजे में चुनावी लड़ाई! जानें इन 4 हाई प्रोफाइल सीटों पर किसमें है मुकाबला

Advertisment

CG Election 2023: इन दो सीटों पर कांग्रेस में फंसा पेंच, 17 अक्टूबर को पार्टी करेगी बैठक

MP Elections 2023: कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने दिया इस्तीफा, जानिए सच्चाई

MP Elections 2023, Madhya Pradesh Election 2023, Assembly Elections 2023, Raghogarh Assembly, Guna District, Digvijay Singh, jayvardhan Singh, एमपी चुनाव 2023, मध्य प्रदेश चुनाव 2023, विधानसभा चुनाव 2023, राघौगढ़ विधानसभा, गुना जिला, दिग्विजय सिंह, जयवर्धन सिंह

Digvijay Singh Guna district madhya pradesh election 2023 mp elections 2023 assembly elections 2023 Raghogarh Assembly jayvardhan Singh
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें