Advertisment

MP Elections 2023: विधानसभा चुनाव के पहले इस मुद्दे पर मध्य प्रदेश की राजनीति में आया उबाल

भोपाल। MP Elections 2023: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले राज्य की राजनीति प्रियंका गांधी वाड्रा के एक ट्वीट से...

author-image
Bansal News
MP Elections 2023: विधानसभा चुनाव के पहले इस मुद्दे पर मध्य प्रदेश की राजनीति में आया उबाल

भोपाल। MP Elections 2023: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले राज्य की राजनीति प्रियंका गांधी वाड्रा के एक ट्वीट से गरम हो गई है। बीजेपी के विधि प्रकोष्ठ ने अब इस मामले में एक्शन लेते हुए 41 जिलों में प्राथमिकी दर्ज कराई है। बीजेपी की विधि प्रकोष्ठ ने न सिर्फ प्रियंका, बल्कि कांग्रेस की एमपी इकाई के चीफ कमलनाथ के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कराई है।

Advertisment

पत्र लिखकर शिकायत की

प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को ट्विटर पर दावा किया था कि मध्य प्रदेश के ठेकेदारों के एक संघ ने उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर शिकायत की है कि उन्हें 50 प्रतिशत कमीशन देने के बाद ही भुगतान मिलता है।

धोखाधड़ी का केस दर्ज

अब इस 50 प्रतिशत कमीशन वायरल लेटर मामले में भोपाल क्राइम ब्रांच ने FIR दर्ज कर ली है। धारा 469, 500, 501 के तहत मामला दर्ज भी कर लिया है। मध्य प्रदेश के इंदौर के संयोगितागंज थाने में भी FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।

कमलनाथ के ट्वीटर अकाउंट पर भी केस

प्रियंका गांधी के ट्वीटर अकाउंट समेत ज्ञानेंद्र अवस्थी के खिलाफ FIR दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही अरुण यादव, कमलनाथ के ट्वीटर अकाउंट पर भी केस दर्ज कर लिया गया है। ग्वालियर क्राइम ब्रांच थाने में भी बीजेपी कार्यकर्ताओं की शिकायत पर FIR दर्ज कराई गई है।

Advertisment

सीएम भूपेश बघेल का बयान

इधर, MP में प्रियंका गांधी और कमलनाथ के खिलाफ FIR दर्ज होने के मामले में छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने बयान दिया। उन्होंने कहा है कि FIR कर देने से सच्चाई छुप नहीं जाएगी।

तोमर ने कांग्रेस पर बोला हमला

चुनाव आयुक्त बिल को लेकर हो रहे घमासान और दिग्विजय सिंह के ट्वीट पर केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और बीजेपी एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है, जिसमें अपने दल के भीतर ही आंतरिक लोकतंत्र को बनाए रखा है।

इंदौर में कमलनाथ सहित अन्य कांग्रेस नेताओं पर एफआईआर दर्ज करने की मांग पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि स्वभाविक रूप से कांग्रेस बहुत डर्टी पालिटिक्स पर उतर आई है। कांग्रेस के मध्य प्रदेश से पैर उखड़ते दिखाई दे रहे हैं।

Advertisment

यह भी पढ़ें- 

Gadar 2 Collection: बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन भी चला सनी देओल का हथोड़ा, जानें कलेक्शन

Maharashtra News: ठाणे में अवैध रूप से रखे गए इतने लाख रुपये के खांसी के सीरप जब्त, पढ़ें विस्तार से पूरी खबर

CG Election 2023: चुनाव से पहले अजीत जोगी के करीबी नेता ने थामा बीजेपी का दामन, पार्टी को होगा बड़ा फायदा

Advertisment

 Business Tips: घर बैठे शुरू करे ये बिजनेस, वैरायटी और क्वॉलिटी से सरल होगी सफलता की राह

Khandwa News: “लुटेरी दुल्हन” गैंग का खुल गया राज, कुछ इस तरह की धोखाधड़ी, अब हुआ यह हाल

mp elections 2023, mp elections, madhya pradesh, mp politics, mp elections news, assembly elections, mp hindi news,

madhya pradesh mp hindi news mp politics assembly elections mp elections 2023 mp elections mp elections news
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें