Advertisment

MP Elections 2023: समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों की सूची जारी, निवाड़ी से मीरा दीपक यादव को टिकट

MP Elections 2023: बहुजन समाज पार्टी, बीजेपी के बाद अब समाजवादी पार्टी ने मध्य प्रदेश चुनाव के लिए उम्‍मीदवारों की सूची जारी कर दी है।

author-image
Bansal news
MP Elections 2023: समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों की सूची जारी, निवाड़ी से मीरा दीपक यादव को टिकट

MP Elections 2023: बहुजन समाज पार्टी, भारतीय जनता पार्टी के बाद अब समाजवादी पार्टी ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए उम्‍मीदवारों की सूची जारी कर दी है।

Advertisment

इन सीटों पर सपा ने घोषित किए उम्‍मीदवार

समाजवादी पार्टी ने चार प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया गया है। पार्टी ने निवाड़ी, छतरपुर, दतिया और भिंड जिले की सीटों से प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है। निवाड़ी विधानसभा सीट से जहां पूर्व विधायक मीरा दीपक यादव को प्रत्याशी बनाया गया है।

https://twitter.com/MPSamajwadi/status/1694341386806444191?s=20

वहीं, छतरपुर की राजनगर सीट से बृज गोपाल पटेल उर्फ बबलू पटेल को टिकट दिया है। दतिया की भाण्डेर से रिटायर्ड जिला जज आईडी राहुल अहिरवार और भिंड की मेहगांव विधानसभा सीट से डॉक्टर बृज किशोर सिंह गुर्जर को प्रत्याशी बनाया है।

चुनाव से 3 महीने पहले प्रत्‍याशी घोषित

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निजी सचिव गंगाराम ने बुधवार रात को एक पत्र लिखकर इन नाम की सूची जारी की है।

Advertisment

बता दें कि मध्य प्रदेश में अगले 3 महीने बाद विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। इसको लेकर सभी राजनीतिक दल तैयारी कर रहे हैं। प्रदेश में सबसे पहले बहुजन समाज पार्टी ने 7 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया।

इसके बाद भारतीय जनता पार्टी ने 39 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान करके कांग्रेस सहित अन्य सभी राजनीतिक दलों को चौंका दिया। अब समाजवादी पार्टी ऐसी तीसरी पार्टी बन गई है, जिसने मध्य प्रदेश में प्रत्याशियों का ऐलान किया है।

ये भी पढ़ें:

CG Election 2023: CM अरविंद केजरीवाल की गारंटी घर-घर पहुंचाने की तैयारी, “आप” ने बनाई ग्राम समितियां

Advertisment

Amarnath Yatra: अमरनाथ यात्रा पर लगी रोक, जानें श्राइन बोर्ड ने क्यों लिया बड़ा फैसला

Gadar 2 Box Office Collection: सनी देओल की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बजाया डंका, 400 करोड़ क्लब में शामिल

 Chhattisgarh News: सीएम भूपेश बघेल का जन्मदिन आज, जानें कैसा रहा छात्रनेता से सीएम तक सफर

Advertisment

Dream Girl 2 Advance Booking: गदर 2 और ओएमजी 2 से टकराएगी पूजा, बुकिंग के पहले दिन बिके इतने टिकट

MP Election 2023: भाजपा के घोषित 39 प्रत्याशी पहुंचे BJP दफ्तर, CM Shivraj देंगे जीत का मंत्र

Niwari mp elections 2023 deepak meera yadav MP Samajwadi party samajwadi party candidate list
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें