Advertisment

MP Elections 2023: इसी महीने आ सकती है कांग्रेस के 135 उम्मीदवारों के नामों की लिस्ट

भोपाल। MP Elections 2023: कांग्रेस की पालिटिकल अफेयर की बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है। विधनसभा चुनाव के लिए जुलाई में ही उम्मीदवार की लिस्ट.

author-image
Bansal News
MP Elections 2023: इसी महीने आ सकती है कांग्रेस के 135 उम्मीदवारों के नामों की लिस्ट

भोपाल। MP Elections 2023: कांग्रेस की पालिटिकल अफेयर की बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है। विधनसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी जुलाई में ही उम्मीदवार घोषित करेगी। माना जा रहा है कि जुलाई के अंत तक कांग्रेस के 135 उम्मीदवारों के नामों लिस्ट आ सकती है।

Advertisment

66 सीटों पर सबसे पहले तय होंगे नाम

जानकारी के मुताबिक कांग्रेस कमजोर 66 सीटों पर सबसे पहले नाम तय करेगी। इसके लिए दिग्विजय सिंह ने 66 सीटों की रिपोर्ट सौंप दी है। उम्मीदवारों के नाम तीन चरणों में घोषित किए जाएंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उम्मीदवारों को लेकर राहुल गांधी की टीम भी सक्रिय है।

पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कर्नाटक की तर्ज पर पहले उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा की जाएगी। इसके बाद अंतिम दौर में उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की जाएगी।

कर्नाटक का सूत्र लागू करना है

बता दें कि कर्नाटक के नतीजों को देखते हुए कांग्रेस मध्यप्रदेश में भी टिकट वितरण के इसी सूत्र को लागू करना चाहती है। अब कर्नाटक फॉर्मूले पर वितरित कि जा रहे इन टिकटों का मध्य प्रदेश में कितना असर पड़ेगा। यह समय आने पता चलेगा। फिल्हाल कांग्रेस टिकट वितरण के इस फॉर्मूले पर उत्साहित नजर आ रही है।

Advertisment

इसके साथ ही कर्नाटक चुनाव के नतीजों को देखते हुए मध्यप्रदेश कांग्रेस कर्नाटक के मुद्दों जैसे गवर्नेंस और करप्शन को मध्य प्रदेश में भी आजमाना चाहती है।

प्रदेश प्रभारी जेपी अग्रवाल का बयान

इस बीच प्रदेश प्रभारी जेपी अग्रवाल का बयान भी सामने आया  है। उन्होंने कहा है कि पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक में महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं। प्रदेश में जल्द ही प्रियंका गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के दौरे होंगे। इसके साथ ही दिल्ली से सेकेंड लीडरशीप के दौरे भी मध्यप्रदेश में होंगे। कांग्रेस की कोशिश है कि जल्द ही उम्मीदवारों की घोषणा हो।

यह भी पढ़ें- 

Shah Rukh khan: किंग खान का सेट पर हुआ एक्सीडेंट, करवानी पड़ी सर्जरी

Water Fasting: ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में फायदेमंद है ये व्रत, जानिए क्या कहती है रिसर्च

Advertisment

Kaam Ki Baat: पैन-आधार लिंक नहीं करने वालों को भारी नुकसान, नहीं मिलेगा ITR भरने का मौका

Puttaparthi News: पीएम मोदी ने साईं हीरा वैश्विक सम्मेलन केंद्र का वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से किया उद्घाटन

Tamil Nadu News: तमिलनाडु सरकार का फैसला, राशन की दुकानों में मिलेंगे टमाटर

Advertisment
Congress candidates mp elections 2023 candidates list mp elections congress candidates list this month candidates list
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें