Advertisment

MP Elections 2023: जल्द ही जारी हो सकती है कांग्रेस की पहली लिस्ट

भोपाल। MP Elections 2023: एमपी बीजेपी प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी होने के बाद अब कांग्रेस की पहली लिस्ट भी जल्द ही जारी हो सकती है।

author-image
Bansal News
MP Elections 2023: जल्द ही जारी हो सकती है कांग्रेस की पहली लिस्ट

भोपाल। MP Elections 2023: एमपी बीजेपी प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी होने के बाद अब कांग्रेस की पहली लिस्ट भी जल्द ही जारी हो सकती है।

Advertisment

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कई सीटों पर उम्मीदवारों के नाम लगभग तय किए जा चुके हैं। सितंबर के पहले हफ्ते में इस पहली लिस्ट को जारी किया जा सकता है।

दो सितंबर को कांग्रेस की बड़ी बैठक

बता दें कि दो सितंबर के दिन भोपाल में कांग्रेस की बड़ी बैठक होने वाली है। इस बैठक में स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह शामिल होंगे। उनके साथ ही प्रदेश प्रभारी रणदीव सुरजेवाला भी बैठक में पहुंचेंगे।

जानकारी के मुताबिक कांग्रेस द्वारा जारी की जाने वाली पहली लिस्ट में कमजोर 66 सीटों पर फोकस किया जाएगा।

Advertisment

कमजोर सीटों पर नाम पहले

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेस मध्य प्रदेश में कमजोर सीटों पर पहले नाम घोषित करने की रणनीति पर काम कर रही है।

लंबे समय से हारने वाली सीटों पर भी इस पहली लिस्ट में अधिक ध्यान दिया जाएगा। सबसे पहले इन्हीं सीटों पर नाम घोषित किए जाएंगे।

इधर, बीजेपी में विरोध जारी

इधर, टिकट के ऐलान के बाद से बीजेपी में विरोध जारी हो गया है। छतरपुर में टिकट को लेकर अनोखा विरोध प्रदर्शन किया गया।

Advertisment

कांवड़ यात्रा के दौरान लोग हाथों में तख्तियां लेकर निकले। छतरपुर में मांग की जा रही है कि अर्चना सिंह गुड्डू को टिक दिया जाए।

बता दें कि पिछली बार अर्चना सिंह को छतरपुर से टिकट मिला था, लेकिन उन्हें 3 हजार 495 वोटों से हार का सामना करना पड़ा था।

विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि अर्चना गुड्डू सिंह बहुत कम अंतर से पिछला चुनाव हारी थीं। वह बीते 5 साल से छतरपुर में मेहनत कर रही हैं। उन्हें टिकट मिलना चाहिए।

Advertisment

यह भी पढ़ें- 

MP Elections 2023: चुरहट विधानसभा सीट पर क्या इस बार त्रिकोणीय होगा मुकाबला, जानिए क्या है वोटरों का मूड और राय…

MP Elections 2023: ग्रामीण परिवेश वाली खातेगांव कन्नौद विधानसभा सीट पर जानिए क्या है वोटरों का मूड और राय…

MP Elections 2023: सीहोर की सबसे बड़ी इछावर विधानसभा के क्या हैं समीकरण, जानिए वोटरों का मूड और राय…

MP Elections 2023: आष्टा विधानसभा सीट पर राजनीति में हुआ था बड़ा उलटफेर, जानिए क्या है वोटरों का मूड और राय…

MP Elections 2023: भगवान चिंतामन गणेश की धर्मस्थली सीहोर विधानसभा सीट पर क्या है जनता का मूड…

MP Elections 2023: चुनाव को लेकर यह है छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा विधानसभा सीट की जनता का मूड

MP Elections 2023: श्योपुर विधानसभा का लेखाजोखा और चुनाव परिणाम 2018

MP Election 2023: श्योपुर विधानसभा में इस बार है कांटे की टक्कर, 2018 के चुनाव में कांग्रेस को मिली थी जीत

MP Elections 2023: एमपी चुनाव 2023 के दिग्गज, जानिए सीएम शिवराज सिंह चौहान के बारे में खास बातें

mp elections 2023, mp elections, congress first list, congress candidates, candidates, congress, congress candidates list,

Congress candidates Congress candidates mp elections 2023 mp elections congress candidates list congress first list
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें