Advertisment

MP Elections 2023: चुनाव आयोग ने जारी की MP वोटरों की फाइनल सूची, जानें कितने नए मतदाता करेंगे मतदान

MP Elections 2023: मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव 2023 की भारत निर्वाचन आयोग ने तैयारियां शुरू कर दी है।

author-image
Bansal news
MP Elections 2023: चुनाव आयोग ने जारी की MP वोटरों की फाइनल सूची, जानें कितने नए मतदाता करेंगे मतदान

MP Elections 2023: मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव 2023 की भारत निर्वाचन आयोग ने तैयारियां शुरू कर दी है। निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने आज भोपाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके वोटरों की फाइनल लिस्ट जारी कर दी। इसके तहत उन्होंने प्रदेश में 230 विधानसभा सीटों पर टोटल वोटरों की संख्या बताई।

दरअसल, एमपी में कुछ ही महीनों में विधानसभा चुनाव होने है। इसके चलते तैयारी में लगे निर्वाचन आयोग ने मतदाता की सूची जारी की। साथ ही वोटर के हिसाब से पोलिंग बूथ बनने का भी जिक्र किया।

Advertisment

निर्वाचन आयोग ने जारी की वोटर लिस्ट

विधानसभा चुनाव के चलते निर्वाचन आयोग ने वोटरों की लिस्ट जारी की। इसे सेकंड स्पेशल समरी रिव्यू 2023 नाम दिया गया है। इसके अनुसार प्रदेश में वोटरों की संख्या बताई। जानिए इसका पूरा विवरण- एमपी में सामान्य मतदाताओं की संख्या 5 करोड़ 60 लाख 60 हजार 925 है। जिसमें पुरुष वोटर 2 करोड़ 88 लाख 25 हजार 607 है। जबकि महिला मतदाता 2 करोड़ 72 लाख 33 हजार 945 है। वहीं, थर्ड जेंडर 1373 है।

लिस्ट जारी होने तक जुड़े इतने नए वोटर

2 अगस्त से 4 अक्टूबर तक 24 लाख 33 हजार 965 वोटर के नाम जुड़े, जबकि 7 लाख 50 हजार 175 के नाम हटाए गए। इन आकड़ों के आधार पर 16 लाख से अधिक वोटर बढ़े है। जबकि 15 लाख से अधिक वोटर में एमेंडमेंट किया गया है।

पहली बार इतनी बार नए वोटर्स डालेंगे वोट

मध्यप्रदेश में 2023 के विधानसभा चुनाव में 18 से 19 साल के 22 लाख 36 हजार 564 वोटर पहली बार वोट करेंगे।

Advertisment

पोस्टल बैटल वाले मतदाता

प्रदेश में सेवा वोटर यानि पोस्टल बैलेट से वोट करने वाले मतदाता की संख्या 75 हजार 304 है। जिसमें 73 हजार 20 पुरुष जबकि 2 हजार 284 महिला मतदाता है। इनसभी को मिलाकर प्रदेश में कुल वोटर की संख्या 5 करोड़ 61 लाख 36 हजार 229 पहुंच जाती है।

बुजुर्ग - दिव्यांग को घर से मतदान की सुविधा

-- इस चुनाव में बुजुर्ग और दिव्यांगों को घर से ही मतदान करने की सुविधा दी जा रही है।

-- इसके लिए उन्हें 12-डी फॉर्म भरना होगा।

-- नामांकन के पांच दिन के अंदर अगर यह फॉर्म भरा जाएगा तो आयोग की टीम घर जाकर मतदान कराएगी।

-- मतदान निष्पक्ष रहे, वोट की गोपनीयता बनी रहे, इसके लिए वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।

-- इसकी सूचना सभी राजनीतिक दलों को दी जाएगी।

ये भी पढ़ें: 

MP News: सीएम शिवराज की बड़ी घोषणा, बम्होरी और सुल्तानगंज दो नई तहसील बनाई जाएंगी

Sarva Pitru Amavasya 2023: कब है सर्व पितृ अमावस्या, इसी दिन लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, कैसे कर पाएंगे श्राद्ध

Raigarh News: रायगढ़ में केलो नदी के किनारे कार नदी में बही, देखें वीडियो  

Tiger 3 Trailer Release Date Out: इस दिन रिलीज होगा टाइगर 3 का ट्रेलर, तैयार हो जाइए कैसा होगा नया अंदाज

CG News: श्रमिकों के लिए न्यूनतम वेतन की नई दरें निर्धारित, एक अक्टूबर से आदेश लागू, यहां देखें पूरी लिस्ट

Advertisment

MP Elections 2023, Madhya Pradesh News,  MP Final Voter List News, Election Commission, Madhya Pradesh Voter List released, एमपी चुनाव 2023, मध्य प्रदेश समाचार, एमपी अंतिम मतदाता सूची समाचार, चुनाव आयोग, मध्य प्रदेश मतदाता सूची जारी

Election Commission madhya pradesh news mp elections 2023 Madhya Pradesh Voter List released MP Final Voter List News
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें