Advertisment

MP Elections 2023: मध्य प्रदेश में समधी-समधन के बीच शुरू हुआ चुनावी चैलेंज

ग्वालियर। MP Elections 2023: कांग्रेस विधायक सुरेश राजे ने पूर्व मंत्री इमरती देवी का चैलेंज स्वीकार कर लिया है। डबरा विधानसभा से...

author-image
Bansal News
MP Elections 2023: मध्य प्रदेश में समधी-समधन के बीच शुरू हुआ चुनावी चैलेंज

ग्वालियर। MP Elections 2023: कांग्रेस विधायक सुरेश राजे ने पूर्व मंत्री इमरती देवी का चैलेंज स्वीकार कर लिया है। डबरा विधानसभा से वे फिर समधन के सामने लड़ने के लिए तैयार हैं। बंसल न्यूज पर इमरती देवी ने उन्हें इस तरह का चैलेंज दिया था, जिसके बाद कांग्रेस विधायक सुरेश राजे का बयान भी सामने आया है।

Advertisment

सुरेश राजे ने चैलेंज स्वीकार किया

दरअसल, पूर्व मंत्री इमरती देवी ने अपने समधी और कांग्रेस विधायक सुरेश राजे के लिए खुला चैलेंज दिया है। कहा कि राजे डबरा से 50 हजार वोटों से हारेंगे। इसपर सुरेश राजे ने चैलेंज स्वीकार करते हुए पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि इमरती देवी को जनता ही 50 हजार वोटों से हराएगी।

पूर्व मंत्री इमरती देवी को हराया था

बता दें कि उपचुनाव में सुरेश राजे ने दी पूर्व मंत्री इमरती देवी के लिए शिकस्त दी थी। अब एक बार फिर मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव पास आते ही दोनों ने बयानबाजी शुरू हो गई है। इसी बीच पूर्व मंत्री इमरती देवी ने कांग्रेस से की अपील की है कि 2023 के विधानसभा चुनाव के लिए डबरा विधानसभा से सुरेश राजे को कांग्रेस से टिकट दिया जाए।

विधानसभा चुनाव में बनेगी सरकार

इमरती देवी ने दावा किया है कि 50,000 से अधिक मतों से सुरेश राजे को चुनाव हराएंगी। इमरती देवी ने कहा कि 2023 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी स्पष्ट बहुमत से मध्य प्रदेश में सरकार बना रही है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए इमरती देवी ने कहा कि कमलनाथ झूठ बोलते हैं और मैं यह प्रार्थना करती हूं कि कमलनाथ कभी मुख्यमंत्री नहीं बनें।

Advertisment

सुरेश राजे का पलटवार

इधर, इमरती देवी के इस बयान को लेकर डबरा से कांग्रेस के विधायक और उनके समधी सुरेश राजे ने कहा है कि इमरती देवी के अंदर की बात जुबान तक आ गई है। इस बार चुनाव में जनता उनको 50,000 मतों से हरा रही है और मध्य प्रदेश में स्पष्ट बहुमत से कांग्रेस की सरकार बन रही है। सुरेश राजे ने कहा कि इमरती देवी की वजह से ही सरकार में बीजेपी के नेता मंत्री पद का सुख भोग रहे हैं। इसलिए इमरती देवी को बीजेपी चुनाव में टिकट देगी।

यह भी पढ़ें- 

MP Railway Station Renovation: मध्य प्रदेश के 27 रेलवे स्टेशनों का होगा जीर्णोद्धार, पीएम मोदी इस दिन करेंगे भूमिपूजन

Career Tips: अगर नौकरी को बनाना चाहते हैं आसान तो जान लें, ये 6 टिप्स

Amrit Udyan Open: साल में दूसरी बार 16 अगस्त से खुलेगा अमृत उद्यान, निशुल्क आ सकेगें स्कूली छात्र

Advertisment

Billi Ka Rasta Katna: इस समय बिल्ली का काटना होता है शुभ! जानें क्या हैं मान्यताएं

चाणक्य की इन 4 बातों का रखें ख़ास ध्यान, कठिन रास्ता भी हो जाएंगी आसान

mp elections 2023, mp election challenge, mp samdhi samdhan, samdhi samdhan politics, samdhi samdhan election, suresh raje, imrati devi, madhya pradesh, politics

madhya pradesh Politics imrati devi Suresh Raje mp elections 2023 mp election challenge mp samdhi samdhan samdhi samdhan election samdhi samdhan politics
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें