Advertisment

MP Elections 2023: कांग्रेस ने उठाया सिंधिया की संपत्ति का मुद्दा, नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने कही यह बात

MP Elections 2023: कांग्रेस ने उठाया सिंधिया की संपत्ति का मुद्दा, नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने कही यह बात...

author-image
Bansal News
MP Elections 2023: कांग्रेस ने उठाया सिंधिया की संपत्ति का मुद्दा, नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने कही यह बात

ग्वालियर से उमेश पाराशर की रिपोर्ट। MP Elections 2023:  महारानी लक्ष्मी बाई के बाद कांग्रेस पार्टी मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए संपत्ति के मामले में घेरने की तैयारी कर रही है। सिंधिया कांग्रेस में थे तब 2018 के चुनाव में बीजेपी ने संपत्ति का मुद्दा उठाया था। अब सिंधिया बीजेपी में शामिल हो चुके हैं। ऐसे में बीजेपी तो इस मुद्दे को भूल चुकी है, लेकिन कांग्रेस इसे चुनावी मुद्दा बनाने की मूड में नजर आ रही है।

Advertisment

सिंधिया की संपत्ति सरकारी

मामले में नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह का कहना है कि ग्वालियर में आजादी के बाद सिंधिया की जितनी संपत्ति है वह सरकारी है। सिंधिया अगर इस संपत्ति को सरकार को वापस कर दे तो उनको धन्यवाद दूंगा। वहीं, मामले में मंत्री प्रदुमन सिंह तोमर ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस की सत्ता चली गई है, इसलिए यह कांग्रेस की खीज है। क्या गोविंद सिंह अपनी प्रॉपर्टी सरकार को देंगे।

मंत्री प्रदुमन सिंह तोमर ने की निंदा

सिंधिया को घेरने के लिए नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह का बयान सामने आया है। गोविंद सिंह ने कहा कि राजाओं का दौर तो अब देश से खत्म हो चुका है, लेकिन सिंधिया की संपत्ति और बढ़ती ही जा रही है। कांग्रेस के इस बयान पर सिंधिया समर्थक मंत्री प्रदुमन सिंह तोमर ने कहा कि खीज के कारण कांग्रेस गंदी बयानबाजी कर रही है, जो पूरी तरह से गलत है। मैं इसकी निंदा करता हूं।

सिंधिया को कमजोर करने की रणनीति

बता दें कि चुनाव से पहले कांग्रेस की रणनीति है कि सिंधिया के गढ़ में सिंधिया को कमजोर किया जाए। यही वजह है कि पहले प्रियंका गांधी के ग्वालियर दौरे पर रानी लक्ष्मीबाई पर कांग्रेस द्वारा सियासत की गई, उसके बाद अब कांग्रेस संपत्ति के मामले को चुनावी मुद्दा बनाने का प्रयास कर रही है।

Advertisment

यह भी पढ़ें- 

त्वचा कैंसर जांच के दिशा-निर्देश भ्रमित करने वाले जान पड़ते हैं, विशेषज्ञों नें दिए सुझाव

Mauganj First Collector: सोनिया मीना बनीं एमपी के 53वें जिले मऊगंज की पहली कलेक्टर, आदेश जारी

Best places to visit in Gwalior: ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत से समृद्ध है शहर ग्वालियर, आइये जानते हैं ऐसी ही 7 जगहों के बारे में

Advertisment

OMG 2 Second Day Collection: OMG 2 का दूसरे दिन बढ़ा कमाई का आंकड़ा, देखें कितना हुआ कलेक्शन

UP News: समाजवादी पार्टी ने घोसी उपचुनाव के लिए उतरा प्रत्याशी, जानिए कौन होगा उम्मीदवार

mp elections 2023, mp elections, mp, elections, congress, scindia, gwalior news, minister jyotiraditya scindia

Advertisment
Congress MP elections Gwalior News Scindia "minister Jyotiraditya Scindia mp elections 2023 mp elections
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें