Advertisment

MP Elections 2023: कांग्रेस ने स्क्रीनिंग कमेटी में 3 सदस्यों को विशेष आमंत्रित सदस्य किए नियुक्त

MP Elections 2023: कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव 2023 के लिए स्क्रीनिंग कमेटी की घोषणा की थी। इस कमेटी में 3 वरिष्ठ नेताओं के नाम भी जोड़े गए है।

author-image
Bansal news
MP Elections 2023: कांग्रेस ने स्क्रीनिंग कमेटी में 3 सदस्यों को विशेष आमंत्रित सदस्य किए नियुक्त

MP Elections 2023: कांग्रेस ने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए स्क्रीनिंग कमेटी की घोषणा की थी। अब इस कमेटी में 3 वरिष्ठ नेताओं के नाम भी जोड़े गए है। स्क्रीनिंग कमेटी के लिए विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए गए हैं। अरुण यादव, सुरेश पचौरी, अजय सिंह का नाम स्क्रीनिंग कमेटी में शामिल किया गया है।

Advertisment

कांग्रेस के बैठक में उठे थे सवाल

दरअसल स्क्रीनिंग कमेटी में नाम शामिल नहीं होने को लेकर रविवार को कांग्रेस के बैठक में सवाल उठे थे। जिसके बाद आज नाम जोड़ने का फैसला लिया गया। स्क्रीनिंग कमेटी में कई वरिष्ठ नेताओं को जगह नहीं मिली थी। अब कांग्रेस के नाराज नेताओं को खुश करने की कोशिश की गई है।

Image

विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में नियुक्ति

कांग्रेस ने एक आधिकारिक नोट में कहा, "कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने तत्काल प्रभाव से आगामी मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए स्क्रीनिंग कमेटी के विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में अतिरिक्त सदस्यों की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।"

2 अगस्त को कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के लिए स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष के रूप में जितेंद्र सिंह को नामित किया था, जिसमें अजय कुमार लल्लू और सप्तगिरी उलाका सदस्य थे। जबकि पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ और दिग्विजय सिंह, सीएलपी नेता गोविंद सिंह, प्रदेश प्रभारी जेपी अग्रवाल, अभियान समिति के अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया, कमलेश्वर पटेल और राज्य के प्रभारी पार्टी सचिव इसके पदेन सदस्य हैं।

Advertisment

पार्टी ने पिछले महीने चुनावी राज्य में राज्य प्रभारी अग्रवाल की जगह पार्टी नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला को नियुक्त किया था। कांग्रेस राज्य में वापसी की उम्मीद कर रही है और सत्ता में लौटने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है।

ये भी पढ़ें: 

Bharat Jodo Yatra First anniversary: देश के हर जिले में निकाली जाएगी यात्रा

MP Election 2023: आज नीमच आएंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, जन आशीर्वाद यात्रा को दिखाएंगे हरी झंडी

Advertisment

Ram Raja Lok Orchha: मध्यप्रदेश में बनेगा रामराजा लोक, आज ओरछा में CM Shivraj रखेंगे आधारशिला

Weathter Forcast: कम बारिश ने बढ़ाई CM की चिंता, उज्जैन में बाबा महाकाल से करेंगे प्रार्थना, बारिश को लेकर क्या कहता है ज्योतिष और विज्ञान

MP Elections 2023, Arun Yadav, Suresh Pachauri, Ajay Singh rahul, Madhya Pradesh Congress

Advertisment
madhya pradesh congress Arun Yadav Ajay Singh Rahul mp elections 2023 Suresh Pachauri
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें