Advertisment

MP Elections 2023: CM शिवराज आज गोविंदपुरा में करेंगे रोड शो, 15 अक्तूबर को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक

MP Elections 2023: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद भोपाल की विधानसभा में रोड शो और जनसभा जारी है।

author-image
Bansal news
MP Elections 2023: CM शिवराज आज गोविंदपुरा में करेंगे रोड शो, 15 अक्तूबर को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक

MP Elections 2023: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद एक्शन मोड में आ गए है, बीते दो दिनों से भोपाल की विधानसभा में रोड शो और जनसभा जारी है। सीएम शिवराज सिंह आज शाम 6 बजे भोपाल गोविंदपुरा विधानसभा में रोड शो और जनसभा लेंगे। वे यहां भाजपा प्रत्याशी कृष्णा गौर के समर्थन में जनता से वोट की अपील करेंगे।

Advertisment

भाजपा की सबसे मजबूत सीट है गोविंदपुरा

भोपाल की यह सीट भाजपा की सबसे मजबूत और पक्की सीट मानी जाती है। कृष्णा गौर यहां से बीजेपी की वर्तमान में विधायक हैं। इसके पहले उनके ससुर बाबूलाल गौर यहां से विधायक रहे हैं। वे 8 बार यहां से विधायक चुने गए हैं। इस सीट पर भाजपा पिछले 43 सालों से लगातार जीत रही है।

जनता ने फूल बरसाकर स्वागत किया

बता दे, गुरुवार यानि 12 अक्टूबर को भोपाल की हुजूर विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी रामेश्वर शर्मा के समर्थन में रोड शो और विशाल चुनावी सभा को संबोधित किया था। वहीं बुधवार को भोपाल की उत्तर विधानसभा के प्रत्याशी आलोक शर्मा के समर्थन में रोड शो किया था। इस दौरान जनता ने फूल बरसाकर उनका स्वागत किया।

भाजपा की अगली सूची 15 को आएगी 

भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक 15 अक्तूबर को दिल्ली में आयोजित की गई है। माना जा रहा है कि इसके बाद भाजपा अपनी अगली सूची जारी कर सकती है। गुरुवार रात को भाजपा के कोर ग्रुप की बैठक हुई, जिसमें अगली सूची के नामों और डैमेज कंट्रोल पर बात की गई।

Advertisment

सूत्रों की मानें तो ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक ने विधानसभा चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया है।

ये भी पढ़ें:

MP Weather Update: आज से सक्रिय होगा एक नया पश्चिमी विक्षोभ, नवरात्रि के पहले छा सकते हैं बादल

Aaj ka Rashifal: इस राशि के जातक आज प्रेम-संबंध में ले सकते हैं नया फैसला, बन जाएगी बात, जानें अपना राशिफल

Advertisment

Best Places In Jamshedpur: अगर जमशेदपुर में हैं तो जरूर घूमना ये 4 जगह, नहीं करेगा वापस आने का मन

Potato Side Effect: आलू का अधिक सेवन हो सकता है हानिकारक, इन समस्याओं को देता है बढ़ावा

Aaj Ka Panchang: शुक्रवार को इतने बजे तक रहेगी चतुर्दशी श्राद्ध, ये है राहुकाल का समय, रहें संभलकर

Advertisment

CM Road show,  Govindpura Assembly News, BJP meeting for Candidate 15 October, MP Elections 2023, Krishna Gaur, MLA Krishna Gaur, MP BJP, सीएम का रोड शो, गोविंदपुरा विधानसभा समाचार, उम्मीदवार के लिए भाजपा की बैठक 15 अक्टूबर, मप्र चुनाव 2023, कृष्णा गौर, विधायक कृष्णा गौर, मप्र भाजपा

mp bjp MLA Krishna Gaur krishna gaur mp elections 2023 BJP meeting for Candidate 15 October cm road show Govindpura Assembly News
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें