Advertisment

MP Elections 2023: भांडेर विधानसभा का चुनाव  हर बार रहा दिलचस्प, जानिए इस बार क्या है चुनावी समीकरण

MP Elections 2023: भांडेर। अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है मध्य प्रदेश की भांडेर विधानसभा सीट पर अभी से चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है।

author-image
Bansal news
MP Election 2023: चुनाव प्रचार के लिए प्रशासन ने जारी की रेट लिस्ट, इतने रुपए तक खर्च कर पाएंगे प्रत्याशी

MP Elections 2023: भांडेर। अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है मध्य प्रदेश की भांडेर विधानसभा सीट पर अभी से चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। दतिया जिले में आने वाली भांडेर विधानसभा सीट पर हर बार की तरह इस बार भी मुकाबला दिलचस्प रहने वाला है।

Advertisment

2020 के उपचुनाव में यहां कांग्रेस से इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल हुईं रक्षा संतराम सरोनिया के लिए ही वोटरों ने दोबारा मौका दिया था। दरअसल, इस सीट का इतिहास रहा है कि यहां के मतदाताओं ने दूसरी बार किसी भी नेता को मौका नहीं। हां, साल 2003 में भाजपा के डॉ. कमलापत आर्य ऐसे एक मात्रा उम्मीदवार रहे, जिन्हें जनता ने दूसरा मौका दिया।

भांडेर विधानसभा उप चुनाव 2020 के नतीजे

साल 2020 में मध्य प्रदेश की जिन 27 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुआ, उनमें से एक भांडेर विधानसभा सीट भी थी। तब यहां भाजपा प्रत्याशी रक्षा सिरोनिया ने कांग्रेस के फूल सिंह बरैया को हराया था। जीतने वालीं भाजपा प्रत्याशी रक्षा संतराम सरोनिया को लिए कुल 57,043  वोट मिले थे। वहीं हारे कांग्रेस के फूल सिंह बरैया के लिए 56,882 वोट मिले थे।

भांडेर विधानसभा चुनाव 2018 के नतीजे

दरअसल, एमपी की भांडेर विधानसभा सीट पर साल 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से रक्षा संतराम सरोनिया 73569 मत पाकर विजयी हुईं। वहीं, उन्होंने बीजेपी की रजनी प्रजापति के लिए 39,896 मतों के बड़े अंतर से मात दी थी। रजनी प्रजापति के लिए कुल 33673 मत मिले थे। कुल 11 प्रत्याशी मैदान में थे, जिन्हें चुनने के लिए कुल 1,17,706 मतदाताओं ने मतदान किया था। नोटा पर 1227 मत पड़े थे। वहीं, कुल वोट प्रतिशत 69.14% रहा था।

Advertisment

BHANDER-2018-Result

1,70,247 वोटर चुनेंगे अपना नेता

भांडेर विधानसभा में वोटरों की कुल संख्या 1,70,247 है, जो 2023 के विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों की किस्मत तय करते हुए अपना नेता चुनेंगे। साल 2018 का उपचुनाव भी यहां काफी दिलचस्प रहा था। तब कांग्रेस इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल हुईं रक्षा संतराम सरोनिया के लिए ही वोटरों ने दोबारा मौका दिया था।

जातीय समीकरण रखते हैं बड़ा महत्व

भांडेर विधानसभा सीट पर जातीय समीकरणों की बात की जाए तो यहां अनुसूचित जाति के वोटर सबसे अधिक है। जिसे इन वोटरों का साथ मिलता है, उसकी जीत लगभग तय मानी जाती है। अनुसूचित जाति के वोटरों के वोट प्रतिशत की बात करें तो यह 30.03% प्रतिशत है। इसके साथ ही यादव वोटर 16.50%, दांगी वोटर 15.10% हैं। इसके बाद ठाकुर, क्षत्रिय, मुस्लिम, ब्राह्मण वोटरों की संख्या आती है।

भांडेर विधानसभा सीट की कुछ अहम बातें

- 1962 से 2018 तक 13 विधानसभा चुनाव

- 13 विधानसभा चुनाव में 12 लोग नेता चुने गए

- 9 विधानसभा चुनाव में वोटरों ने पार्टियों को दोबारा अवसर दिया

- कमलापत आर्य दूसरी बार चुने जाने वाले पहले नेता

ये भी पढ़ें:

MP Elections 2023 के दिग्‍गज, जानिए शिक्षा मंत्री इन्दर सिंह परमार से जुड़ी खास बातें

Advertisment

MP Election 2023: बमोरी विधानसभा का लेखाजोखा और चुनाव परिणाम 2018  

MP Election 2023 के दिग्‍गज, जानिए मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया से जुड़ी खास बातें  

MP Elections 2023: 2018 के चुनाव में बाबू जंडेल ने बीजेपी को दी थी करारी शिकस्त, जानें जंडेल का सियासी सफर

MP Elections 2023, Bhander news, Bhander Assembly elections, Bhander Vidhansabha Chunav, about Bhander Assembly, Madhya Pradesh Elections, Madhya Pradesh Chunav, एमपी चुनाव 2023, भांडेर समाचार, भांडेर विधानसभा चुनाव, भांडेर विधानसभा चुनाव, भांडेर विधानसभा के बारे में, मध्य प्रदेश चुनाव, मध्य प्रदेश चुनाव

Advertisment
mp elections 2023 madhya pradesh elections bhander news about Bhander Assembly Bhander Assembly elections Bhander Vidhansabha Chunav Madhya Pradesh Chunav
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें