Advertisment

MP Elections 2023: चुनाव से पहले बीजेपी को एक और झटका, आज पूर्व विधायक थामेंगे कांग्रेस का हाथ

MP Elections 2023: आगामी मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं के दल बदल का सिलसिला जारी है। आज कांग्रेस का हाथ थामेंगे पूर्व विधायक...

author-image
Bansal news
MP Elections 2023: चुनाव से पहले बीजेपी को एक और झटका, आज पूर्व विधायक थामेंगे कांग्रेस का हाथ

MP Elections 2023 : आगामी मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं के दल बदल का सिलसिला जारी है। कांग्रेस आज एक बार फिर बीजेपी को होशंगाबाद से एक और झटका देने जा रही है। भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद आज 10 सितंबर को पूर्व विधायक पंडित गिरजाशंकर शर्मा कांग्रेस पार्टी में शामिल होने जा रहे है।

Advertisment

इस्तीफे के बाद लगाए थे ये आरोप 

बीते दिनों नर्मदापुरम के पूर्व विधायक, वरिष्ठ नेता गिरिजाशंकर ने बीजेपी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था और आरोप लगाए थे कि बीते 10 साल से अधिक समय से पार्टी उनकी उपेक्षा कर रही है। संगठन में नए लोग आ गए हैं यह नए लोग पुराने लोगों को लगातार दरकिनार कर रहे हैं पुराने नेताओं की पूछपरख नहीं की जा रही है।

विधानसभा चुनाव से 2 महीने पहले शर्मा के बीजेपी छोड कांग्रेस में जाने से होशंगाबाद की राजनीति के समीकरण प्रभावित होंगे, क्योंकि शर्मा परिवार का होशंगाबाद की राजनीति में खासा दखल है।

कमलनाथ दिलाएंगे कांग्रेस की सदस्यता

गिरजाशंकर शर्मा अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय भोपाल पहुंच गए है और अब पीसीसी चीफ एवं पूर्व सीएम कमलनाथ के समक्ष कांग्रेस की सदस्य ग्रहण करेंगे। पूर्व विधायक के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चाओं ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है। शर्मा पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं वर्तमान विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा के बड़े भाई हैं।

Advertisment

बीजेपी पर पड़ेगा असर

बता दे कि गिरजाशंकर शर्मा दो बार विधायक, दो बार भाजपा के जिला अध्यक्ष और नगर पालिका अध्यक्ष रह चुके हैं, शर्मा की नर्मदापुरम में अच्छी खासी पकड़ है, ऐसे में जनसंघ के समय से पार्टी का झंडा लेकर चलने वाले पूर्व विधायक गिरिजाशंकर शर्मा द्वारा भाजपा छोड़ने से भाजपा को नुकसान होना तय माना जा सकता हैं।

इससे विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को अब ज्यादा मजबूती मिलेगी, वही बीजेपी के वोटों पर असर पड़ सकता है। इससे पहले शिवपुरी जिले की कोलारस सीट से विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने पार्टी से इस्तीफा दिया था और वे समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए थे।

ये भी पढ़ें:

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने आधी रात को बड़ी कार्रवाई की दी चेतावनी, पढ़ें पूरी खबर

Advertisment

Weather Update Today: उत्‍तराखंड-मध्‍य प्रदेश-बिहार में भारी बारिश का अलर्ट, जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Pink Planet: क्या आप जानते है गुलाबी ग्रह के बारे में, इसे बताते हैं महिलाओं का सबसे प्यारा ग्रह

Viral News: सिनेमा के स्क्रीन पर ब्लॉकबस्टर जा रही है जवान मूवी, ट्विटर पर हैशटैग जवान कर रहा है ट्रेंड

Advertisment

Aaj ka Panchang: एकादशी तिथि को बन रहा है वरीयान योग, इस समय में करेंगे काम तो होंगे सफल, पढ़ें आज का पंचांग

MP Elections 2023, MP Election, Girijashankar Sharma, Girijashankar Sharma will join Congress, Narmadapuram News, Bhopal News, MP news, एमपी चुनाव 2023, एमपी चुनाव, गिरिजाशंकर शर्मा, गिरिजाशंकर शर्मा कांग्रेस में शामिल होंगे, नर्मदापुरम समाचार, भोपाल समाचार, एमपी समाचार

narmadapuram news MP news mp elections 2023 Mp election Girijashankar Sharma will join Congress Girijashankar Sharma bhopal news
Advertisment
चैनल से जुड़ें