Advertisment

MP Elections 2023: धार में अमित शाह ने कमलनाथ और सोनिया गांधी पर साधा निशाना, बोले- एमपी को मनानी है तीन दिवाली

इसी क्रम में आज देश के गृह मंत्री अमित शाह एमपी के धार के मनावर में भाजपा प्रत्याशी गोपाल कन्नौज के पक्ष में सभा को संबोधित किया।

author-image
Bansal news
MP Elections 2023: धार में अमित शाह ने कमलनाथ और सोनिया गांधी पर साधा निशाना, बोले- एमपी को मनानी है तीन दिवाली

MP Elections 2023: मध्य प्रदेश में चुनाव नजदीक आते ही चुनावी प्रचार ने जोड़ पकड़ लिया है। कांग्रेस-बीजेपी दोनों ही दल अपनी पूरी ताकत से चुनावी प्रचार में जुटे हैं। इसी क्रम में आज देश के गृह मंत्री अमित शाह एमपी के धार के मनावर में भाजपा प्रत्याशी गोपाल कन्नौज के पक्ष में सभा को संबोधित किया।

Advertisment

कांग्रेस के परिवारवाद पर कसा तंज

अमित शाह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, कमलनाथ के मन में है, नकुलनाथ को मुख्यमंत्री बनाना। सोनिया गांधी के मन में है, अपने बेटे को प्रधानमंत्री बनाना। ये अपने बेटे-बेटी के लिए काम करने वाले देश का क्या भला करेंगे।

एमपी को मनानी है तीन दिवाली

शाह ने कहा, मध्यप्रदेश को तीन दिवाली मनानी है। एक दिपावली कल मनेगी, फिर बीजेपी की सरकार बनेगी तब दिपावली मनेगी। तीसरी दिपावली 22 जनवरी को राम मंदिर के लिए मनेगी।

बीजेपी भारतीय संस्कृति का सम्मान करती है- अमित शाह

अमित शाह ने आगे कहा कि कांग्रेस ने हमेशा भारतीय संस्कृति का अपमान किया है। मोदी जी ने अयोध्या में राम मंदिर बनाने का मार्ग प्रशस्त किया, महाकाल लोक बनाया, 15 नवंबर को आदिवासी दिवस मनाया, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर बनाया, बाबा केदार धाम और मां विंध्यवासिनी के तीर्थ क्षेत्र बनाएं।

Advertisment

साथ ही रानी कमलापति के नाम से रेलवे स्टेशन बनाया, करतारपुर साहिब कॉरिडोर बनाया, कश्मीर में मां शारदा पीठ की फिर से पुनः प्रतिष्ठा की और नए संसद भवन में सेंगोल लगाकर भारतीय संस्कृति का सम्मान करने का काम किया।

————————————

 आपकी आवाज बंसल न्यूज” (Bansal News) अब व्हाट्सएप्प चैनल पर भी
⭐ ✨ ⭐ ✨

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ब्रेकिंग न्यूज और छोटी-बड़ी सभी खबरें सबसे पहले पाने के लिए…
इस लिंक पर क्लिक कर बंसल न्यूज को Follow करें

https://whatsapp.com/channel/0029VaDuF9H5Ui2WPQVIdd0r

————————————

ये भी पढ़ें:

Aaj Ka Mudda: आखिरी प्रहार! प्रचार धुआंधार, क्या एमपी इलेक्शन में प्रचार सेट करेगा नैरेटिव?

Advertisment

Diwali Special Train: दिवाली पर घर जाने वाले यात्रियों को रेलवे का तोहफा, चलाई 1700 विशेष ट्रेनें

Children’s Day 2023 Gift Ideas: बच्चों के लिए जन्मदिन से खास नहीं होता है बाल दिवस, इन गिफ्ट्स से करें खुश

ENG vs PAK: इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान को चमत्कारिक जीत की उम्मीद, जानें पिच और टीम की रिपोर्ट

Advertisment

Diwali Muhurat Trading: जानिए क्या होती है मुहूर्त ट्रेडिंग, क्या है मुहूर्त ट्रेडिंग का समय

MP Elections 2023, Amit Shah, MP Politics, MP News, Mp bjp, Dhar Visit Amit Shah, एमपी चुनाव 2023, अमित शाह, एमपी राजनीति, एमपी समाचार, एमपी बीजेपी, धार विजिट अमित शाह

mp politics MP news mp elections 2023 mp bjp Dhar Visit Amit Shah Amit Shah
Advertisment
चैनल से जुड़ें